‘मुन्नाभाई MBBS’ और ‘लगान’ जैसी फिल्मों से देश-दुनिया में मशहूर हुईं ग्रेसी सिंह एक बार फिर से चर्चा में

मुंबई

'मुन्नाभाई MBBS' और 'लगान' जैसी फिल्मों से देश-दुनिया में मशहूर हुईं ग्रेसी सिंह एक बार फिर से चर्चा में हैं। उन्हें आशुतोष गोवारिकर के बेटे काणार्क की शादी में देखा गया था। जहां वह अपनी उसी मुस्कान के साथ नजर आईं, जिसने लाखों दिलों को एक समय पर घायल किया था। आमिर खान से लेकर संजय दत्त उस पर लट्टू हुए थे। हालांकि कुछ की निगाहें उनके लहंगे पर अटकी रही। आइए बताते हैं क्यों।

ग्रेसी सिंह ने कई फिल्मों के साथ-साथ छोटे पर्दे पर भी काम किया है। उन्होंने 1997 में धारावाहित 'अमानत' से करियर शुरू किया था। फिर 2001 में आशुतोष गोवारिकर की फिल्म 'लगान' में लीड रोल मिला। इसके बाद उन्होंने तेलुगू इंडस्ट्री में भी हाथ आजमाया। हालांकि वह इस दौरान मिली सफलता को बरकरार नहीं रख बाईं और कई फ्लॉप फिल्मों के बाद इंडस्ट्री से चली गईं।

ग्रेसी सिंह ने नहीं की शादी
ग्रेसी सिंह ने कमाल आर खान उर्फ KRK की 'देशद्रोह' में काम करके अपने ही पैर पर कुल्हाड़ मार ली थी। इससे उनका करियर चौपट हो गया था। 2013 में वह ब्रह्माकुमारी विश्व आध्यात्मिक विश्वविद्यालय में शामिल हुईं। बताया कि उन्हें यहां शांति मिलती है। 2020 में वह 'संतोषी मां- सुनाएं व्रत कथाएं' में माता का रोल निभाती दिखीं और फिर घर-घर फेमस हो गईं। हालांकि ये आज भी कुंवारी हैं। इन्होंने शादी नहीं की है।

ग्रेसी सिंह के लहंगे पर थमी नजर
आशुतोष गोवारिकर के बेटे की शादी में जब ये पहुंची तो हर किसी की निगाहें इन पर थम गई। वीडियो देख हर कोई ये कहने लगा कि ये कितनी सुंदर और प्यारी हैं। फिल्मों और धारावाहिक के किरदारों से इन्हें याद करने लगे। हालांकि कुछ की नजर इनके लहंगे पर अटकी। एक यूजर ने लिखा, 'ये तो कपिल शर्मा शो की बुआ की तरह लग रहीं।' एक ने लिखा, 'ये मुझे वहीदा रहमान की याद दिलाती हैं।' एक ने कहा, 'पुराने टाइप का लहंगा।' एक न पूछा, '800 रुपये का मीशो वाला लहंगा क्यों पहनकर आई है?'

  • admin

    Related Posts

    ट्रेलर आउट: ‘पति पत्नी और वो 2’ में आयुष्मान के साथ तीन हीरोइनें, 15 मई को रिलीज

    आयुष्मान खुराना अपनी कॉमिक टाइमिंग वापस लेकर थिएटर्स में जल्द आ रहे हैं. उनकी नई फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' आने वाली है, जिसका बीते दिन ट्रेलर रिलीज किया…

    कपिल शर्मा के कैफे के बाहर गोलियां, बिश्नोई गैंग बोला—हम जिम्मेदार, दी खुली धमकी

    कनाडा बीते 2 मई को कनाडा में कपिल शर्मा के मशहूर 'कैप्स कैफे' के बगल वाले रेस्टोरेंट पर गोलियां चलाई गईं। लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने इस हमले की जिम्मेदारी ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    प्लेऑफ की रेस हुई रोमांचक, KKR ने SRH का विजय रथ रोका

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 0 views
    प्लेऑफ की रेस हुई रोमांचक, KKR ने SRH का विजय रथ रोका

    MI का प्लेऑफ समीकरण हुआ जटिल, CSK से हार के बाद हार्दिक पंड्या की टीम को क्या रणनीति अपनानी होगी?

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 1 views
    MI का प्लेऑफ समीकरण हुआ जटिल, CSK से हार के बाद हार्दिक पंड्या की टीम को क्या रणनीति अपनानी होगी?

    बृजभूषण सिंह पर विनेश फोगाट का गंभीर आरोप, शोषण का शिकार होने की बात कही, इस बात का सता रहा है डर

    • By admin
    • May 3, 2026
    • 2 views
    बृजभूषण सिंह पर विनेश फोगाट का गंभीर आरोप, शोषण का शिकार होने की बात कही, इस बात का सता रहा है डर

    हाई-वोल्टेज मैच में पंजाब की पारी खत्म, गुजरात को जीत के लिए 164 रन का लक्ष्य

    • By admin
    • May 3, 2026
    • 3 views
    हाई-वोल्टेज मैच में पंजाब की पारी खत्म, गुजरात को जीत के लिए 164 रन का लक्ष्य

    2036 ओलंपिक से पहले भारत को सुधार की चेतावनी, डोपिंग पर रिपोर्ट

    • By admin
    • May 3, 2026
    • 2 views
    2036 ओलंपिक से पहले भारत को सुधार की चेतावनी, डोपिंग पर रिपोर्ट

    SRH की जीत का सिलसिला थमा, कोलकाता ने घरेलू मैदान पर दी शिकस्त, प्लेऑफ की रेस हुई और रोमांचक

    • By admin
    • May 3, 2026
    • 3 views
    SRH की जीत का सिलसिला थमा, कोलकाता ने घरेलू मैदान पर दी शिकस्त, प्लेऑफ की रेस हुई और रोमांचक