गैस सिलेंडर हुआ सस्ता! आज से लागू हुए LPG के नए रेट्स, जानिए नए रेट्स

राहत की खबर: आज से सस्ता हुआ LPG सिलेंडर, देखें आपके शहर में क्या हैं नए दाम

घट गए LPG के दाम, जानिए अब कितने रुपए में मिलेगा गैस सिलेंडर

गैस सिलेंडर हुआ सस्ता! आज से लागू हुए LPG के नए रेट्स, जानिए नए रेट्स

नईदिल्ली 

देश में एलपीजी सिलेंडर के दाम में आज से बदलाव हुआ है. तेल कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर के दाम घटा दिए हैं. यह कटौती 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम में हुई है. यह सिलेंडर 5 रुपये सस्‍ता हुआ है . नई कीमत 1 नवंबर 2025 यानी आज से लागू हो चुकी हैं. 

IOCL की वेबसाइट के मुताबिक,  19 किलोग्राम वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की रिवाइज्ड कीमत दिल्‍ली में 1590.50 रुपये हो गई है, जो पहले 1595.50 रुपये थी. हालांकि रसोई गैस सिलेंडर या 14.2 किलोग्राम वाले सिलेंडर की कीमतों पर कोई असर नहीं हुआ है. 

आपके शहर में कितनी है कीमत

इससे पहले कमर्शिय एलपीज सिलेंडर की कीमत में बदलाव अक्‍टूबर में हुआ था. अक्‍टूबर में 19 केजी वाले सिलेंडर की कीमतों में 15 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी. हालांकि अब 5 रुपये कम किए गए हैं. इस कटौती के बाद 1 नवंबर से कमर्शियल LPG की नई कीमत मुंबई में 1542 रुपये, कोलकाता में 1694 रुपये और चेन्नई में 1750 रुपये होगी. कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर का इस्‍तेमाल होटल, रेस्‍टोरेंट, ढाबा और अन्‍य व्‍यावसायि जगहों पर होता है. 

IOCL की वेबसाइट के अनुसार, पटना में अब 19 किलोग्राम वाला सिलेंडर 1876 रुपये, नोएडा में 1876 रुपये, लखनऊ में 1876 रुपये, भोपाल में 1853.5 रुपये और गुरुगाम में 1607 रुपये में दिया जाएगा. 

सोई गैस की कीमतें नहीं बदलीं
देश में रसोई गैस की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. 14.2 किलो के LPG सिलेंडर की कीमत में आखिरी बार 8 अप्रैल 2025 को बदलाव हुआ था, तबसे लेकर अभी तक इसमें कोई प‍रिवर्तन नहीं किया गया है. सिर्फ कमर्शियल गैस के दाम में बदलाव हुआ है. 

आपके शहर में कितनी है रसोई गैस की कीमत 
दिल्ली में रसोई गैस की कीमत अभी 853 रुपये है. कोलकाता में रसोई गैस की कीमत 879 रुपये, मुंबई में इसकी कीमत 852.50 रुपये, चेन्नई में यह प्राइस 868.50 रुपये, लखनऊ में 14.2 किलो वाले सिलेंडर की कीमत 890.50 रुपये, अहमदाबाद में इसकी कीमत 860 रुपये, हैदराबाद में यह प्राइस 905 रुपये, वाराणसी में 916.50 रुपये और पटना में 951 रुपये है. 

हवाई फ्यूल के दाम भी बदले
lpg सिलेंडर के साथ ही एटीएफ के दाम में भी बदलाव हुआ है. आईओसीएल की वेबसाइट के मुताबिक, डोमेस्टिक रन के लिए हवाई फ्यूल दिल्‍ली में 94,543.02 रुपये प्रति किलो है. इसी तरह, इंटरनेशनल रन के लिए हवाई फ्यूल दिल्‍ली में 817.01 डॉलर प्रति किलो है. 

 

admin

Related Posts

शादियों के सीजन में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट, सोना हुआ 26,778 रुपये सस्ता

इंदौर  शादियों के इस सीजन में सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिली है। आल टाइम हाई से सोने का रेट 26778 रुपये के स्तर पर…

एयर इंडिया का नया प्लान: कम होंगी सेवाएं, टिकट की कीमतों में आएगी गिरावट

नई दिल्ली मौजूदा संकट के बीच एयर इंडिया की तरफ से ग्राहकों को बड़ी राहत दी जा सकती है। एयर इंडिया छोटी घरेलू और इंटरनेशनल फ्लाइट्स में भोजन की व्यवस्था…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

बृजभूषण सिंह पर विनेश फोगाट का गंभीर आरोप, शोषण का शिकार होने की बात कही, इस बात का सता रहा है डर

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 2 views
बृजभूषण सिंह पर विनेश फोगाट का गंभीर आरोप, शोषण का शिकार होने की बात कही, इस बात का सता रहा है डर

हाई-वोल्टेज मैच में पंजाब की पारी खत्म, गुजरात को जीत के लिए 164 रन का लक्ष्य

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 3 views
हाई-वोल्टेज मैच में पंजाब की पारी खत्म, गुजरात को जीत के लिए 164 रन का लक्ष्य

2036 ओलंपिक से पहले भारत को सुधार की चेतावनी, डोपिंग पर रिपोर्ट

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 2 views
2036 ओलंपिक से पहले भारत को सुधार की चेतावनी, डोपिंग पर रिपोर्ट

SRH की जीत का सिलसिला थमा, कोलकाता ने घरेलू मैदान पर दी शिकस्त, प्लेऑफ की रेस हुई और रोमांचक

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 3 views
SRH की जीत का सिलसिला थमा, कोलकाता ने घरेलू मैदान पर दी शिकस्त, प्लेऑफ की रेस हुई और रोमांचक

पंजाब के खिलाफ गुजरात का बड़ा फैसला, टॉस जीतकर किया ये चयन, देखें पूरी टीम सूची

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 3 views
पंजाब के खिलाफ गुजरात का बड़ा फैसला, टॉस जीतकर किया ये चयन, देखें पूरी टीम सूची

मानस धामने का धमाका: ATP चैलेंजर फाइनल में पहली बार बनाई जगह

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 3 views
मानस धामने का धमाका: ATP चैलेंजर फाइनल में पहली बार बनाई जगह