बिहार वालों के लिए आ गई गुड न्यूज, पटना से दिल्ली के लिए चलेगी वंदे भारत; जानें किराया-टाइमिंग

पटना
 दीपावली और छठ के मौके पर पटना से दिल्ली जाने वालों के लिए अच्छी खबर है। रेलवे ने पहली बार पटना से दिल्ली के बीच स्पेशल वंदे भारत ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेन 30 अक्टूबर से 7 नवंबर तक चलेगी। दरअसल, त्योहारों के सीजन में ट्रेनों में सीट मिलना मुश्किल हो जाता है। पटना से दिल्ली जाने वाली सभी ट्रेनों में पहले से ही नो-रूम है। ऐसे में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसी परेशानी को देखते हुए रेलवे ने यह फैसला लिया है।

पटना से दिल्ली के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, यह स्पेशल वंदे भारत ट्रेन 30 अक्टूबर और 1, 3 और 6 नवंबर को दिल्ली से पटना के लिए रवाना होगी। वहीं, 31 अक्टूबर और 2, 4 और 7 नवंबर को यह ट्रेन पटना से दिल्ली के लिए चलेगी।
जानिए पटना दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस का समय

यह ट्रेन दिल्ली से सुबह लगभग 8:25 बजे चलेगी और शाम 7 बजे दिल्ली पहुंचेगी । इस दौरान यह ट्रेन कानपुर, प्रयागराज, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर और आरा में रुकेगी। पटना से यह ट्रेन सुबह 7:30 बजे रवाना होगी और शाम 7:10 बजे आरा जंक्शन पहुंचेगी। इसके बाद यह ट्रेन रात 8 बजे पटना पहुँच जाएगी।

स्लीपर कोच नहीं होंगे इस स्पेशल ट्रेन में

हालांकि, इस स्पेशल वंदे भारत ट्रेन में स्लीपर कोच नहीं होंगे। यात्रियों को बैठकर ही सफर करना होगा। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि स्लीपर वंदे भारत ट्रेन अभी ट्रायल फेज में है। ट्रायल पूरा होने के बाद उसे रेगुलर कर दिया जाएगा।
जानिए पटना दिल्ली वंदे भारत का किराया

इस स्पेशल वंदे भारत ट्रेन का किराया तेजस एक्सप्रेस के थर्ड एसी से भी ज़्यादा होगा। इसमें एससी चेयर कार का किराया 2575 रुपये है, जबकि एसी एग्जीक्यूटिव चेयर कार का किराया 4655 रुपये है। इसमें खाने-पीने की सुविधा भी शामिल है। गौरतलब है कि दिवाली और छठ के मौके पर रेलवे ने कई स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की है। रेलवे अलग-अलग रूट्स पर 283 फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चला रहा है। रेलवे के इस फैसले से त्योहारों के सीजन में यात्रा करने वालों को बड़ी राहत मिलेगी।

 

admin

Related Posts

रोबोट ने 21 KM की हाफ मैराथन 50 मिनट 26 सेकेंड में पूरी की, इंसान का वर्ल्ड रिकॉर्ड हुआ टूट

बीजिंग बीजिंग में एक हैरान करने वाली घटना हुई. चीन की स्मार्टफोन कंपनी Honor के रोबोट लाइटनिंग ने 21 किलोमीटर की हाफ मैराथन दौड़ पूरी की मात्र 50 मिनट और…

26/11 जैसा हमला करने की योजना बना रहा लश्कर, बलूचिस्तान में स्पेशल ट्रेनिंग जारी

नई दिल्ली पाहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी से ठीक पहले एक चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है. खुफिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लश्कर-ए-तैयबा अब अपने पारंपरिक ठिकानों से आगे बढ़कर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

गुजरात को 99 रनों से हराकर मुंबई ने तोड़ी हार की लकीर, अश्वनी ने गेंद से काटा गदर

  • By admin
  • April 21, 2026
  • 2 views
गुजरात को 99 रनों से हराकर मुंबई ने तोड़ी हार की लकीर, अश्वनी ने गेंद से काटा गदर

टी20 टीम में BCCI का बड़ा बदलाव: श्रेयस अय्यर हो सकते हैं कप्तान, वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका

  • By admin
  • April 21, 2026
  • 2 views
टी20 टीम में BCCI का बड़ा बदलाव: श्रेयस अय्यर हो सकते हैं कप्तान, वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका

IPL 2026: वरुण ने वैभव का विकेट लिया, T20 में रचा ‘दोहरा शतक’, इतिहास बना

  • By admin
  • April 20, 2026
  • 3 views
IPL 2026: वरुण ने वैभव का विकेट लिया, T20 में रचा ‘दोहरा शतक’, इतिहास बना

आज मुंबई और गुजरात का मुकाबला, जानें दोनों टीमों के आंकड़े; रोहित शर्मा की फिटनेस पर MI को मिली खुशखबरी

  • By admin
  • April 20, 2026
  • 5 views
आज मुंबई और गुजरात का मुकाबला, जानें दोनों टीमों के आंकड़े; रोहित शर्मा की फिटनेस पर MI को मिली खुशखबरी

IPL के दौरान विराट और अनुष्का प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचे, देखें खास तस्वीरें

  • By admin
  • April 20, 2026
  • 4 views
IPL के दौरान विराट और अनुष्का प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचे, देखें खास तस्वीरें

शेफाली वर्मा ने T20 क्रिकेट में रचा इतिहास, सबसे तेज शतक लगाने वाली बनीं

  • By admin
  • April 20, 2026
  • 1 views
शेफाली वर्मा ने T20 क्रिकेट में रचा इतिहास, सबसे तेज शतक लगाने वाली बनीं