व्यापारियों के लिए खुशख़बरी: राजस्थान में उद्योग विस्तार का नया दौर शुरू – सीएम भजनलाल शर्मा

जयपुर /नई दिल्ली
नई दिल्ली के भारत मंडपम में फेडरेशन ऑफ इंडियन चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स एवं इंडस्ट्री (एफआईसीसीआई) के 98वें वार्षिक सम्मेलन का उद्घाटन समारोह हुआ। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली के भारत मंडपम में चल रहे फिक्की के कार्यक्रम में उद्योग जगत के प्रतिनिधियों, निवेशकों और उद्यमियों को संबोधित करते हुए कहा कि राजस्थान अब पूरी तरह व्यापार और उद्योग विस्तार के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप तेज गति से काम कर रही है और नए भारत की औद्योगिक प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी से पहले भारत के उद्योगपति जिस तरह देश को आगे बढ़ाने की कल्पना करते थे, राजस्थान उसी विरासत को आगे बढ़ा रहा है। उन्होंने उद्योग जगत को स्पष्ट संदेश दिया, "राजस्थान तैयार है… व्यापार के लिए भी और मजबूत साझेदारी के लिए भी।" उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले एक दशक में भारत ने ऐतिहासिक परिवर्तन देखे हैं, और इसी प्रगति की राह पर राजस्थान भी तेजी से आगे बढ़ रहा है।

सीएम ने बताया कि दिसंबर में उनकी सरकार बनने के बाद से ही राज्य की प्राथमिकता उद्योग, बुनियादी ढांचे और ऊर्जा क्षेत्र में सुधार रही है। उन्होंने कहा, “हमने सबसे पहले उन बाधाओं को दूर किया जिनसे उद्योग प्रभावित हो रहे थे। आज राज्य में निवेश के लिए स्थिर और पारदर्शी माहौल तैयार किया जा चुका है।” भजनलाल शर्मा ने ऊर्जा क्षेत्र का जिक्र करते हुए बताया कि राजस्थान अब सोलर पावर उत्पादन का राष्ट्रीय केंद्र बन रहा है। उन्होंने कहा कि सौर ऊर्जा के क्षेत्र में हम अग्रणी हैं और देश की ऊर्जा सुरक्षा में योगदान कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि ऑटोमोबाइल सेक्टर, विनिर्माण तथा एमएसएमई उद्योगों को मजबूत करने के लिए भी राज्य सरकार लगातार नीतिगत सुधार कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान में सामाजिक बुनियादी ढांचे पर भी तेजी से काम हो रहा है। राज्य में 100 करोड़ रुपए के सामाजिक विकास फंड की शुरुआत की गई है, जिसमें 25 प्रतिशत राशि सीधे जमीनी स्तर के विकास कार्यों में लगाई जा रही है। उन्होंने कहा कि राजस्थान की पहचान उसकी समृद्ध विरासत, संस्कृति और मेहनती जनता से है। यह राज्य अपने सामर्थ्य से देश की आर्थिक वृद्धि में बड़ा योगदान देगा। हमारी सरकार सुशासन, विकास और सामाजिक उत्थान को एक साथ लेकर चल रही है। अंत में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उद्योग जगत के सहयोग के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि राजस्थान आने वाले वर्षों में उद्योग और निवेश के लिए भारत का प्रमुख गंतव्य बनेगा।

admin

Related Posts

राजस्थान में IED से बम ब्लास्ट की साजिश, पाकिस्तान से भेजे गए विस्फोटक का 4 दिन तक इंतजार

अजमेर  सरहद पार से ड्रोन के जरिए भेजे गए मौत के सामान (RDX) ने राजस्थान से लेकर हरियाणा तक खौफनाक साजिश का जाल बुना था। अंबाला में करीब 2 किलो…

विकसित राजस्थान रन 2026 का शुभारंभ, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने हजारों युवाओं के साथ दौड़ा

जयपुर  राजस्थान सरकार ने राजस्थान दिवस से पहले युवाओं के लिए सार्वजनिक भागीदारी वाली मैराथन 'विकसित राजस्थान रन 2026' का आयोजन किया। राज्य खेल परिषद द्वारा आयोजित 'विकसित राजस्थान रन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

सरफराज अहमद का इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा, बाबर आजम का नाम लेकर कही बड़ी बात

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 3 views
सरफराज अहमद का इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा, बाबर आजम का नाम लेकर कही बड़ी बात

FIFA World Cup 2026 प्लेऑफ से पहले इराक का बड़ा फैसला, टीम प्राइवेट प्लेन से मेक्सिको जाएगी

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 3 views
FIFA World Cup 2026 प्लेऑफ से पहले इराक का बड़ा फैसला, टीम प्राइवेट प्लेन से मेक्सिको जाएगी

ICC ट्रॉफी के मामले में अर्शदीप का बड़ा कारनामा, धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी; रोहित-कोहली सबसे सफल खिलाड़ी

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 3 views
ICC ट्रॉफी के मामले में अर्शदीप का बड़ा कारनामा, धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी; रोहित-कोहली सबसे सफल खिलाड़ी

ICC ने सलमान अली आगा को लगाया डिमेरिट पॉइंट, पाकिस्तानी बल्लेबाज को मिली कड़ी चेतावनी

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 2 views
ICC ने सलमान अली आगा को लगाया डिमेरिट पॉइंट, पाकिस्तानी बल्लेबाज को मिली कड़ी चेतावनी

बाबर आजम और फखर जमां की चोट के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में असमंजस, PCB जांच करेगा

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 0 views
बाबर आजम और फखर जमां की चोट के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में असमंजस, PCB जांच करेगा

राहुल द्रविड़ से लेकर शुभमन गिल, स्मृति मंधाना तक; BCCI ने अवॉर्ड्स का किया ऐलान

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 2 views
राहुल द्रविड़ से लेकर शुभमन गिल, स्मृति मंधाना तक; BCCI ने अवॉर्ड्स का किया ऐलान