राज्यपाल पटेल ने दृष्टि-बाधितों के लिए राष्ट्रीय महिला टी- 20 क्रिकेट टूर्नामेंट के पांचवें संस्करण की विजेता प्रदेश की टीम को राजभवन में आमंत्रित किया

भोपाल

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने दृष्टि-बाधितों के लिए राष्ट्रीय महिला टी- 20 क्रिकेट टूर्नामेंट के पांचवें संस्करण की विजेता प्रदेश की टीम को राजभवन में आमंत्रित किया। उनके साथ चर्चा कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने विजेता टीम को बधाई देते हुए कहा कि खिलाड़ियों की उपलब्धि पर प्रदेश का हर नागरिक गर्व का अनुभव कर रहा है। उन्होंने खिलाड़ियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। राज्यपाल पटेल आज राजभवन के बिलियर्ड्स हॉल में दृष्टि बाधितों के लिए पांचवें राष्ट्रीय महिला टी- 20 क्रिकेट टूर्नामेंट की विजेता टीम के खिलाड़ियों के साथ चर्चा कर रहे थे।

राज्यपाल पटेल ने टीम के सदस्यों से परिचय प्राप्त किया। टीम के खिलाड़ियों के साथ उनके व्यक्तिगत प्रदर्शन के संबंध में चर्चा की। टीम के गठन, बॉलिंग, बैटिंग और फील्डिंग संबंधी बारीकियों के बारे में भी खिलाड़ियों से जानकारी ली। राज्यपाल पटेल ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि जिस तरह स्वच्छता सर्वेक्षण में 7 बार से इंदौर देश में प्रथम स्थान प्राप्त कर प्रदेश का नाम रोशन कर रहा है। उसी तरह आपकी टीम भी लगातार विजेता रह कर नया कीर्तिमान कायम करे।

राज्यपाल पटेल को क्रिकेट एसोसिएशन फॉर दी ब्लाइंड मध्यप्रदेश के जनरल सेक्रेटरी सोनू गोलकर ने बताया कि हाल ही में क्रिकेट एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड इन इंडिया (CABI) द्वारा 13 से 18 जनवरी 2025 तक कोच्चि, केरल में राष्ट्रीय महिला टूर्नामेंट का आयोजन किया गया था। टूर्नामेंट में देश के कुल 19 राज्यों ने भाग लिया था। मध्यप्रदेश की महिला ब्लाइंड क्रिकेट टीम पूरे टूर्नामेंट में अपराजित रही। प्रदेश की टीम ने फाइनल मुकाबले में कर्नाटक को हराकर राष्ट्रीय टूर्नामेंट जीता है। उन्होंने बताया कि एमपी महिला ब्लाइंड क्रिकेट टीम का गठन वर्ष 2021 में किया गया। इतने कम समय में ही प्रदेश की महिला खिलाड़ियों ने गौरव पूर्ण उपलब्धि हासिल कर ली है।

इस अवसर पर टीम की महिला खिलाड़ी आरती, नंदिनी कलमे, प्रिया कीर, पायल रावत, दुर्गा उइके, सुनीता सराठे, रेणुका चौहान, अनुष्का प्रजापति, शिल्पा निषाद, करिश्मा बारस्कर, सुषमा पटेल, खुशबू उइके, दुर्गा येवले, सिमरन डंगोड़े, दीक्षा वर्मा, मेनेजर दीपक पहाड़े और कोच ओमप्रकाश पाल उपस्थित थे।   

 

admin

Related Posts

किसानों के लिए ऐतिहासिक पहल, 5 रुपये में मिले 1 लाख 10 हजार नए कृषि पंप कनेक्शन

मात्र 5 रुपये में 1 लाख 10 हजार से अधिक किसानों को मिला नया स्थाई कृषि पंप कनेक्शन भोपाल  राज्‍य शासन द्वारा घोषित 'किसान कल्याण वर्ष 2026' के अंतर्गत किसानों…

वरिष्ठ नागरिकों को सुरक्षित और सम्मानजनक वातावरण उपलब्ध कराने पर जोर

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य शासन द्वारा सामाजिक सुरक्षा कार्यक्रमों को नई दिशा और गति प्रदान की गई है। विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों के लिए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

LSG छोड़ सकते हैं ऋषभ पंत! 27 करोड़ के कप्तान पर बड़ा फैसला संभव

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 0 views
LSG छोड़ सकते हैं ऋषभ पंत! 27 करोड़ के कप्तान पर बड़ा फैसला संभव

WFI को झटका, विनेश फोगाट को ट्रायल्स में खेलने की अनुमति बरकरार

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 0 views
WFI को झटका, विनेश फोगाट को ट्रायल्स में खेलने की अनुमति बरकरार

वैभव सूर्यवंशी ने समझदारी भरी पारी से रचा इतिहास, 96 रन ठोक IPL में मचाया तहलका

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 1 views
वैभव सूर्यवंशी ने समझदारी भरी पारी से रचा इतिहास, 96 रन ठोक IPL में मचाया तहलका

राजस्थान के बल्लेबाजों ने तूफानी अंदाज में बनाए रन, गुजरात के गेंदबाज रहे बेअसर

  • By admin
  • May 29, 2026
  • 2 views
राजस्थान के बल्लेबाजों ने तूफानी अंदाज में बनाए रन, गुजरात के गेंदबाज रहे बेअसर

टीम इंडिया का इंग्लैंड पर बड़ा वार, यास्तिका-जेमिमा की तूफानी बल्लेबाजी से जीता मुकाबला

  • By admin
  • May 29, 2026
  • 3 views
टीम इंडिया का इंग्लैंड पर बड़ा वार, यास्तिका-जेमिमा की तूफानी बल्लेबाजी से जीता मुकाबला

पहलवान विनेश फोगाट के लिए राहत भरी खबर, SC के फैसले से वापसी का रास्ता साफ

  • By admin
  • May 29, 2026
  • 2 views
पहलवान विनेश फोगाट के लिए राहत भरी खबर, SC के फैसले से वापसी का रास्ता साफ