दिल्लीवासियों के लिए खुशखबरी: आउटर रिंग रोड को मिली हरी झंडी, जाम से मिलेगी मुक्ति

नई दिल्ली

सीएम रेखा गुप्ता ने दिल्ली वालों को गुड न्यूज दी है। दिल्ली सीएम ने महत्वाकांक्षी दिल्ली आउटर रिंग रोड प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी है। रेखा गुप्ता ने सवीत्री सिनेमा से मोदी मिल फ्लाईओवर तक पुनर्विकास परियोजना को मंजूरी दे दी है। इसके बनने के बाद दक्षिणी दिल्ली को लोगों को जाम के झंझट से मुक्ति मिलेगी।

यह परियोजना सवीत्री सिनेमा जंक्शन से लेकर मोदी मिल फ्लाईओवर तक के महत्वपूर्ण हिस्से को डिकंजेस्ट करने के लिए बनाई गई है। हाल ही में हुई समीक्षा बैठक में इस योजना को स्वीकृति दी गई। इसे लागू करने के लिए केंद्र सरकार से वित्तीय सहायता मिलने की संभावना जताई जा रही है।

इस परियोजना को यूनिफाइड ट्रैफिक एंड ट्रांसपोर्टेशन इन्फ्रास्ट्रक्चर (UTTIPEC) और दिल्ली अर्बन आर्ट कमीशन (DUAC) की स्वीकृति मिल चुकी है, जिससे इसके कार्यान्वयन की प्रक्रिया को गति मिल सकेगी। अनुमान है कि सवीत्री सिनेमा से मोदी मिल फ्लाईओवर तक सड़क नेटवर्क और कॉरिडोर सुधार की कुल लागत लगभग ₹411.97 करोड़ होगी। ॉ

यह क्षेत्र ग्रेटर कैलाश-2, सुबुद्ध विहार, चित्तरंजन पार्क, कालकाजी मंदिर, नेहरू प्लेस, पंपोश एन्क्लेव और आस-पास के इलाकों को जोड़ता है, जिससे इसका महत्व और बढ़ जाता है। फिलहाल सवीत्री सिनेमा फ्लाईओवर, जिसे 2001 में सिर्फ एकतरफा मार्ग के रूप में बनाया गया था, नेहरू प्लेस से IIT दिल्ली की ओर जाने का रास्ता प्रदान करता है। पिछले साल सराय काले खां ISBT के पास भी इसी प्रकार का फ्लाईओवर बनाकर जाम की स्थिति को कम किया गया था।

कहां से कहा तक बनेगा फ्लाईओवर?

इस योजना के तहत लोक निर्माण विभाग (PWD) सवीत्री सिनेमा जंक्शन पर मौजूदा फ्लाईओवर के समानांतर एक और फ्लाईओवर बनाएगा, जिससे ग्रेटर कैलाश से नेहरू प्लेस तक का आवागमन सरल और निर्बाध हो सकेगा। इसके अलावा, मोदी मिल फ्लाईओवर को कालकाजी फ्लाईओवर से जोड़ने के लिए ओखला मंडी के पास की ट्रैफिक लाइट को हटाया जाएगा.।अभी की स्थिति में चिराग दिल्ली फ्लाईओवर से उतरने के बाद नेहरू प्लेस जाने वाले वाहन तीन दिशाओं में बंटते हैं, जिससे ट्रैफिक स्लो हो जाता है।

  • admin

    Related Posts

    स्पोर्ट्स सिटी से हटी निर्माण पर रोक, मिक्स लैंड यूज पॉलिसी और विकास कार्यों के लिए बजट पर लगी मुहर

    नोएडा  गौतमबुद्ध नगर जिले में नोएडा अथॉरिटी की बोर्ड बैठक सोमवार को संपन्न हुई। इस बैठक में सेक्टर-150 स्थित स्पोर्ट्स सिटी एससी-2 प्लॉट (300 एकड़) के संशोधित लेआउट प्लान को…

    सॉलिसिटर जनरल ने केजरीवाल की दलीलों पर उठाए सवाल, अदालत में वकील को हटाने की अपील

    नई दिल्ली अरविंद केजरीवाल सोमवार को शराब नीति मामले में दिल्ली हाईकोर्ट में हाजिर हुए और न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा से आग्रह किया कि वह मामले में उन्हें बरी किए…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    एमएस धोनी IPL 2026 में वापसी को लेकर तैयार, CSK को मिली दोहरी खुशखबरी

    • By admin
    • April 7, 2026
    • 2 views
    एमएस धोनी IPL 2026 में वापसी को लेकर तैयार, CSK को मिली दोहरी खुशखबरी

    विराट कोहली ने 28 रन में किया कमाल, भुवनेश्वर कुमार का ‘महारिकॉर्ड’ और इतिहास की नई शुरुआत

    • By admin
    • April 6, 2026
    • 0 views
    विराट कोहली ने 28 रन में किया कमाल, भुवनेश्वर कुमार का ‘महारिकॉर्ड’ और इतिहास की नई शुरुआत

    सांसे थाम लेने वाले मैच में ऋषभ पंत ने दिलाई जीत, गोयनका की भावुक प्रतिक्रिया

    • By admin
    • April 6, 2026
    • 2 views
    सांसे थाम लेने वाले मैच में ऋषभ पंत ने दिलाई जीत, गोयनका की भावुक प्रतिक्रिया

    RCB के सामने CSK की हार, डेविड के दम पर टीम ने तीसरी जीत दर्ज की

    • By admin
    • April 6, 2026
    • 1 views
    RCB के सामने CSK की हार, डेविड के दम पर टीम ने तीसरी जीत दर्ज की

    टेस्ट क्रिकेट में बादशाहत बचाने को एक्शन मोड में बोर्ड, गंभीर और अगरकर की देखरेख में तैयार होगा 64 खिलाड़ियों का पूल

    • By admin
    • April 5, 2026
    • 5 views
    टेस्ट क्रिकेट में बादशाहत बचाने को एक्शन मोड में बोर्ड, गंभीर और अगरकर की देखरेख में तैयार होगा 64 खिलाड़ियों का पूल

    थ्रिलर मैच में लखनऊ विजयी: अंतिम ओवर में पलटा खेल, ऋषभ पंत छाए

    • By admin
    • April 5, 2026
    • 2 views
    थ्रिलर मैच में लखनऊ विजयी: अंतिम ओवर में पलटा खेल, ऋषभ पंत छाए