गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने चोट के कारण 2 सीजन नहीं खेल पाए, अब पर्पल कैप पर ठोकी दावेदारी

नई दिल्ली
गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने अपने आईपीएल करियर की शुरूआत साल 2018 में केकेआर से की थी। वह चार साल कोलकाता के साथ रहे और इस दौरान चोटों से दो चार होते रहे। 2022 में वह राजस्थान रॉयल्स में आए और उन्होंने एक सीजन में 19 विकेट लेकर सबको चौका दिया। लेकिन इसके बाद अगले 2 सीजन वह चोट के कारण आईपीएल नहीं खेल पाए। इस बार उन्होंने गुजरात टाइटंस के लिए धमाकेदार वापसी की है। सीजन में महज 7 मैच खेलकर प्रसिद्ध कृष्णा 14 विकेट ले चुके हैं और पर्पल कैप की लिस्ट में पहले नंबर पर पहुंच गए हैं।

आईपीएल 2025 : पर्पल कैप की स्थिति
14 विकेट : प्रसिद्ध कृष्णा
12 विकेट : नूर अहमद
12 विकेट : जोश हेजलवुड
11 विकेट : कुलदीप यादव
11 विकेट : साई किशोर
 
प्रसिद्ध कृष्णा का सीजन में प्रदर्शन
4/41 बनाम दिल्ली
2/26 बनाम लखनऊ
3/24 बनाम राजस्थान
2/25 बनाम हैदराबाद
1/26 बनाम बेंगलुरु
2/18 बनाम मुंबई  
0/41 बनाम पंजाब

ऐसी रही दिल्ली की पारी
गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। दिल्ली ने 8 विकेट के नुकसान पर 20 ओवर में 203 रन बनाए। इस दौरान आशुतोष शर्मा ने 19 गेंदों पर 2 चौके और 3 छक्कों की मदद से 37 रन बनाए और दिल्ली को 203 रन तक पहुंचा दिया। गुजरात की तरफ से प्रसिद्ध कृष्णा की गेंदबाजी शानदार रही जिन्होंने सबसे ज्यादा 4 विकेट अपने नाम किए। दिल्ली की ओर से अक्षर पटेल ने भी 39, ट्रिस्टन ने 31 और करुण नायर ने 31 रन बनाए।

प्रसिद्ध के पिता भी हैं क्रिकेटर
प्रसिद्ध कृष्णा ने अपने वनडे डेब्यू और घरेलू क्रिकेट में शानदार रिकॉर्ड बनाए। हालांकि, टी20आई में उनका एक शर्मनाक रिकॉर्ड और चोटों ने उनके करियर को प्रभावित किया। 2025 आईपीएल में उनकी वापसी और प्रदर्शन पर सभी की नजरें हैं, क्योंकि वह गुजरात टाइटंस के लिए महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं। कम लोगों को पता है कि प्रसिद्ध का पूरा नाम मुरलीकृष्ण प्रसिद्ध कृष्णा है। उनके पिता मुरली कृश्णा क्रिकेटर हैं। जबकि मां कलावती कृष्णा वॉलीबॉल खिलाड़ी रही है। एक बहन है जिसका नाम प्रकृति कृष्णा है। प्रसिद्ध ने 8 जून 2023 को रचना कृष्णा से शादी की। वह बेंगलुरु कार्मेल स्कूल के बाद महावीर जैन कॉलेज बीकॉम पास है। उन्होंने श्रीनिवास मूर्ति से कोचिंग ली है।

  • admin

    Related Posts

    पेमेंट विवाद के चलते बांग्लादेश में नहीं होगा आईपीएल और डब्ल्यूपीएल का टेलीकास्ट

     दिल्ली बांग्लादेश में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2026) के लाइव प्रसारण पर रोक लगा दी गई है. भारत की जियोस्टार (JioStar) ने बांग्लादेश में अपने आईपीएल प्रसारण समझौते को समाप्त…

    IPL में मुंबई इंडियंस बनी नंबर-1, एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत का कारनामा

    नई दिल्ली  मुंबई इंडियंस ने आईपीएल में पिछले 13 सालों से चले आ रहे अपने पहले मैच को हारने के तिलिस्म को तोड़ दिया है। आईपीएल 2026 के अपने पहले…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    पेमेंट विवाद के चलते बांग्लादेश में नहीं होगा आईपीएल और डब्ल्यूपीएल का टेलीकास्ट

    • By admin
    • March 30, 2026
    • 1 views
    पेमेंट विवाद के चलते बांग्लादेश में नहीं होगा आईपीएल और डब्ल्यूपीएल का टेलीकास्ट

    IPL में मुंबई इंडियंस बनी नंबर-1, एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत का कारनामा

    • By admin
    • March 30, 2026
    • 1 views
    IPL में मुंबई इंडियंस बनी नंबर-1, एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत का कारनामा

    एयरपोर्ट में करियर कैसे बनाएं? 12वीं पास को भी मिल सकता है लाखों का पैकेज, करें ये कोर्स

    • By admin
    • March 30, 2026
    • 1 views
    एयरपोर्ट में करियर कैसे बनाएं? 12वीं पास को भी मिल सकता है लाखों का पैकेज, करें ये कोर्स

    मिजोरम और ओडिशा ने मारी बाजी, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के महिला हॉकी फाइनल में आमने-सामने

    • By admin
    • March 30, 2026
    • 2 views
    मिजोरम और ओडिशा ने मारी बाजी, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के महिला हॉकी फाइनल में आमने-सामने

    लाहौर कलंदर्स की हार के बाद अब कोर्टरूम ड्रामा फखर जमां ने आरोपों को किया खारिज

    • By admin
    • March 30, 2026
    • 2 views
    लाहौर कलंदर्स की हार के बाद अब कोर्टरूम ड्रामा फखर जमां ने आरोपों को किया खारिज

    मुल्लांपुर में टॉस जीतने वाली टीम बन सकती है विजेता देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

    • By admin
    • March 30, 2026
    • 0 views
    मुल्लांपुर में टॉस जीतने वाली टीम बन सकती है विजेता देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन