गाजियाबाद : शिप्रा सनसिटी में महाकुंभ दिवस का आयोजन, 15-16 फरवरी को, जाने क्या है मामला

गाजियाबाद
 भोर में सूर्यदेव के दर्शन के साथ स्नान, भजन कीर्तन की धुन, शाम को भव्य गंगा आरती और भक्तिमय वातावरण, कुछ ऐसा ही नजारा होगा शिप्रा सनसिटी फेज वन में। जो श्रद्धालु किसी कारणवश महाकुंभ मेला में नहीं जा सके, वे शिप्रा सनसिटी सोसायटी में महाकुंभ स्नान कर सकेंगे।

गाजियाबाद में पहली बार शिप्रा सनसिटी फेज 1 सोसायटी में 15 -16 फरवरी को दो दिवसीय महाकुंभ दिवस मनाया जाएगा। जो लोग महाकुंभ में जाने की इच्छा रखने के बावजूद किन्हीं कारण जाने में असमर्थ हैं या नहीं जा सके, वे सभी इस महाकुंभ में स्नान कर सकेंगे। सोसायटी से 3 अलग-अलग जत्थे प्रयागराज महाकुंभ जाकर वहां से जल लाएंगे, जो सनसिटी के स्विमिंग पूल में मिलाया जाएगा। इस तरह महाकुंभ महोत्सव की एक झलक की प्रस्तुति शिप्रा सनसिटी में भी आयोजित की जाएगी।

तीन जत्थे महाकुंभ से लाएंगे पांच-पांच लीटर गंगाजल

सोसायटी से तीन अलग-अलग जत्थे प्रयागराज महाकुंभ के लिए जाएंगे। पहला जत्था  रवाना हुआ जिसमें 20 श्रद्धालु महाकुंभ स्नान करने के बाद अपने साथ पांच -पांच लीटर गंगाजल लाएंगे। इसके बाद दूसरे और तीसरे जत्थे में पचास -पचास श्रद्धालु जाकर गंगाजल लेकर आएंगे। यह सारी व्यवस्था वॉर्ड 100 के पार्षद संजय सिंह के सहयोग से की गई है।

उन्होंने बताया कि हर किसी को पैदल चलने के नाम पर दिक्कत हो रही है। सभी चाहते हैं कि 144 साल के बाद वाले महाकुंभ में जलार्पण करें। इसे लेकर काफी दिन से चर्चा चल रही थी। वॉर्ड 100 से महाकुंभ जाने, रहने, स्नान और दर्शन की सेवा दी जा रही है। सभी श्रद्धालु को 5 लीटर गंगाजल लाकर शिवालय में जमा करना अनिवार्य कर दिया है। इस तरह कुल 600 लीटर गंगाजल जमा हो जाएगा।

हर आज शाम को होगी भव्य गंगा आरती

स्विमिंग पूल को चारों तरफ से सजाया जाएगा। रोशनी और फूलमाला से सुसज्जित होगा। टेंट लगाया जाएगा और महाकुंभ जैसा भक्तिमय वातावरण तैयार किया जाएगा। एक छोटा सा मेला भी लगेगा। इस दौरान शाम को हर रोज भव्य गंगा आरती होगी। सोसायटी के रेजिडेंट द्वारा दिनभर भजन कीर्तन चलेगा। पूल में भगवान शिव पार्वती को तैराया जाएगा। गंगा मैया की मूर्ति भी लगाई जाएगी। इस दौरान ड्रोन से पुष्प वर्षा की जाएगी।

admin

Related Posts

कोलोरेक्टल कैंसर पर बड़ा शोध, दवाओं को बेअसर करने वाले प्रोटीन का खुलासा

कानपुर  आईआईटी के बायोलाजिकल साइंस और बायोइंजीनियरिंग विभाग की प्रोफेसर बुशरा अतीक और उनकी शोध टीम को कैंसर अनुसंधान में बड़ी कामयाबी मिली है। प्रो. अतीक ने कोलोरेक्टल कैंसर (आंत…

वायरल Reel के चक्कर में नदी में दौड़ाई थार, वीडियो सामने आते ही मचा हड़कंप

बिजनौर उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के कालागढ़ क्षेत्र से सोशल मीडिया की सनक का एक चिंताजनक मामला सामने आया है, जहां कुछ युवकों ने इंटरनेट पर वायरल होने के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

वैभव सूर्यवंशी और मिशेल मार्श पर रहेंगी नजरें, जयपुर में आज बड़ा मुकाबला

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 2 views
वैभव सूर्यवंशी और मिशेल मार्श पर रहेंगी नजरें, जयपुर में आज बड़ा मुकाबला

पेट्रोल-डीजल संकट के बीच IPL पर मंडराया सवाल, अरुण धूमल ने मैच री-शेड्यूल को लेकर दिया जवाब

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 2 views
पेट्रोल-डीजल संकट के बीच IPL पर मंडराया सवाल, अरुण धूमल ने मैच री-शेड्यूल को लेकर दिया जवाब

CSK को हराकर हैदराबाद ने मारी बाजी, प्लेऑफ में बनाई जगह; गुजरात का टिकट भी कन्फर्म

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 3 views
CSK को हराकर हैदराबाद ने मारी बाजी, प्लेऑफ में बनाई जगह; गुजरात का टिकट भी कन्फर्म

जयपुर में बड़ा मैच: RR को प्लेऑफ रेस में बने रहने के लिए हर हाल में जीत चाहिए

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 1 views
जयपुर में बड़ा मैच: RR को प्लेऑफ रेस में बने रहने के लिए हर हाल में जीत चाहिए

सूचना आयोग का निर्णय: BCCI निजी संस्था, RTI कानून से बाहर

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 2 views
सूचना आयोग का निर्णय: BCCI निजी संस्था, RTI कानून से बाहर

चेन्नई में NSG जवानों के बीच दिखे धोनी, फैन्स बोले- क्या SRH मैच में होगी ‘थाला’ की वापसी?

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 2 views
चेन्नई में NSG जवानों के बीच दिखे धोनी, फैन्स बोले- क्या SRH मैच में होगी ‘थाला’ की वापसी?