सरकार का बड़ा फैसला: वीरता पुरस्कार विजेताओं को मिलेगा मुफ्त AC कोच में सफर, मिलेगा बड़ा सम्मान

नई दिल्ली

देश के वीर सैनिकों और वीरता पुरस्कार विजेताओं के सम्मान में केंद्र सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है. सरकार ने घोषणा की है कि अब सेना के वीरता पुरस्कार प्राप्त करने वाले जवानों और उनके परिवारों को भारतीय रेलवे की ट्रेनों में आजीवन मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जाएगी. रक्षा अधिकारियों के अनुसार यह रियायत थल सेना, नौसेना और वायु सेना के उन बहादुर जवानों को दी जाएगी, जिन्हें सेना मेडल, नौसेना मेडल और वायु सेना मेडल (गैलेंट्री) से सम्मानित किया गया है। 

किन सुविधाओं का मिलेगा लाभ?
सरकार के इस आदेश के तहत पात्र लाभार्थियों को फर्स्ट क्लास, 2AC और AC चेयर कार में मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी. खास बात यह है कि इस सुविधा के साथ एक साथी को भी मुफ्त यात्रा की अनुमति होगी। 

परिवार को भी मिलेगा लाभ
यह सुविधा सिर्फ पुरस्कार विजेताओं तक सीमित नहीं है. आदेश के मुताबिक यदि पुरस्कार विजेता का निधन हो चुका है, तो उनके जीवनसाथी (पति/पत्नी) को पुनर्विवाह तक यह सुविधा मिलती रहेगी. अविवाहित मरणोपरांत पुरस्कार विजेताओं के माता-पिता भी इस सुविधा के पात्र होंगे. इस फैसले को सैनिकों के प्रति सरकार के सम्मान और आभार के रूप में देखा जा रहा है। 

सरकार का मानना है कि देश की रक्षा में असाधारण साहस दिखाने वाले जवानों को विशेष सम्मान मिलना चाहिए. रेलवे यात्रा में यह छूट न केवल उन्हें सुविधा देगी, बल्कि उनके योगदान के प्रति राष्ट्र की कृतज्ञता भी दर्शाएगी. विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह की योजनाएं सेना के मनोबल को बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं. इससे जवानों और उनके परिवारों को यह संदेश जाता है कि देश उनके बलिदान और सेवा को हमेशा याद रखता है। 

केंद्र सरकार का यह निर्णय उन वीरों के प्रति सम्मान का प्रतीक है, जिन्होंने देश की सुरक्षा के लिए अपनी जान की बाजी लगाई. अब वे और उनके परिवार इंडियन रेलवे की ट्रेनों में आरामदायक AC कोच में बिना किसी शुल्क के यात्रा कर सकेंगे। 

admin

Related Posts

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी! IPL 2026 के दूसरे चरण का पूरा शेड्यूल जारी

नई  दिल्ली  भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के फुल शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। बीसीसीआई ने इस महीने की शुरुआत में पहले चरण का कार्यक्रम घोषित…

7 घंटे की उड़ान के बाद लौटी एयर इंडिया की फ्लाइट, तकनीकी खराबी बनी वजह

नई दिल्ली दिल्ली से लंदन के लिए रवाना हुई एयर इंडिया की फ्लाइट AI 111 को गुरुवार दोपहर अचानक वापस दिल्ली लौटना पड़ा। यह विमान करीब 7 घंटे तक हवा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

17 शहरों में 22 मुकाबले, BCCI ने टीम इंडिया का धमाकेदार होम शेड्यूल जारी किया

  • By admin
  • March 26, 2026
  • 0 views
17 शहरों में 22 मुकाबले, BCCI ने टीम इंडिया का धमाकेदार होम शेड्यूल जारी किया

घरेलू मैदान पर एक्शन मोड में टीम इंडिया, 22 मैचों में बड़ी टीमों को देगा चुनौती

  • By admin
  • March 26, 2026
  • 0 views
घरेलू मैदान पर एक्शन मोड में टीम इंडिया, 22 मैचों में बड़ी टीमों को देगा चुनौती

BCCI का बड़ा फैसला: IPL 2026 में नहीं होगी ओपनिंग सेरेमनी, जानें कब होगा ग्रैंड सेलिब्रेशन

  • By admin
  • March 26, 2026
  • 1 views
BCCI का बड़ा फैसला: IPL 2026 में नहीं होगी ओपनिंग सेरेमनी, जानें कब होगा ग्रैंड सेलिब्रेशन

आईपीएल का ऐतिहासिक सीजन: 84 मैच, हर टीम 16 मुकाबले खेलेगी, 28 मार्च से होगी शुरुआत

  • By admin
  • March 26, 2026
  • 2 views
आईपीएल का ऐतिहासिक सीजन: 84 मैच, हर टीम 16 मुकाबले खेलेगी, 28 मार्च से होगी शुरुआत

Liverpool FC को झटका! दिग्गज Mohamed Salah 9 साल बाद टीम से होंगे अलग

  • By admin
  • March 25, 2026
  • 1 views
Liverpool FC को झटका! दिग्गज Mohamed Salah 9 साल बाद टीम से होंगे अलग

न्यूजीलैंड ने 4-1 से जीती सीरीज, 5वें टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 92 रन से हराया

  • By admin
  • March 25, 2026
  • 1 views
न्यूजीलैंड ने 4-1 से जीती सीरीज, 5वें टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 92 रन से हराया