डॉक्टर से ‘टेरर प्लानर’ तक: शाहीन कैसे बना रही थी महिला आतंकियों की टीम?

नई दिल्ली
फरीदाबाद में भारी मात्रा में मिले विस्फोटक ने एक बड़े आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। सोमवार को सुबह ही यह बरामदगी हुई थी और शाम ढलते-ढलते दिल्ली में कार धमाका हो गया। अब इस मामले की जांच तेज हो गई और इस बीच लखनऊ स्थित एक महिला डॉक्टर शाहीन शाहिद को अरेस्ट किया गया है। जानकारी मिल रही है कि वह जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ी थी और उसे महिला आतंकियों की भर्ती की जिम्मेदारी मिली थी। दिल्ली पुलिस के सूत्रों के हवाले से एनडीटीवी ने एक रिपोर्ट में यह दावा किया है। यह जानकारी पहले ही आ गई थी कि जैश-ए-मोहम्मद महिलाओं को आतंक की राह में लाने की कोशिशों में जुटा है।
 
इसके लिए जैश ने बाकायदा एक अलग विंग ही बनाई है, जिसका नाम जमात उल-मोमिनात रखा गया है। इसका नेतृत्व पाकिस्तान में बैठकर खूंखार आतंकी मसूद अजहर की बहन सादिया अजहर करती है। सादिया अजहर के पति युसूफ अजहर को भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तानी पंजाब के अंदर किए हमले में मार डाला था। युसूफ अजहर के बारे में कहा जाता है कि वह कंधार विमान अपहरण कांड में भी शामिल था। अब उसकी पत्नी दुनिया में आतंक की पौध खड़ी करने में जुटी है। अब बात करते हैं फरीदाबाद मॉड्यूल में पकड़ी गई शाहीन शाहिद की। शाहीन शाहिद की कार से एक एके-47 रायफल भी बरामद हुई है। वह लखनऊ के लाल बाग की रहने वाली है।

शाहीन कथित तौर पर अल-फ़लाह यूनिवर्सिटी की मेंबर है। उसका कश्मीरी डॉक्टर मुज़म्मिल गनई उर्फ़ मुसैब से करीबी रिश्ता माना जाता है। मुज़म्मिल को फरीदाबाद में उसके दो किराए के कमरों से 2,900 किलोग्राम विस्फोटक और ज्वलनशील पदार्थ बरामद होने के बाद गिरफ्तार किया गया था। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा के कोइल का मूल निवासी मुज़म्मिल दिल्ली से लगभग 45 किलोमीटर दूर धौज स्थित अल-फ़लाह विश्वविद्यालय में एक डॉक्टर के रूप में कार्यरत था। मुज़म्मिल को जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा श्रीनगर में जैश-ए-मोहम्मद के समर्थन में पोस्टर लगाने के एक मामले में वांछित व्यक्ति घोषित किए जाने के बाद गिरफ्तार किया गया था।

जांच में पाया गया है कि रायफल, पिस्तौल और गोला-बारूद रखने के लिए इस्तेमाल की गई कार शाहीन शाहिद की है। पुलिस द्वारा मुज़म्मिल से पूछताछ के बाद मारुति सुजुकी स्विफ्ट की तलाशी ली गई। जिसका नंबर फरीदाबाद के कोड HR 51 से शुरू होता है। शाहीन शाहिद कितनी खतरनाक है। इसे ऐसे समझा जा सकता है कि उसे जैश ने भारत में महिलाओं की आतंकी फौज खड़ी करने के लिए चुना है। पाकिस्तान के बहावलपुर में 8 अक्तूबर को महिलाओं की भर्ती का ऐलान किया गया था और कमान शाहीन शाहिद को मिली।

 

admin

Related Posts

अब नहीं लगेगी लंबी लाइन: चिड़ियाघर में शुरू होगी कियोस्क टिकटिंग सुविधा

नई दिल्ली चिड़ियाघर घूमने परिवार या दोस्तों के साथ पहुंचने वाले विजिटर्स के लिए अब टिकट खरीदना आसान होने जा रहा है। अगर किसी ने पहले से ऑनलाइन टिकट बुक…

राशन कार्ड नियमों में बदलाव, पात्रता बढ़ी; 7.72 लाख अपात्र नाम सूची से हटाए गए

 नई दिल्ली  दिल्ली में अब राशन कार्ड के लिए आय की सीमा सरकार ने बढ़ा दी है। इसकी घोषणा बृहस्पतिवार को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने प्रेसवार्ता में की।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL 2026 Playoffs Race: हैदराबाद-बेंगलुरु मैच से तय होगा टेबल का बादशाह

  • By admin
  • May 22, 2026
  • 0 views
IPL 2026 Playoffs Race: हैदराबाद-बेंगलुरु मैच से तय होगा टेबल का बादशाह

ISL में ईस्ट बंगाल की बादशाहत, 22 साल बाद खिताब पर जमाया कब्जा

  • By admin
  • May 22, 2026
  • 1 views
ISL में ईस्ट बंगाल की बादशाहत, 22 साल बाद खिताब पर जमाया कब्जा

GT ने मचाया धमाल, चेन्नई सुपर किंग्स का प्लेऑफ सफर हुआ खत्म

  • By admin
  • May 22, 2026
  • 1 views
GT ने मचाया धमाल, चेन्नई सुपर किंग्स का प्लेऑफ सफर हुआ खत्म

विराट कोहली की फॉर्म बनाम SRH की धाकड़ बैटिंग लाइनअप पर नजर

  • By admin
  • May 21, 2026
  • 3 views
विराट कोहली की फॉर्म बनाम SRH की धाकड़ बैटिंग लाइनअप पर नजर

टीम इंडिया में ओपनिंग बदलाव की तैयारी, यशस्वी जायसवाल बन सकते हैं बैकअप ओपनर

  • By admin
  • May 21, 2026
  • 3 views
टीम इंडिया में ओपनिंग बदलाव की तैयारी, यशस्वी जायसवाल बन सकते हैं बैकअप ओपनर

1983 वर्ल्ड कप सेलिब्रेशन बिल पर विवाद, पूर्व क्रिकेटरों ने बताई सच्चाई

  • By admin
  • May 21, 2026
  • 2 views
1983 वर्ल्ड कप सेलिब्रेशन बिल पर विवाद, पूर्व क्रिकेटरों ने बताई सच्चाई