भगवत शरण माथुर की जयंती पर आयोजित होगा निःशुल्क नेत्र प्रशिक्षण एवं स्वास्थ्य परामर्श शिविर

भगवत शरण माथुर की जयंती पर आयोजित होगा निःशुल्क नेत्र प्रशिक्षण एवं स्वास्थ्य परामर्श शिविर

 13 अप्रैल को अमरकंटक में आयोजित शिविर में शामिल होंगे उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला

अनूपपुर
  जिले के पवित्र नगरी अमरकंटक में श्री नर्मदे हर सेवा न्यास के द्वारा 13 अप्रैल 2025 को स्व. भगवत शरण माथुर के जयंती के अवसर पर निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं स्वास्थ्य परामर्श शिविर का आयोजन रेवा धाम बराती न्यास मुख्यालय अमरकंटक में किया जाएगा। आयोजन को लेकर श्री नर्मदे हर सेवा न्यास के अध्यक्ष मध्य प्रदेश कोल विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त) रामलाल रौतेल ने बताया कि 13 अप्रैल को स्व. भगवत शरण माथुर की जयंती है सन 1975 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक के रूप में राष्ट्र सेवा देश की सच्ची सेवा में रत हो गए। प्रखर राष्ट्रभक्त कार्यकर्ताओं के प्रेरणा स्रोत स्व. भगवत शरण माथुर अनेक जिलों में प्रचारक रहे रीवा संभाग में भाजपा के संगठन मंत्री एवं भाजपा मध्य प्रदेश सहसंगठन महामंत्री तथा प्रदेश महामंत्री (संगठन) बीजेपी, हरियाणा प्रांत एवं राष्ट्रीय समन्वयक भाजपा अनुसूचित जनजाति/ अनुसूचित जाति /सहकारिता प्रकोष्ठ भी रहे। श्री नर्मदे हर सेवा न्यास अमरकंटक के संस्थापक अध्यक्ष भी स्व. माथुर रहे। उनकी जयंती के अवसर पर न्यासा मुख्यालय अमरकंटक में 13 अप्रैल 2025 को स्वास्थ्य शिविर के साथ विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया है स्वास्थ्य शिविर में प्रसिद्ध चिकित्सकों द्वारा सेवाएं प्रदान की जाएगी साथ ही निःशुल्क दावों का वितरण भी किया जाएगा। इस शिविर का अधिक से अधिक लोग लाभ प्राप्त करें। शिविर का आयोजन 13 अप्रैल 2025  को प्रातः 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक किया जाएगा। श्री रौतेल ने बताया कि इस आयोजन में मध्य प्रदेश शासन के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण चिकित्सा विभाग तथा दिलीप जायसवाल (राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार )कुटीर एवं  ग्रामोद्योग  विभाग एवं सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे इस आयोजन में श्री रौतेल ने भारतीय जनता पार्टी के समस्त कार्यकर्ता और पदाधिकारियों  तथा जिले की आम जनमानस से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने तथा शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।

  • admin

    Related Posts

    जांच के लिए एडवांस लैब्स में भेजे गए नमूने

    भोपाल  बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व, उमरिया अंतर्गत पनपथा बफर क्षेत्र के ग्राम खेरवा टोला में 24 मई 2026 को मृत पाए गए नर बाघ का पोस्टमॉर्टम 25 मई 2026 को किया…

    गुना के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल दो बुजुर्ग व्यक्तियों को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

    भोपाल  गुना जिले के थाना राघौगढ़ क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील कार्रवाई से सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल दो बुजुर्ग व्यक्तियों को समय पर अस्पताल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    अक्टूबर 2026 में WCL, पुरानी राइवलरी और इंटरनेशनल टीमें फिर आमने-सामने

    • By admin
    • May 28, 2026
    • 3 views
    अक्टूबर 2026 में WCL, पुरानी राइवलरी और इंटरनेशनल टीमें फिर आमने-सामने

    इंडियन ओपन पैरा एथलेटिक्स में सुमित अंतिल का शानदार प्रदर्शन

    • By admin
    • May 28, 2026
    • 2 views
    इंडियन ओपन पैरा एथलेटिक्स में सुमित अंतिल का शानदार प्रदर्शन

    रोलां गैरो में सिनर, स्वियातेक और डी मिनौर ने दिखाया दम

    • By admin
    • May 28, 2026
    • 2 views
    रोलां गैरो में सिनर, स्वियातेक और डी मिनौर ने दिखाया दम

    सिंगापुर ओपन: प्रणय की जीत, कपिला-क्रास्टो भी आगे बढ़े

    • By admin
    • May 28, 2026
    • 3 views
    सिंगापुर ओपन: प्रणय की जीत, कपिला-क्रास्टो भी आगे बढ़े

    WAKO से जुड़े 129 देश, भारत में तेजी से बढ़ रहा किकबॉक्सिंग खेल

    • By admin
    • May 28, 2026
    • 2 views
    WAKO से जुड़े 129 देश, भारत में तेजी से बढ़ रहा किकबॉक्सिंग खेल

    रिकॉर्ड नहीं, सत्ता परिवर्तन: वैभव सूर्यवंशी ने बदल दी टी20 क्रिकेट की परिभाषा

    • By admin
    • May 28, 2026
    • 2 views
    रिकॉर्ड नहीं, सत्ता परिवर्तन: वैभव सूर्यवंशी ने बदल दी टी20 क्रिकेट की परिभाषा