गंभीर vs खिलाड़ी? दिनेश कार्तिक ने खुलकर कहा— टीम में एक प्लेयर के साथ हो रहा गलत व्यवहार

नई दिल्ली 
साउथ अफ्रीका के खिलाफ कोलकाता टेस्ट मैच हारने के बाद टीम इंडिया के मैनेजमेंट पर कई सवाल उठ रहे हैं, जिनमें एक मुद्दा ये भी है कि नंबर तीन पर साई सुदर्शन की जगह वॉशिंगटन सुंदर को मौका क्यों दिया गया? भले ही वॉशिंगटन सुंदर ने भारतीय टीम के लिए टेस्ट मैचों में बल्ले से कुछ सार्थक योगदान दिया है। यहां तक कोलकाता टेस्ट मैच में भी कुछ रन बनाए, लेकिन वे इससे पहले कर निचले क्रम में खेले थे। इसको लेकर पूर्व भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने हेड कोच गौतम गंभीर से कुछ सवाल किए हैं।

भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर को ऑलराउंडर्स से बहुत लगाव है और वे वॉशिंगटन सुंदर को बहुत ज्यादा रेट करते हैं, लेकिन एकाएक बल्लेबाजी क्रम में इतना ऊपर भेजने का फैसला वाकई चौंकाने वाला था। सुंदर ने कोलकाता टेस्ट मैच में पहली पारी में 29 और दूसरी पारी में 31 रन बनाए। इस मैच में उनके ही सबसे ज्यादा रन भारत के लिए थे, लेकिन कार्तिक का मानना ​​है कि इस भूमिका के लिए सुंदर को अत्यधिक बल्लेबाजी अभ्यास करना होगा, जिसका उनकी गेंदबाजी पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।

दिनेश कार्तिक ने क्रिकबज के एक वीडियो में कहा, "टेस्ट खिलाड़ी वॉशिंगटन सुंदर को आप किस तरह देखते हैं? क्या वो गेंदबाज हैं और बल्लेबाजी भी कर सकते हैं? अब अगर आप उन्हें तीसरे नंबर पर भेज रहे हैं, तो आप उन्हें यही बता रहे हैं कि उन्हें बल्लेबाजी पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। जैसे ही वह अभ्यास में लंबे समय तक बल्लेबाजी करने लगते हैं तो आप महसूस करेंगे कि उनका गेंदबाजी का अभ्यास कम हो गया, क्योंकि दोनों में अच्छा होना शारीरिक रूप से असंभव है।"

'बड़ी पारी की उम्मीद सुंदर से है'
कार्तिक ने वॉशिंगटन सुंदर की इस पोजिशन को पेचीदा बताया, क्योंकि सुंदर की तीसरे नंबर पर भूमिका केवल एक अस्थायी समाधान लगती है। तमिलनाडु के इस क्रिकेटर को मुख्य रूप से एक गेंदबाज के रूप में देखा जाता है जो बल्ले से भी उपयोगी साबित हो सकता है, लेकिन गौतम गंभीर ने उनकी भूमिका को एक नया आयाम देने का काम किया है। कार्तिक ने कहा, "ऐसे में कहा जा सकता है कि संदेश बिल्कुल स्पष्ट है कि हम आपसे बड़ी पारी की उम्मीद कर रहे हैं। इससे आगे चलकर उनकी गेंदबाजी पर असर पड़ सकता है। यह बहुत पेचीदा मामला है।"

admin

Related Posts

वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

मुंबई  राजस्थान रॉयल्स की टीम मुंबई इंडियंस के खिलाफ रविवार को मुंबई में होने वाले लीग चरण के अपने अंतिम मैच में जीत हासिल कर प्लेऑफ में जगह बनाने के…

ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

नईदिल्ली  क्रिकेट की दुनिया में जल्द ही बहुत कुछ बदलता हुआ नजर आ सकता है. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) प्लेइंग कंडीशन्स में बड़े बदलाव करने की तैयारी में है और…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 2 views
वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 3 views
ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

प्लेऑफ का आखिरी टिकट पाने को KKR-DC में महामुकाबला, नजरें रनरेट पर भी

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 2 views
प्लेऑफ का आखिरी टिकट पाने को KKR-DC में महामुकाबला, नजरें रनरेट पर भी

आईपीएल 2026 में रोमांच चरम पर, रविवार को तय होगा आखिरी प्लेऑफ टिकट

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 2 views
आईपीएल 2026 में रोमांच चरम पर, रविवार को तय होगा आखिरी प्लेऑफ टिकट

CSK में फिर दिखेगा धोनी का जलवा? कोचिंग को लेकर अश्विन के बयान से मची सनसनी

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 3 views
CSK में फिर दिखेगा धोनी का जलवा? कोचिंग को लेकर अश्विन के बयान से मची सनसनी

IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 3 views
IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी