प्रधानमंत्री के विजन से मार्गदर्शन, मुख्यमंत्री ने जनता को अपनाने की दी प्रेरणा

मुख्यमंत्री: प्रधानमंत्री के विकसित और आत्मनिर्भर भारत विजन से प्रेरणा लेकर हमें विकसित व आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश बनाना होगा

मुख्यमंत्री का संदेश: विकसित व आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश को अपने जीवन का मंत्र बनाएं

प्रधानमंत्री के विजन से मार्गदर्शन, मुख्यमंत्री ने जनता को अपनाने की दी प्रेरणा

मुख्यमंत्री ने ‘हर घर तिरंगा अभियान’ का शुभारम्भ किया

प्रधानमंत्री जी के विकसित व आत्मनिर्भर भारत विजन से मार्गदर्शन प्राप्त करते हुए हमें विकसित व आत्मनिर्भर उ0प्र0 के विजन को अपने जीवन का मंत्र बनाना होगा : मुख्यमंत्री

तिरंगा यात्रा हमें भारत माता, भारतीय महापुरुषों व वीर क्रान्तिकारियों के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने का अवसर प्रदान करती

देश व प्रदेश के प्रत्येक घर में भारत की आन-बान-शान का प्रतीक तिरंगा लहराया जाना चाहिए

निजी स्वार्थ की तिलांजलि देकर प्रत्येक परिस्थिति में देश के सम्मान को बनाए रखना प्रत्येक भारतीय नागरिक का दायित्व 

लखनऊ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के विकसित व आत्मनिर्भर भारत विजन से मार्गदर्शन प्राप्त करते हुए हमें विकसित व आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश के विजन को अपने जीवन का मंत्र बनाना होगा।

    मुख्यमंत्री जी आज यहां अपने सरकारी आवास पर ‘हर घर तिरंगा अभियान’ (13 से 15 अगस्त, 2025) का शुभारम्भ करने के पश्चात अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में आज ‘हर घर तिरंगा अभियान’ का शुभारम्भ किया जा रहा है। हमारा देश अपनी आजादी के 78 वर्ष पूर्ण कर रहा है। आजादी के अमृतकाल में हर भारतीय के मन में अपने संविधान, राष्ट्रीय प्रतीकों, महान क्रान्तिकारियों और महापुरुषों के प्रति श्रद्धा और सम्मान के भाव को और अधिक प्रगाढ़ करने के लिए इस तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है।

    मुख्यमंत्री जी ने कहा कि तिरंगा यात्रा हमें भारत माता, भारतीय महापुरुषों व वीर क्रान्तिकारियों के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने का अवसर प्रदान करती है। देश व प्रदेश के प्रत्येक घर में भारत की आन-बान-शान का प्रतीक तिरंगा लहराया जाना चाहिए। यह हमारे देश व सैनिकों के सम्मान का प्रतीक है। सभी प्रदेशवासी राष्ट्र माता के चरणों में स्वयं को समर्पित करते हुए तिरंगे को प्रत्येक घर में लगाकर देश की आजादी के 78 वर्षों के शानदार समारोह में सम्मिलित हों। 

    मुख्यमंत्री जी ने कहा कि ऑपरेशन सिन्दूर में भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम को दुनिया ने देखा है। भारत की शक्ति और सामर्थ्य देखकर पूरी दुनिया अचम्भित है। अपने निजी स्वार्थ की तिलांजलि देकर प्रत्येक परिस्थिति में देश के सम्मान को बनाए रखना प्रत्येक भारतीय नागरिक का दायित्व है। क्षेत्र, भाषा, जाति, मत, मजहब तथा सम्प्रदाय आदि के नाम पर देश को बांटने वाले तत्वों को बेनकाब करना अत्यन्त आवश्यक है। 

    इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक तथा व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिलदेव अग्रवाल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। 

 

admin

Related Posts

महंगाई का नया झटका: यूपी में बिजली दरें बढ़ीं, करोड़ों उपभोक्ता प्रभावित

 लखनऊ ईरान-इजराइल के युद्ध को लेकर पेट्रोल और डीजल के दामों की बढ़ोत्तरी के बाद अब महंगाई का असर बिजली पर भी पड़ गया है। यूपी में बिजली महंगी हो…

सैनिकों के सम्मान और राष्ट्रभक्ति पर जोर, नौसेना शौर्य वाटिका उद्घाटन में बोले योगी आदित्यनाथ

 लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जब हम सुरक्षा के मोर्चे पर मजबूत होंगे तो दुनिया भी मैत्री करेगी। कमजोर के आगे कोई नहीं झुकता। हम जब अधूरी बात…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

सूर्यकुमार की कप्तानी पर खतरा, वैभव सूर्यवंशी को मिल सकता है मौका; भारतीय टीम में मचेगी हलचल

  • By admin
  • May 31, 2026
  • 1 views
सूर्यकुमार की कप्तानी पर खतरा, वैभव सूर्यवंशी को मिल सकता है मौका; भारतीय टीम में मचेगी हलचल

कुश्ती में नया झटका: सेमीफाइनल में हार के बाद विनेश फोगाट का वायरल बयान—‘मैं वापस आऊंगी’

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 2 views
कुश्ती में नया झटका: सेमीफाइनल में हार के बाद विनेश फोगाट का वायरल बयान—‘मैं वापस आऊंगी’

RCB और GT के बीच फाइनल मुकाबले पर मौसम का बड़ा असर पड़ने की आशंका

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 4 views
RCB और GT के बीच फाइनल मुकाबले पर मौसम का बड़ा असर पड़ने की आशंका

फ्रेंच ओपन: पुरुष ड्रॉ खुला, जोकोविच-ज्वेरेव समेत कई दावेदारों को खिताब का मौका

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 3 views
फ्रेंच ओपन: पुरुष ड्रॉ खुला, जोकोविच-ज्वेरेव समेत कई दावेदारों को खिताब का मौका

एशियन गेम्स से बाहर हुईं Vinesh Phogat, ट्रायल मुकाबले में मीनाक्षी ने मारी बाजी

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 3 views
एशियन गेम्स से बाहर हुईं Vinesh Phogat, ट्रायल मुकाबले में मीनाक्षी ने मारी बाजी

बुडापेस्ट में हाई-वोल्टेज फाइनल, युवा PSG और आर्सेनल के बीच ऐतिहासिक मुकाबला

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 3 views
बुडापेस्ट में हाई-वोल्टेज फाइनल, युवा PSG और आर्सेनल के बीच ऐतिहासिक मुकाबला