5 सितंबर तक सरकार दे जवाब: शिक्षकों के वेतनमान मामले में हाईकोर्ट की सख्ती

बिलासपुर

क्रमोन्नत वेतनमान की मांग को लेकर 300 शिक्षकों ने हाईकोर्ट में अलग-अलग याचिका लगाई है. जिस पर एकसाथ सुनवाई हुई, इस दौरान राज्य शासन की ओर से पैरवी कर रहे महाधिवक्ता कार्यालय के विधि अधिकारियों ने जवाब पेश करने के लिए समय मांगा. इस पर कोर्ट ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि जब पहले से ही सुनवाई की तारीख तय थी, तो तैयारी अधूरी क्यों रही. हालांकि, अदालत ने राज्य सरकार को अंतिम मौका देते हुए 15 सितंबर तक जवाब पेश करने का निर्देश दिया है.

याचिकाकर्ताओं का आरोप है कि स्कूल शिक्षा विभाग और DPI ने समान प्रकरणों में भेदभाव किया है. मामले की सुनवाई जस्टिस रविंद्र अग्रवाल की सिंगल बेंच में हुई. अब इन सभी याचिकाओं पर 15 सितंबर के बाद सुनवाई होगी. साथ ही याचिकाकर्ताओं के वकीलों को भी रिप्लाई (रिज्वाइंडर) दाखिल करने की अनुमति दी गई है.

दरअसल, इससे पहले शिक्षिका सोना साहू की याचिका पर हाई कोर्ट ने राज्य शासन को क्रमोन्नत वेतनमान और एरियर्स की राशि भुगतान का आदेश दिया था. आदेश के बाद सरकार ने शिक्षिका के खाते में वेतनमान और एरियर्स जमा भी कराए थे. हाई कोर्ट का यह फैसला शिक्षकों के लिए टर्निंग पाइंट साबित हुआ. इसके बाद पूरे प्रदेश में बड़ी संख्या में शिक्षक क्रमोन्नत वेतनमान को लेकर कोर्ट का दरवाजा खटखटाने लगे. जानकारी के अनुसार अब तक 27 हजार से अधिक शिक्षकों ने याचिकाएं दायर कर दी हैं, जिन पर क्रमवार सुनवाई शुरू होगी.

सोना साहू केस के बाद जिन शिक्षकों ने तुरंत याचिका लगाई थी, उन्हें हाई कोर्ट ने विभाग के समक्ष अभ्यावेदन देने और नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया था. इन शिक्षकों ने अभ्यावेदन पेश भी किया, लेकिन स्कूल शिक्षा विभाग और डीपीआइ ने उन्हें खारिज कर दिया. अब ऐसे शिक्षक भी पुनः हाई कोर्ट पहुंचे हैं.

  • admin

    Related Posts

    बिलासपुर में प्रशासन का बड़ा एक्शन, छापेमारी कर खाद की कालाबाजारी का खुलासा

    बिलासपुर. बिलासपुर जिले में खाद की कालाबाजारी पर जिला प्रशासन का एक्शन जारी है. कार्रवाई के दौरान मल्हार और सेन्दरी में छापेमारी की. इस दौरान बड़ी मात्रा में छिपाकर रखा…

    बलरामपुर जिले में एलपीजी, पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता

    बलरामपुर जिले में एलपीजी, पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता गैस एजेंसियों और पेट्रोल पंपों पर आपूर्ति सामान्य  नागरिकों को नहीं हो रही कोई परेशानी रायपुर बलरामपुर-रामानुजगंज जिला में एलपीजी,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    क्रिकेट से ब्रांड तक धमाका: वैभव सूर्यवंशी की बढ़ती फेम और करोड़ों की डील्स

    • By admin
    • June 3, 2026
    • 0 views
    क्रिकेट से ब्रांड तक धमाका: वैभव सूर्यवंशी की बढ़ती फेम और करोड़ों की डील्स

    घरेलू क्रिकेट के स्टार साईराज बहुतुले को मिली नई भूमिका, अब टीम इंडिया के बॉलिंग कोच बने

    • By admin
    • June 3, 2026
    • 1 views
    घरेलू क्रिकेट के स्टार साईराज बहुतुले को मिली नई भूमिका, अब टीम इंडिया के बॉलिंग कोच बने

    25 गोल, 10 स्कोरर और ऐतिहासिक जीत: भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम का दमदार प्रदर्शन

    • By admin
    • June 3, 2026
    • 2 views
    25 गोल, 10 स्कोरर और ऐतिहासिक जीत: भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम का दमदार प्रदर्शन

    FIFA World Cup में चमकेंगे भारतीय जड़ें रखने वाले सितारे, जानिए किस टीम से खेलेंगे ये 4 खिलाड़ी

    • By admin
    • June 3, 2026
    • 2 views
    FIFA World Cup में चमकेंगे भारतीय जड़ें रखने वाले सितारे, जानिए किस टीम से खेलेंगे ये 4 खिलाड़ी

    टीम इंडिया चयन को लेकर नया नियम? BCCI ने रोहित-हार्दिक को दिया फिटनेस अल्टीमेटम

    • By admin
    • June 2, 2026
    • 2 views
    टीम इंडिया चयन को लेकर नया नियम? BCCI ने रोहित-हार्दिक को दिया फिटनेस अल्टीमेटम

    सोशल मीडिया ट्रोलिंग के बीच आकिब नबी को टीम इंडिया में जगह, अब अफगानिस्तान मैच पर नजरें

    • By admin
    • June 2, 2026
    • 3 views
    सोशल मीडिया ट्रोलिंग के बीच आकिब नबी को टीम इंडिया में जगह, अब अफगानिस्तान मैच पर नजरें