शहर में गोवर्धन पूजा और अन्नकूट प्रसादी का आयोजन, महिलाओं ने की पूजा

भीलवाड़ा
हर बार की तरह इस बार भी दीपावली के बाद कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष में गोवर्धन पूजा और अन्नकूट प्रसादी का आयोजन हुआ। राजस्थान के भीलवाड़ा में गाय के गोबर से बनाए गोवर्धन की पूजा और अन्नकूट बनाकर गायों की पूजा कर खुशहाली की कामना की गई।

राजस्थान के भीलवाड़ा के कई घरों में महिलाएं शनिवार सुबह को गोवर्धन पूजा में जुटी रहीं। पूजा कर रही एक गृहिणी सुशीला देवी ने बताया कि दीपावली पर्व के दूसरे दिन कार्तिक पूर्णिमा के शुक्ल पक्ष को गोवर्धन पूजा की जाती है। ये मान्यता तब से चल रही है, जब से श्रीकृष्ण भगवान ने गोकुल वासियों को इंद्र भगवान की जगह गोवर्धन पर्वत की पूजा करने को कहा। पूजा को लेकर महिलाएं गोबर से भगवान गोवर्धन बनाने के साथ ही गाय की पूजा में जुट गईं। कई मंदिरों में आज ही अन्नकूट महोत्सव मनाया जाता है।

भीलवाड़ा में जगह जगह महिलाएं पूजन अर्चन में जुटी दिखीं। सबने धार्मिक महत्व बताया। स्थानीय महिला ने बताया, ऐसी मान्यता है कि इंद्र के कोप से हो रही वर्षा से गोकुल वासियों की रक्षा के लिए भगवान श्रीकृष्ण ने अपनी दिव्य शक्ति से विशाल गोवर्धन पर्वत को छोटी अंगुली पर उठाया था। तभी से गोवर्धन पर्वत की पूजा की जाती है।

इंद्र को जब पता चला कि कृष्ण ही भगवान विष्णु के अवतार हैं, तब उन्होंने उनसे माफी मांगी, इसके बाद श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पूजा के लिए कहा और इसे अन्नकूट पर्व के रूप में मनाया जाने लगा। वेदों के अनुसार, इस दिन वरुण, इंद्र, अग्नि की पूजा की जाती है। साथ में गायों का श्रृंगार करके उनकी आरती की जाती है और उन्हें फल मिठाइयां खिलाई जाती हैं।

राजस्थान में गोवर्धन पूजा को बड़ी श्रद्धाभक्ति के साथ मनाया जाता है। परम्परानुसार गाय के गोबर से गोवर्धन पर्वत की प्रतिकृति बनाई जाती है। इसके बाद उसकी फूल, धूप, दीप, नैवेद्य से उपासना की जाती है। इस दिन एक ही रसोई से घर के सभी सदस्य का भोजन बनता है। भोजन में विविध प्रकार के पकवान बनाए जाते हैं। सुबह के वक्त शरीर पर तेल मलकर स्नान करने और घर के मुख्य द्वार पर गाय के गोबर से गोवर्धन की आकृति बनाने, गोबर का गोवर्धन पर्वत बनाकर ग्वाल बाल, पेड़ पौधों की आकृति बनाने का विधान है।

मध्य में भगवान कृष्ण की मूर्ति भी कई जगह रखी जाती है इसके बाद भगवान कृष्ण, ग्वाल-बाल,और गोवर्धन पर्वत का पूजन कर उन्हें पकवान और पंचामृत का भोग लगाया जाता है। पूजा के दौरान महिलाएं गोवर्धन पूजा की कथा सुनती हैं।

 

admin

Related Posts

डीडवाना में सनसनी, गैस कटर से SBI एटीएम काटा गया, बदमाश 20 लाख+ कैश लेकर फरार

डीडवाना डीडवाना-कुचामन जिले के तोषीणा गांव में कुचामन–खाटू बाइपास पर स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) के एटीएम पर अज्ञात बदमाशों ने बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया। बीती…

विधायक निधि घोटाला मामला: सदाचार समिति के दायरे में आए आरोपी विधायक

जयपुर विधायक निधि भ्रष्टाचार मामले को लेकर विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने जांच विधानसभा की सदाचार समिति को सौंप दी है। देवनानी ने कहा कि  विधायक निधि में भ्रष्टाचार अत्यंत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL 2026 Auction Highlights: 10 टीमों के सबसे महंगे सौदे, किस खिलाड़ी ने तोड़ा रिकॉर्ड? देखें पूरी लिस्ट

  • By admin
  • December 17, 2025
  • 0 views
IPL 2026 Auction Highlights: 10 टीमों के सबसे महंगे सौदे, किस खिलाड़ी ने तोड़ा रिकॉर्ड? देखें पूरी लिस्ट

लखनऊ में टीम इंडिया का रिलैक्स टाइम: मैच से पहले ‘धुरंधर’ फिल्म का मज़ा लिया

  • By admin
  • December 17, 2025
  • 0 views
लखनऊ में टीम इंडिया का रिलैक्स टाइम: मैच से पहले ‘धुरंधर’ फिल्म का मज़ा लिया

दबाव में सूर्यकुमार यादव, भारत की उम्मीदें दक्षिण अफ्रीका सीरीज जीत पर केंद्रित

  • By admin
  • December 17, 2025
  • 1 views
दबाव में सूर्यकुमार यादव, भारत की उम्मीदें दक्षिण अफ्रीका सीरीज जीत पर केंद्रित

68वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप का भव्य आयोजन भोपाल में, 50 मीटर राइफल विजेताओं को मिला सम्मान

  • By admin
  • December 17, 2025
  • 1 views
68वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप का भव्य आयोजन भोपाल में, 50 मीटर राइफल विजेताओं को मिला सम्मान

रिकॉर्ड्स की बारिश! 125 गेंदों पर 209 रन ठोककर भारतीय बल्लेबाज़ ने रचा नया इतिहास

  • By admin
  • December 16, 2025
  • 1 views
रिकॉर्ड्स की बारिश! 125 गेंदों पर 209 रन ठोककर भारतीय बल्लेबाज़ ने रचा नया इतिहास

आध्यात्मिक रंग में दिखे विराट–अनुष्का, प्रेमानंद महाराज जी से भेंट का वृंदावन वीडियो आया सामने

  • By admin
  • December 16, 2025
  • 3 views
आध्यात्मिक रंग में दिखे विराट–अनुष्का, प्रेमानंद महाराज जी से भेंट का वृंदावन वीडियो आया सामने