गुरुग्राम प्रशासन ने तमाम प्राइवेट और एमएनसी संस्थानों से अपने कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम कराने की अपील की

गुरुग्राम
बढ़ते पलूशन को देखते हुए गुरुग्राम जिला प्रशासन ने सरकारी और निजी संस्थानों से वर्क फ्रॉम होम को बढ़ावा देने का सुझाव दिया है। गुरुग्राम जिला प्रशासन ने तमाम प्राइवेट और एमएनसी संस्थानों से अपने कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम कराने की अपील की है। सरकारी विभागों में भी 50 फीसदी कर्मचारियों को ही बुलाने का सुझाव दिया गया है। इस बीच कंपनियों की ओर से वर्क फ्रॉम होम की पहल शुरू भी की गई है।

जारी आधिकारिक बयान के मुताबिक, गुरुग्राम प्रशासन की ओर से सभी निजी और बहुराष्ट्रीय कंपनियों से गुजारिश की गई है कि वे अपने कर्मचारियों को कल 20 नवंबर से अगली सूचना तक वर्क फ्रॉम होम करने दें ताकि ग्रैप-4 के उपायों को लागू कराने में मदद मिल सके। बता दें कि गुरुग्राम में मंगलवार को शाम 5 बजे AQI 404 अंक रिकॉर्ड किया गया।

इस बीच मिलेनियम सिटी में मंगलवार को 575 कॉरपोरेट कंपनियों ने कर्मचारियों को घर से काम करने की सलाह दी है। इसके लिए कर्मचारियों को एडवाइजरी जारी की गई है। इन कंपनियों के दफ्तरों में एक लाख से अधिक कर्मचारी काम करते हैं। कंपनियों की ओर से यह भी कहा गया है कि कर्मचारी दफ्तर आकर काम करना चाहते हैं, तो एक गाड़ी में चार लोग सवार होकर आ सकते हैं। कर्मचारियों को मास्क पहनने के लिए जागरूक किया जा रहा है।

बता दें कि रविवार को दिल्ली-एनसीआर में ग्रैप-4 की पाबंदियां लागू की गईं थी। ये प्रतिबंध सोमवार को सुबह आठ बजे से प्रभावी हो गए थे। इन प्रतिबंधों में ट्रकों के प्रवेश पर रोक के साथ ही सार्वजनिक निर्माण परियोजनाओं पर भी अस्थाई रोक लगा दी गई थी। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने ऑनलाइन कक्षाएं लगाने का सुझाव दिया था। सीएक्यूएम ने कहा था कि एनसीआर में कार्यालयों को 50 फीसदी की क्षमता पर काम करना चाहिए। बाकी कर्मचारियों से वर्क फ्रॉम होम कराने का सुझाव दिया गया था।

admin

Related Posts

गैस उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर, 1 जून से लागू होंगे नए LPG नियम; जानें क्या बदलेगा

 नई दिल्‍ली एशिया संकट को देखते हुए कस्‍टमर्स को कोई दिक्‍कत नहीं आए, इसलिए कुछ खास बदलाव किए गए हैं. इसी में से एक बदलाव 1 जून से लागू होने…

भारतीय जहाजों के लिए अच्छी खबर! होर्मुज पर तनाव घटते ही सस्ता हुआ कच्चा तेल, कीमतों में बड़ी नरमी

नई दिल्‍ली  खुशखबरी! ईंधन का संकट जल्‍द ही खत्‍म होने वाला है. ईरान और अमेरिका के बीच शांति समझौते की संभावना तेजी से बढ़ रही है और माना जा रहा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

सूर्यकुमार की कप्तानी पर खतरा, वैभव सूर्यवंशी को मिल सकता है मौका; भारतीय टीम में मचेगी हलचल

  • By admin
  • May 31, 2026
  • 0 views
सूर्यकुमार की कप्तानी पर खतरा, वैभव सूर्यवंशी को मिल सकता है मौका; भारतीय टीम में मचेगी हलचल

कुश्ती में नया झटका: सेमीफाइनल में हार के बाद विनेश फोगाट का वायरल बयान—‘मैं वापस आऊंगी’

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 2 views
कुश्ती में नया झटका: सेमीफाइनल में हार के बाद विनेश फोगाट का वायरल बयान—‘मैं वापस आऊंगी’

RCB और GT के बीच फाइनल मुकाबले पर मौसम का बड़ा असर पड़ने की आशंका

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 4 views
RCB और GT के बीच फाइनल मुकाबले पर मौसम का बड़ा असर पड़ने की आशंका

फ्रेंच ओपन: पुरुष ड्रॉ खुला, जोकोविच-ज्वेरेव समेत कई दावेदारों को खिताब का मौका

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 3 views
फ्रेंच ओपन: पुरुष ड्रॉ खुला, जोकोविच-ज्वेरेव समेत कई दावेदारों को खिताब का मौका

एशियन गेम्स से बाहर हुईं Vinesh Phogat, ट्रायल मुकाबले में मीनाक्षी ने मारी बाजी

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 3 views
एशियन गेम्स से बाहर हुईं Vinesh Phogat, ट्रायल मुकाबले में मीनाक्षी ने मारी बाजी

बुडापेस्ट में हाई-वोल्टेज फाइनल, युवा PSG और आर्सेनल के बीच ऐतिहासिक मुकाबला

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 3 views
बुडापेस्ट में हाई-वोल्टेज फाइनल, युवा PSG और आर्सेनल के बीच ऐतिहासिक मुकाबला