Govardhan Puja 2024: गोवर्धन पूजा के दिन करें मथुरा-वृंदावन के मंदिरों में दर्शन

दिवाली के अगले दिन गोवर्धन पूजा की जाती है। इस दिन को कुछ जगहों पर अन्नकूट के नाम से भी जाना जाता है। गोवर्धन पूजा में गोवर्धन यानी की गायों के गोबर या गोधन की पूजा की जाती है। हिंदू धर्म में गायों को पूजनीय माना गया है। इस साल गोवर्धन पूजा 2 नवंबर को मनाई जा रही है। इस दिन महिलाएं गोबर से गोवर्धन पर्वत की आकृति बनाती हैं। गोवर्धन का त्योहार श्री कृष्ण से जुड़ा है और इस दिन लोग गोवर्धन पर्वत की पूजा करते हैं। गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा करते हैं और ऐसी मान्यता है कि गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा करने से उनकी मनोकामना पूरी होती है। ये भी माना जाता है कि गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा करने से चार धाम यात्रा करने जितना पुण्य प्राप्त होता है।

अगर आप भी इस गोवर्धन पूजा के लिए गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा करने की योजना बना रहे हैं तो मथुरा वृंदावन की सैर करें। आइए जानते हैं इस गोवर्धन पूजा पर कैसे मथुरा-वृंदावन की बजट यात्रा कर सकते हैं।

गोवर्धन पूजा के दिन करें मथुरा वृंदावन के दर्शन
श्रीकृष्ण की नगरी की यात्रा की शुरुआत मथुरा से करें। दिल्ली से मथुरा की दूरी लगभग 162 किमी है। सफर तय करने में 3 घंटे का समय लग सकता है। देर रात या भोर के वक्त निकलेंगे तो सुबह की आरती के वक्त मथुरा पहुंच जाएंगे। मथुरा दर्शन के बाद वृंदावन और गोकुल बरसाना की यात्रा कर सकते हैं। इसके अलावा यमुना घाट पर स्नान के लिए जा सकते हैं।

मथुरा वृंदावन में घूमने की जगह
मथुरा में आप श्री कृष्ण जन्मभूमि के दर्शन के लिए जा सकते हैं। इसके अलावा द्वारिकाधीश मंदिर के दर्शन कर सकते हैं। वृंदावन में श्री राधारमण, श्री राधा दामोदर, राधा श्याम सुंदर ,रंगनाथ जी का मंदिर, प्रेम मंदिर, श्री कृष्ण प्रणामी मंदिर, अक्षय पात्र, वैष्णो देवी मंदिर के भी दर्शन करें। निधिवन ,श्री रामबाग मंदिर, गोपीनाथ, गोकुलेश, श्री कृष्ण बलराम मंदिर के भी दर्शन कर सकते हैं। यहां आप गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा जरूर करें और गोवर्धन पर्वत की पूजा करें और यहां  दानघाटी मंदिर के दर्शन जरूर करें।

मथुरा वृंदावन का बजट ट्रिप
मथुरा वृंदावन की यात्रा के लिए दिल्ली से बस का किराया लगभग 300 रुपये हो सकता है। इसके अलावा अगर आप निजी टैक्सी बुक करते हैं तो 3000 से 5000 रुपये में यात्रा पर जा सकते हैं। यहां रहने के लिए 1000-1200 तक होटल में कमरा मिल जाएगा। स्थानीय जगहों की सैर के लिए ऑटो रिक्शा बुक करें।  से प्रतिदिन लगभग 400-500 रुपए में कई मंदिरों की सैर का मौका मिल जाएगा। टैक्सी से सफर का मजा ले रहे हैं तो यहां लगभग 1500-1800 रुपए में पूरा शहर घूम सकते हैं। वहीं अगर आप टूर पैकेज ले रहे हैं तो आपको लगभग 7000 रुपए / व्यक्ति(2 रात 3 दिन ) का मिल सकता है।

admin

Related Posts

आज का राशिफल 30 मई: नौकरी, कारोबार और प्रेम जीवन में क्या कहते हैं सितारे?

मेष राशि- 31 मई का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। कोई पुराना काम पूरा हो सकता है, जिससे राहत मिलेगी। नौकरी और कारोबार में मेहनत का फायदा मिलने के आसार…

2 जून 2026 को गुरु का बड़ा गोचर, 4 राशियों की बदलेगी किस्मत

 ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों का राशि परिवर्तन सभी 12 राशियों के जीवन में बड़े बदलाव लेकर आता है. 2 जून 2026 को देवगुरु बृहस्पति मिथुन राशि से निकलकर अपनी उच्च…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

कुश्ती में नया झटका: सेमीफाइनल में हार के बाद विनेश फोगाट का वायरल बयान—‘मैं वापस आऊंगी’

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 2 views
कुश्ती में नया झटका: सेमीफाइनल में हार के बाद विनेश फोगाट का वायरल बयान—‘मैं वापस आऊंगी’

RCB और GT के बीच फाइनल मुकाबले पर मौसम का बड़ा असर पड़ने की आशंका

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 4 views
RCB और GT के बीच फाइनल मुकाबले पर मौसम का बड़ा असर पड़ने की आशंका

फ्रेंच ओपन: पुरुष ड्रॉ खुला, जोकोविच-ज्वेरेव समेत कई दावेदारों को खिताब का मौका

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 3 views
फ्रेंच ओपन: पुरुष ड्रॉ खुला, जोकोविच-ज्वेरेव समेत कई दावेदारों को खिताब का मौका

एशियन गेम्स से बाहर हुईं Vinesh Phogat, ट्रायल मुकाबले में मीनाक्षी ने मारी बाजी

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 3 views
एशियन गेम्स से बाहर हुईं Vinesh Phogat, ट्रायल मुकाबले में मीनाक्षी ने मारी बाजी

बुडापेस्ट में हाई-वोल्टेज फाइनल, युवा PSG और आर्सेनल के बीच ऐतिहासिक मुकाबला

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 3 views
बुडापेस्ट में हाई-वोल्टेज फाइनल, युवा PSG और आर्सेनल के बीच ऐतिहासिक मुकाबला

सात्विक-चिराग ने दिखाया दम, मलेशियाई जोड़ी को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचे

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 3 views
सात्विक-चिराग ने दिखाया दम, मलेशियाई जोड़ी को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचे