धनतेरस से पहले सोना चमका, चांदी पर आई गिरावट — जानिए आज के रेट

मुंबई 

अक्टूबर त्योहारों का सीजन है, इस महीने चांदी के दामों में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है. अच्छी खबर यह है कि धनतेरस से पहले चांदी की कीमत में भारी गिरावट देखने को मिली है. ताजा रेट की बात करें तो चांदी आज, 16 अक्टूबर को 3000 रुपये से अधिक सस्ती हुई है. वहीं, आज (गुरुवार) 16 अक्टूबर 2025 को कारोबारी हफ्ते के चौथे दिन भारतीय सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 1 लाख 27 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के ज्यादा पहुंच गई है, लेकिन चांदी के रेट में भारी गिरावट दर्ज की गई है.

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, बुधवार 15 अक्टूबर की शाम को 916 शुद्धता  (22 कैरेट गोल्ड) का दाम 116070 रुपये प्रति 10 ग्राम था जो गुरुवार, 16 अक्टूबर की सुबह बढ़ोतरी के साथ 116558 रुपये पहुंच गया है. आज सोने के दाम में बढ़त आई है वहीं चादी के दाम में गिरावट देखने को मिली है.

आज चांदी (प्रति 1 किलो) 3 हजार 150 रुपये सस्ती हुई है.

 

Gold-Silver Price Today 16 October 2025 (Thursday): सोना-चांदी का लेटेस्ट रेट

  शुद्धता बुधवार शाम का रेट गुरुवार
सुबह का रेट
कितना महंगा हुआ गोल्ड/सिल्वर
सोना (प्रति 10 ग्राम) 999 (24 कैरेट) 126714 127247 ₹533 महंगा
सोना (प्रति 10 ग्राम) 995 (23 कैरेट) 126207 126737 ₹530 महंगा
सोना (प्रति 10 ग्राम) 916 (22 कैरेट) 116070 116558 ₹488 महंगा
सोना (प्रति 10 ग्राम) 750 (18 कैरेट) 95036 95435 ₹399 महंगा
सोना (प्रति 10 ग्राम) 585 (14 कैरेट) 74128 74440 ₹312 महंगा
चांदी (प्रति 1 किलो) 999  174000 170850 ₹3150 सस्ती

बुधवार को ये था सोना-चांदी का रेट
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, बुधवार को सोना-चांदी दोनों के दामों में गिरावट देखी गई थी. सोने का दाम सबुह के समय अधिक था और शाम को मामूली गिरावट आई थी. वहीं चांदी के दाम में कल भी सुबह के मुकाबले शाम को गिरावट दर्ज की गई थी. कल सुबह के मुकाबले शाम को चांदी की कीमत में 2 हजार 467 रुपये की गिरावट आई थी.

IBJA रेट (बुधवार 15 अक्टूबर 2025)

सोने का भाव(999 शुद्धता):

सुबह का रेट: ₹126792  प्रति 10 ग्राम
शाम का रेट: ₹126714 प्रति 10 ग्राम

चांदी का भाव (999 शुद्धता) :
सुबह का रेट: ₹176467 प्रति किलो
शाम का रेट: ₹174000 प्रति किलो

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) द्वारा जारी किए गए दाम पूरे देश में मान्य होते हैं, लेकिन इनमें जीएसटी शामिल नहीं होता है. गहने खरीदते समय सोने या चांदी की कीमत टैक्स समेत होने के कारण अधिक होती है. बता दें कि IBJA की ओर से केंद्र सरकार द्वारा घोषित भाव शनिवार, रविवार और केंद्र सरकार की छुट्टियों पर जारी नहीं किए जाते हैं. 

admin

Related Posts

जापान-कोरिया से सेंसेक्स-निफ्टी तक हलचल, ये 10 शेयर गिरावट में सबसे आगे

मुंबई     विदेशी शेयर बाजारों में कोहराम (Stock Market Crash) मचा हुआ है, जापान का Nikkei हो, हांगकांग का Hang Seng हो या फिर साउथ कोरिया का Kospi इंडेक्स तेज…

निवेशकों के लिए अलर्ट: चांदी छुएगी 2 लाख, 2025 में सोने का ट्रेंड क्या कहता है?

मुंबई   बीते कुछ दिनों के दौरान चांदी को लेकर खूब चर्चा हुई। ऐसे में सवाल खड़ा हुआ कि चांदी का रेट कहां तक जाएगा। इसके साथ ही सोने की कीमतों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IND vs SA: हार्दिक पंड्या ने T20 में 1000 रन और 100 विकेट पूरे कर तोड़ा बड़ा रिकॉर्ड

  • By admin
  • December 15, 2025
  • 0 views
IND vs SA: हार्दिक पंड्या ने T20 में 1000 रन और 100 विकेट पूरे कर तोड़ा बड़ा रिकॉर्ड

भारत का ऐतिहासिक विजय, हॉन्ग कॉन्ग को हराकर पहली बार स्क्वॉश वर्ल्ड कप जीतने में सफलता, अनाहत सिंह की अहम भूमिका

  • By admin
  • December 15, 2025
  • 1 views
भारत का ऐतिहासिक विजय, हॉन्ग कॉन्ग को हराकर पहली बार स्क्वॉश वर्ल्ड कप जीतने में सफलता, अनाहत सिंह की अहम भूमिका

भारत का दमदार प्रदर्शन, अफ्रीका को 7 विकेट से हराकर सीरीज में 2-1 से बनाई बढ़त

  • By admin
  • December 15, 2025
  • 1 views
भारत का दमदार प्रदर्शन, अफ्रीका को 7 विकेट से हराकर सीरीज में 2-1 से बनाई बढ़त

राजीव जंजुआ ने सजोबा गोल्फ टूर्नामेंट–2025 में ओवरऑल ग्रॉस खिताब जीता

  • By admin
  • December 14, 2025
  • 1 views
राजीव जंजुआ ने सजोबा गोल्फ टूर्नामेंट–2025 में ओवरऑल ग्रॉस खिताब जीता

U19 एशिया कप में भारत की बड़ी जीत, पाकिस्तान 90 रनों से पराजित

  • By admin
  • December 14, 2025
  • 1 views
U19 एशिया कप में भारत की बड़ी जीत, पाकिस्तान 90 रनों से पराजित

तीसरा टी20 मुकाबला: हर्षित राणा ने किया ब्रेविस का शिकार, साउथ अफ्रीका की हालत खस्ता

  • By admin
  • December 14, 2025
  • 1 views
तीसरा टी20 मुकाबला: हर्षित राणा ने किया ब्रेविस का शिकार, साउथ अफ्रीका की हालत खस्ता