24 मई 2025 शुक्रवार, सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य

मेष राशि- आज आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और जरूरत के हिसाब से जीवन में वस्तुएं उपलब्ध होंगी। आप किसी की मदद से पैसा कमाने में सफल हो सकते हैं। आपको बस खुद पर विश्वास रखने की जरूरत है। बच्चों की सेहत में सुधार होगा। अपनों का साथ मिलेगा। कार्यस्थल पर चीजें आपके पक्ष में नजर आ रही हैं। हर टास्क को सीरियस होकर निपटाएं। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

वृषभ राशि- घर का तनाव आपको मानसिक रूप से परेशान करेगा। आज अपनी जुबान पर काबू रखें, वरना परिवार के किसी सदस्य को ठेस पहुंच सकती है। आज आपके दिमाग में आने वाले पैसे कमाने के नए विचारों का लाभ उठाएं। आज आपका जीवनसाथी भरपूर सहयोग करेगा। व्यावसायिक रूप से आप अच्छे रहने वाले हैं।

मिथुन राशि- आज आपको अज्ञात भय सता सकता है। कार्यस्थल पर किसी की सलाह आपके लिए कारगर सिद्ध हो सकती है। किसी बड़ी व्यापारिक डील पर बातचीत करते समय अपनी फीलिंग्स पर कंट्र्रोल रखें। विचारों में मतभेद के कारण आज आपके और आपके पार्टनर के बीच बहस हो सकती है। आर्थिक रूप से आप अच्छे रहने वाले हैं। व्यापार में विस्तार मिल सकता है।

कर्क राशि- आज आपका दिन आनंददायक रहेगा। किसी भी तरह का मानसिक तनाव आपको परेशान नहीं करेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। धन का आगमन होगा। किसी अच्छे कार्य के लिए धन खर्च करना पड़ सकता है। जीवनसाथी से आज आपको सरप्राइज मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ सामान्य से अच्छा दिन गुजारेंगे।

सिंह राशि- आज आप लोग अपनी सफलता का स्वाद चख सकते हैं। आज आर्थिक रूप से आप अच्छे रहने वाले हैं। परिवार में खुशियों का आगमन होगा। नौकरी में बदलाव की कोशिश कर रहे लोगों को किसी इंटरव्यू में सफलता मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। व्यापारिक रूप से आप अच्छे रहने वाले हैं।

कन्या राशि- आज आप जीवनसाथी के साथ बातचीत करते समय इमोशनल हो सकते हैं। खर्च की अधिकता आपको परेशान कर सकती है। घरेलू मामलों को सुलझाते समय बुद्धि से काम लें। आपका लवर आज आपसे कुछ मांग सकता है, लेकिन आप उसकी इच्छा पूरी नहीं कर पाएंगे।आज आपके बॉस आपके काम की तारीफ कर सकते हैं।

तुला राशि- आज आपका परिवार खुशियों को एन्जॉय करेगा। हालांकि आपको आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आज आपको मित्रों का सहयोग मिलेगा। कोई सपना भी पूरा हो सकता है। आज आपका मूड अच्छा नहीं होने के कारण जीवनसाथी के साथ अनबन हो सकती है।

वृश्चिक राशि- आज अपने करीबी दोस्तों के साथ समय बिताएं। अपने खर्चों पर काबू रखने की कोशिश करें। आपका स्वभाव घर के माहौल को ख़ुशनुमा बना देगा और उसे अच्छी फीलिंग्स से भर देगा। आज अपने जीवनसाथी या प्रिय व्यक्ति के साथ खुलकर बात करें। कलीग और सीनियर्स के भरपूर सहयोग मिलने से ऑफिस में काम में तेज़ी आएगी।

धनु राशि- आज आप किसी खास व्यक्ति से अपनी फीलिंग्स को शेयर कर सकते हैं।।धैर्यशीलता बनाए रखें। कारोबार में कठिनाई आ सकती है। सचेत रहें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में वृद्धि हो सकती है। निवेश से आय में वृद्धि का संकेत हैं। परिवार के सदस्यों की मदद से आपकी जरूरतों का ख्याल रहेगा। विद्यार्थियों को आज अपना काम कल पर टालने से बचना चाहिए।

मकर राशि- मन में निराशा और असंतोष रहेगा। जीवनसाथी की मांगे आपको मानसिक तनाव दे सकती हैं। आत्मसंयत रहें। व्यर्थ के क्रोध और वाद-विवाद से बचें। सेहत का ध्यान रखें। नौकरी में बदलाव हो सकता है। बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। व्यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय रहने वाला है।

कुंभ राशि– आज आपकी सेहत अच्छी रहने वाली है। कुछ लोग बिना सोचे-समझे पैसा खर्च कर सकते हैं, जो बाद में उन्हें दिक्कत दे सकता है। परिवार में किसी बुजुर्ग व्यक्ति का स्वास्थ्य कुछ तनाव का कारण बन सकता है। नौकरी में बदलाव के लिए यह समय सह है। अगर आप पढ़ाई या नौकरी के सिलसिले में घर से दूर रहते हैं तो आज अपने खाली समय का इस्तेमाल अपने परिवार वालों से बात करके करें।

मीन राशि- आज काम के दबाव के कारण आपको ऑफिस में अतिरिक्त घंटे काम करना पड़ सकता है। आपकी एनर्जी में कमी रहेगी। पारिवारिक मामलों को सुलझाने के लिए आज का दिन अच्छा है। आज आप अपना समय अपने दिल के करीब लोगों के साथ बिताना चाहेंगे, लेकिन ऐसा नहीं कर पाएंगे। आपका जीवनसाथी आज आपको कोई बढ़िया सरप्राइज दे सकता है। धन के मामले में आप सफलता पाएंगे।

admin

Related Posts

26 मई का दैनिक राशिफल: किन राशियों को होगा लाभ और किसे बरतनी होगी सावधानी

मेष पिछले कुछ समय से आप जिस प्रोजेक्ट के लिए दिन-रात एक कर रहे थे, उसका क्रेडिट आखिरकार आपको मिलने वाला है। कानूनी या जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों का फैसला…

सोमवार राशिफल 25 मई: कुछ राशियों के लिए शुभ तो कुछ के लिए चुनौतीपूर्ण रहेगा दिन

आज 25 मई  दिन सोमवार है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा करने का विधान है। धार्मिक मान्यताओं के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL प्लेऑफ में रन बरसे: पाटीदार की शानदार बल्लेबाजी से गुजरात पर बढ़ा दबाव

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 3 views
IPL प्लेऑफ में रन बरसे: पाटीदार की शानदार बल्लेबाजी से गुजरात पर बढ़ा दबाव

वनडे-T20 के लिए श्रीलंका को नया कप्तान, तीनों फॉर्मेट की टीम का हुआ ऐलान

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 2 views
वनडे-T20 के लिए श्रीलंका को नया कप्तान, तीनों फॉर्मेट की टीम का हुआ ऐलान

युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का बड़ा ऐलान, T20 क्रिकेट में 200 रन ठोकने का जताया भरोसा

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 3 views
युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का बड़ा ऐलान, T20 क्रिकेट में 200 रन ठोकने का जताया भरोसा

धर्मशाला में भिड़ेंगी दिग्गजों की फौज, कोहली की टीम के सामने रबाडा और राशिद का दमदार हमला

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 2 views
धर्मशाला में भिड़ेंगी दिग्गजों की फौज, कोहली की टीम के सामने रबाडा और राशिद का दमदार हमला

फ्लॉप प्रदर्शन पड़ा भारी? IPL 2026 के बाद 5 टीमों में हो सकता है बड़ा कप्तानी बदलाव

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 2 views
फ्लॉप प्रदर्शन पड़ा भारी? IPL 2026 के बाद 5 टीमों में हो सकता है बड़ा कप्तानी बदलाव

French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे

  • By admin
  • May 25, 2026
  • 2 views
French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे