राष्ट्रीय सीए छात्र सम्मेलन ‘समर्थ’ का भव्य शुभारंभ, सफलता संसाधनों से नहीं, परिश्रम और समर्पण से मिलती है : उपमुख्यमंत्री शर्मा

रायपुर

इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) की रायपुर शाखा, सिकासा रायपुर, भिलाई, बिलासपुर और रायगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय राष्ट्रीय सीए छात्र सम्मेलन ‘समर्थ’ का शुभारंभ आज पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम, रायपुर में हुआ. इस कार्यक्रम में देशभर से 2000 से अधिक सीए छात्रों ने भाग लिया.

कार्यक्रम का उद्घाटन छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने विशिष्ट अतिथि के रूप में किया. अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा, “सफलता संसाधनों से नहीं, परिश्रम और समर्पण से मिलती है. आप सभी विद्यार्थी जल्द ही चार्टर्ड अकाउंटेंट बनेंगे, लेकिन इसके लिए कठोर परिश्रम आवश्यक है.” साथ ही उन्होंने छत्तीसगढ़ में फिनटेक सिटी की स्थापना का आश्वासन देते हुए आयोजन समिति को इस भव्य आयोजन के लिए बधाई दी. उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि जिस जेल का निरीक्षण उन्होंने मंत्री बनकर किया, वे एक समय उसी में बंद थे – यह उनके जीवन की प्रेरक यात्रा को दर्शाता है.

कांफ्रेंस डायरेक्टर सीए पंकज शाह ने फिनटेक सिटी की माँग दोहराई और बताया कि दुनिया के सर्वाधिक वेतन पाने वाले कर्मचारी भारतीय सीए वैभव तनेजा हैं, जिन्हें टेस्ला ने लीडरशिप पोजिशन में नियुक्त किया है, और जिनकी वार्षिक आय ₹1200 करोड़ है.

रायपुर ब्रांच अध्यक्ष सीए विकास गोलछा ने बताया कि ICAI रायपुर शाखा विकसित छत्तीसगढ़ की दिशा में कार्य कर रही है और सीए छात्रों का इसमें महत्वपूर्ण योगदान रहेगा. सिकासा अध्यक्ष सीए ऋषिकेश यादव ने जानकारी दी कि सम्मेलन में देशभर से आए छात्रों को विशेषज्ञों द्वारा विभिन्न विषयों पर महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्रदान किया गया और बच्चों को समर्थ बनाया गया.

सम्मेलन की प्रमुख बातें
    सम्मेलन में कुल 10 सत्र आयोजित किए जा रहे हैं – जिनमें 4 कौशल उन्नयन, 4 ज्ञानवर्धक और 2 विशेष सत्र शामिल हैं.
    प्रथम सत्र में प्रसिद्ध मोटिवेशनल स्पीकर सीए स्वप्निल कोठारी ने “लीडरशिप और मैनेजमेंट” पर प्रभावशाली वक्तव्य दिया.
    ग्लोबल और इमर्जिंग अपॉर्च्युनिटी विषय पर सीए अनिशा जैन, सीए प्रीत नंदा, सीए इंद्रजीत भामरा और सीए ईशा जायसवाल ने संवाद किया.
    छात्रों ने ऑडिट, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस व टेक्नोलॉजी विषयों पर पेपर प्रस्तुत किए, जिन्हें सराहा गया.
    विशेष सत्र में ऑल इंडिया रैंक होल्डर्स सीए जीएस अग्रवाल, सीए जीजी अग्रवाल और सीए भ्रमर जैन ने अनुभव साझा किए.
    दिन का समापन सीए छात्रों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ हुआ.
    सम्मेलन का उद्देश्य छात्रों में नेतृत्व क्षमता, तकनीकी ज्ञान और व्यावहारिक समझ विकसित करना है, ताकि वे भविष्य में श्रेष्ठ प्रोफेशनल बन सकें.
    दूसरे दिन केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी मुख्य अतिथि के रूप में छात्रों को संबोधित करेंगे.

 

  • admin

    Related Posts

    ICU में 27 दिन की जंग, चिकित्सकों ने बचाई मासूम की जिंदगी

    रायपुर 27 दिनों तक चिकित्सकों की देखभाल से नन्हीं जान को मिला नया जीवन मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के दूरदर्शी विजन के अनुरूप प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं का लगातार विस्तार…

    सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने नवा रायपुर में बने देश का पहला डिजिटल संग्रहालय का किया अवलोकन

    रायपुर सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने नवा रायपुर में बने देश का पहला डिजिटल संग्रहालय का किया अवलोकन देश के प्रत्येक व्यक्ति को जनजातीय इतिहास को जानना चाहिए: चीफ…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    सुपर 8 मुकाबले में इंग्लैंड का दबदबा, 51 रन से जीता मैच

    • By admin
    • February 22, 2026
    • 0 views
    सुपर 8 मुकाबले में इंग्लैंड का दबदबा, 51 रन से जीता मैच

    भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका: टॉस के बाद कप्तानों का प्लान साफ, देखें किसे मिला मौका और कौन बाहर

    • By admin
    • February 22, 2026
    • 0 views
    भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका: टॉस के बाद कप्तानों का प्लान साफ, देखें किसे मिला मौका और कौन बाहर

    कुणाल अरोड़ा ने गोल्ड कोस्ट में पैरा टेबल टेनिस चैम्पियनशिप में जीता कांस्य पदक

    • By admin
    • February 22, 2026
    • 0 views
    कुणाल अरोड़ा ने गोल्ड कोस्ट में पैरा टेबल टेनिस चैम्पियनशिप में जीता कांस्य पदक

    कार्लोस अल्काराज़ को कतर ओपन का खिताब

    • By admin
    • February 22, 2026
    • 1 views
    कार्लोस अल्काराज़ को कतर ओपन का खिताब

    वैश्नवी अडकर ने रचा इतिहास, आईटीएफ डब्ल्यू100 फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय बनीं

    • By admin
    • February 22, 2026
    • 1 views
    वैश्नवी अडकर ने रचा इतिहास, आईटीएफ डब्ल्यू100 फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय बनीं

    विनिसियस जूनियर ने फिर गोल किया लेकिन रियाल मैड्रिड हारा

    • By admin
    • February 22, 2026
    • 1 views
    विनिसियस जूनियर ने फिर गोल किया लेकिन रियाल मैड्रिड हारा