सरकार ने 2025 तक टी.बी. रोग के सम्पूर्ण उन्मूलन का लक्ष्य रखा – राज्यपाल पटेल

टी.बी. उन्मूलन 2025 के कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता मिले – राज्यपाल पटेल

राज्यपाल ने विवेकाधीन निधि से एसोसिएशन को दिए एक लाख रुपये

 सरकार ने 2025 तक टी.बी. रोग के सम्पूर्ण उन्मूलन का लक्ष्य रखा – राज्यपाल पटेल

राजभवन में एम.पी. स्टेट टी.बी. एसोसिएशन की हुई बैठक

भोपाल

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा है कि सरकार ने 2025 तक टी.बी. रोग के सम्पूर्ण उन्मूलन का लक्ष्य रखा है। टी.बी. एसोसिएशन, रोग अभियान के कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता से करें। टी.बी. के उपचार और जागरूकता से जुड़ी सभी गतिविधियां सतत् रूप से सघन स्तर पर की जानी चाहिए। राज्यपाल पटेल ने एम.पी. स्टेट टी.बी. एसोसिएशन की बैठक में उक्त निर्देश दिए। उन्होंने टी.बी. उन्मूलन प्रयासों के लिए विवेकाधीन निधि से एसोसिएशन को 1 लाख रुपये प्रदाय किए हैं। बैठक में राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव के.सी. गुप्ता भी मौजूद रहे।

राज्यपाल पटेल ने कहा कि टी.बी. के उन्मूलन प्रयासों में जागरूकता सबसे ज़रूरी है। इसलिए दूरस्थ ग्रामीण अंचलों, झुग्गी बस्तियों, स्कूल और कॉलेजों में टी.बी. की जागरूकता गतिविधियों को लगातार जारी रखें। टी.बी. के इलाज के साथ ही मरीज़ों और उनके परिजनों की काउंसलिंग करें। उन्हें एडवाइज़री कार्ड भी प्रदान करें।

टी.बी. उन्मूलन कार्यों में जनप्रतिनिधियों का सहयोग लें

राज्यपाल पटेल ने कहा कि एसोसिएशन, क्षेत्र के जन प्रतिनिधियों को टी.बी. उन्मूलन प्रयासों की जानकारी दें। उन्मूलन के प्रयासों में सांसद और विधायकगणों का सहयोग लें। उन्होंने कहा कि टी.बी. उन्मूलन के लिये की जागरूकता गतिविधियों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाये। टी.बी. उन्मूलन प्रयासों में सहभागिता के लिए स्थानीय NGO और औद्योगिक संस्थाओं का भी सहयोग प्राप्त किया जाए।  

राज्यपाल पटेल ने बैठक में टी.बी. मरीज उपचार प्रक्रिया, नि:क्षय मित्र, पोषण आहार वितरण की विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने एसोसिएशन के प्रशिक्षण, प्रचार-प्रसार, स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, अनुदान, आय-स्त्रोत, निर्माण कार्य आदि की समीक्षा की। पदाधिकारियों का मार्गदर्शन किया। बैठक में एसोसिएशन के चेयरमेन जयराम सचदेवा और अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

admin

Related Posts

आयुष मंत्री परमार ने बैतूल जिला आयुष विंग का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

भोपाल उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष विभाग मंत्री  इन्दर सिंह परमार ने बुधवार को बैतूल में जिला चिकित्सालय जिला आयुष विंग का औचक निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का…

मुख्य सचिव जैन से आईज़ीआई वेंचर्स के संस्थापक ने की भेंट

भोपाल  मुख्य सचिव  अनुराग जैन से बुधवार को मंत्रालय में आईज़ीआई वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के संस्थापक  इशान हैडन ने भेंट की। इस अवसर पर राज्य में ड्रोन इको-सिस्टम को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL 2026 का आगाज़: Virat Kohli की एंट्री, 28 मार्च को Sunrisers Hyderabad से भिड़ेगी Royal Challengers Bengaluru

  • By admin
  • March 18, 2026
  • 2 views
IPL 2026 का आगाज़: Virat Kohli की एंट्री, 28 मार्च को Sunrisers Hyderabad से भिड़ेगी Royal Challengers Bengaluru

टीम इंडिया में बदलाव की आहट? रोहित-विराट की रिटायरमेंट पर अश्विन का खुलासा

  • By admin
  • March 18, 2026
  • 0 views
टीम इंडिया में बदलाव की आहट? रोहित-विराट की रिटायरमेंट पर अश्विन का खुलासा

हरिहरन-अर्जुन ने पार किया पहला पड़ाव, आकर्षी ने भी मुख्य ड्रॉ में जगह बनाकर बढ़ाया भारत का मान

  • By admin
  • March 18, 2026
  • 3 views
हरिहरन-अर्जुन ने पार किया पहला पड़ाव, आकर्षी ने भी मुख्य ड्रॉ में जगह बनाकर बढ़ाया भारत का मान

2 करोड़ के नुकसान पर उठे सवाल, क्या BCCI करेगा Jasprit Bumrah की भरपाई?

  • By admin
  • March 18, 2026
  • 4 views
2 करोड़ के नुकसान पर उठे सवाल, क्या BCCI करेगा Jasprit Bumrah की भरपाई?

ICC Rankings में बड़ा उलटफेर: Jasprit Bumrah टॉप-5 में, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों की चांदी

  • By admin
  • March 18, 2026
  • 3 views
ICC Rankings में बड़ा उलटफेर: Jasprit Bumrah टॉप-5 में, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों की चांदी

हंपी कैंडिडेट्स टूर्नामेंट में खेलने को लेकर अब भी सुनिश्चित नहीं, चिंताओं को दोहराया

  • By admin
  • March 18, 2026
  • 2 views
हंपी कैंडिडेट्स टूर्नामेंट में खेलने को लेकर अब भी सुनिश्चित नहीं, चिंताओं को दोहराया