यूपी में 80 हजार रुपये से ज्यादा की सरकारी नौकरी, जानें कैसे करें आवेदन

लखनऊ 

क्या आप भी कर रहे हैं सरकारी नौकरी की तलाश? अगर हां, तो उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने कृषि विभाग के तहत टेकिनिक्ट असिस्टेंट ग्रुप-सी के 2759 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिस जारी कर इन पदों पर आवेदन मांगे हैं. इस भर्ती के तहत यूपी सरकार कृषि क्षेत्र में टेकिनिक्ट असिस्टेंट की कमी को पूरा करना चाहते हैं. इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। 

आयोग ने आवेदन से जुड़ा पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है. इसके साथ ही उन्होंने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे लास्ट डेट का इंतजार न करें और समय से पहले फॉर्म भर दें. इसके लिए नोटिफिकेशन 24 मार्च को जारी कर दिया गया है. इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 22 मई 2026 से  शुरू होगा, जो 11 जून 2026 को बंद हो जाएगा. शुल्क भुगतान करने की अंतिम तिथि 11 जून 2026 निर्धारित की गई है. वहीं, फॉर्म में हुई गलती को सुधारने के लिए 18 जून तक का समय तय किया गया है। 

पदों का बंटवारा 

इस भर्ती के तहत कुल 2759 पदों पर नियुक्ति की जाएगी. 

    सामान्य वर्ग- 1692 पद 
    अन्य पिछड़ा वर्ग- 573 पद
    ईडब्ल्यूएस वर्ग- 275
    अनुसूचित जाति- 213 पद 
    अनुसूचित जन जाति- 6 पद 

क्या है योग्यता?

इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों के पास ये योग्यता होनी अनिवार्य है. PET 2025 स्कोरकार्ड  इन पदों पर केवल वहीं, उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं,

जो  UPSSSC PET 2025 परीक्षा में शामिल हुए थे और जिनके पास इससे जुड़ा स्कोरकार्ड शामिल है. वहीं, 0 या निगेटिव अंक वाले लोग इसके लिए पात्र नहीं होंगे. इसके साथ ही उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कृषि में ग्रेजुएशन की डिग्री होना चाहिए। 

सिलेक्शन प्रोसेस 
वहीं, सिलेक्शन प्रोसेस की बात करें, तो नियुक्ति लिखित परीक्षा के आधार पर की जाएगी. इसके लिए सबसे पहले PET 2025 के अंकों के बेसिस पर उम्मीदवारों को मेन परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा. इसके बाद लिखित परीक्षा का आयोजन होगा और लास्ट में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के साथ यह प्रक्रिया खत्म हो जाएगी। 

मिलेगी इतनी सैलरी 
इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को पे-लेवल के तहत सैलरी मिलेगी. यह करीब 25 हजार से शुरू होकर 81,100 हजार रुपये के बीच होगी. इसके साथ ही सरकार की ओर से अन्य भत्ते भी दिए जाएंगे। 

admin

Related Posts

UPSC अभ्यर्थियों की नजर एडमिट कार्ड पर, 24 मई को प्रीलिम्स एग्जाम

नई दिल्ली संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली देश की सबसे प्रतिष्ठित 'सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा (CSE Prelims) 2026' में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए…

पश्चिम बंगाल हायर सेकेंडरी रिजल्ट घोषित: 91.23 फीसदी स्टूडेंट्स सफल, मिनटों में डाउनलोड करें मार्कशीट

कलकत्ता  नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल बोर्ड हायर सेकेंड्री परीक्षा 2026 में भाग लेने वाले 7.10 लाख से अधिक स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन निर्णायक रहा है। वेस्ट बंगाल काउंसिल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, श्रीलंका दौरे पर तिलक संभालेंगे कप्तानी; वैभव को पहली बार मौका

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, श्रीलंका दौरे पर तिलक संभालेंगे कप्तानी; वैभव को पहली बार मौका

मैदान से क्लासरूम तक गुरनूर कौर का जलवा, हैमर थ्रो गोल्ड मेडलिस्ट बनीं 12वीं की टॉपर

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 2 views
मैदान से क्लासरूम तक गुरनूर कौर का जलवा, हैमर थ्रो गोल्ड मेडलिस्ट बनीं 12वीं की टॉपर

क्रिकेट जगत को बड़ा झटका: 380 विकेट और 10 हजार रन बनाने वाले स्टार ने अचानक छोड़ा क्रिकेट

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
क्रिकेट जगत को बड़ा झटका: 380 विकेट और 10 हजार रन बनाने वाले स्टार ने अचानक छोड़ा क्रिकेट

विराट का विराट शो: रोहित-धोनी भी रह गए पीछे, KKR के खिलाफ बने बड़े रिकॉर्ड

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
विराट का विराट शो: रोहित-धोनी भी रह गए पीछे, KKR के खिलाफ बने बड़े रिकॉर्ड

कोहली के बल्ले ने मचाया कहर, KKR ढेर… RCB पहुंची पॉइंट्स टेबल के शिखर पर

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
कोहली के बल्ले ने मचाया कहर, KKR ढेर… RCB पहुंची पॉइंट्स टेबल के शिखर पर

बेंगलुरु को जीत के लिए 193 रन चाहिए, रिंकू सिंह ने खेली दमदार पारी

  • By admin
  • May 13, 2026
  • 2 views
बेंगलुरु को जीत के लिए 193 रन चाहिए, रिंकू सिंह ने खेली दमदार पारी