सरकार ने डॉ. रवि प्रकाश को जन्मदिन पर दिया तोहफा, बने नए डीजीपी

जयपुर

राजस्थान पुलिस के नए पुलिस मुखिया के रूप में बुधवार को एसीबी के निदेशक जनरल डॉ. रवि प्रकाश ने पुलिस मुख्यालय में पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। डॉ. रवि प्रकाश ने मीडिया से बातचीत में बताया कि उन्होंने आज से डीजीपी का चार्ज संभाला है। उनका रिटायरमेंट 30 जून को है, इसलिए वे आगामी 19 दिनों में अपने स्तर पर जो भी संभव होगा, वह कार्य पूरा करने का प्रयास करेंगे।

उन्होंने कहा कि राजस्थान में अपराध और कानून-व्यवस्था की स्थिति फिलहाल अच्छी है और इसे बनाए रखना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने पुलिस के सभी अधिकारियों और कर्मियों से अपराधियों में डर और आम जनता में विश्वास बनाए रखने के लिए सतत प्रयास करने को कहा।

डॉ. रवि प्रकाश ने कहा, "मुझे कम समय के लिए यह जिम्मेदारी मिली है, इसके लिए मैं सरकार का आभारी हूं। मेरा जन्मदिन 13 जून को है और सरकार ने मुझे इससे पहले यह उपहार दिया।" उन्होंने बताया कि वे जल्द ही पुलिस विभाग के साथ एक बैठक करेंगे, जिसमें विभाग की वर्तमान स्थिति का अपडेट लेंगे।

इस बीच, राजस्थान के पूर्व डीजीपी उत्कल रंजन (यूआर) साहू को राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने इसका आदेश जारी किया है। साहू के स्थान पर डॉ. रवि प्रकाश को डीजीपी का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। ओडिशा के रहने वाले यूआर साहू 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और 11 फरवरी 2024 से राजस्थान के डीजीपी पद पर थे। उनकी छवि एक ईमानदार और समर्पित पुलिस अधिकारी के रूप में जानी जाती है

  • admin

    Related Posts

    टाइगर रिजर्व के नीचे से गुजरेगा एक्सप्रेसवे, मुकुंदरा टनल बनेगी ग्रीन कॉरिडोर की मिसाल

    जयपुर राजस्थान में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का सबसे बड़ा आकर्षण बनने जा रही मुकुंदरा टनल अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी है. कोटा और बूंदी के बीच मुकुंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व…

    ‘रोज पीटता था पति’… 38 दिन बाद दर्ज हुई FIR, जयपुर सुसाइड केस में बड़ा खुलासा

    जयपुर जयपुर का अनु मीणा सुसाइड केस बेहद ही चौंकाने वाला है. अनु ने 7 अप्रैल को फांसी के फंदे पर लटककर जान दे दी, लेकिन 15 मई को एफआईआर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    धर्मशाला में भिड़ेंगी दिग्गजों की फौज, कोहली की टीम के सामने रबाडा और राशिद का दमदार हमला

    • By admin
    • May 26, 2026
    • 2 views
    धर्मशाला में भिड़ेंगी दिग्गजों की फौज, कोहली की टीम के सामने रबाडा और राशिद का दमदार हमला

    फ्लॉप प्रदर्शन पड़ा भारी? IPL 2026 के बाद 5 टीमों में हो सकता है बड़ा कप्तानी बदलाव

    • By admin
    • May 26, 2026
    • 2 views
    फ्लॉप प्रदर्शन पड़ा भारी? IPL 2026 के बाद 5 टीमों में हो सकता है बड़ा कप्तानी बदलाव

    French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 2 views
    French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे

    मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 2 views
    मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर

    जीत के साथ दिल्ली का सफर खत्म, KKR को उसके ही गढ़ में हराकर चमके राहुल और कुलदीप

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 3 views
    जीत के साथ दिल्ली का सफर खत्म, KKR को उसके ही गढ़ में हराकर चमके राहुल और कुलदीप

    राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ में बनाई जगह, पंजाब किंग्स और KKR का टूटा सपना

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 2 views
    राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ में बनाई जगह, पंजाब किंग्स और KKR का टूटा सपना