मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के अंतर्गत हुए वैवाहिक आयोजन में फर्जीवाड़ा सामने आया, 19 जोडों ने दोबारा ले लिए सात फेरे

खंडवा
 मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के अंतर्गत हुए वैवाहिक आयोजन में फर्जीवाड़ा सामने आया है। ग्राम बमनगांव आखई में ऐसे जोड़ों ने भी विवाह में फेरे लिए, जो पहले से विवाहित थे।

इनमें से कुछ ऐसे भी रहे जिन्हें पूर्व में हुए विवाह में भी विधायक कंचन तनवे ने आशीर्वाद दिया था और इस बार भी इन्हें आशीर्वाद के साथ पौधे भेंट किए।
198 जोड़ों का सामूहिक विवाह… 19 ने दोबारा लिए सात फेरे

    सरकारी योजना का लाभ उठाने के लिए लोग किस तरह से फर्जीवाड़ा करते हैं, इसका उदाहरण 14 मई को ग्राम बमनगांव में देखने को मिला। यहां करीब 198 जोड़ों का सामूहिक विवाह हुआ।

    सूत्रों के अनुसार इस विवाह में करीब 19 जोड़े ऐसे रहे जिन्होंने योजना का लाभ लेने के लिए दोबारा विवाह रचा लिया। इन 19 जोड़ों का विवाह हाल ही में अनाज मंडी में 30 अप्रैल को कहार समाज की ओर से आयोजित सामूहिक आयोजन में हुआ था।

    अनाज मंडी में हुए आयोजन में विधायक कंचन तनवे भी इन जोड़ों को आशीर्वाद देने के लिए पहुंची थीं। इनमें से कुछ जोड़ों की तस्वीरें इंटरनेट मीडिया पर बहुप्रसारित हो रही हैं। इन तस्वीरों में इनके पूर्व में हुए विवाह के दृश्य हैं।

    इन्हीं में एक जोड़ा ऐसा भी है, जिसने एक ही महीने में तीसरी बार फेरे लिए हैं। ग्राम बमनगांव आखई में कहार समाज के 19 जोड़ों के अलावा भी कुछ जोड़े ऐसे रहे, जिन्होंने दोबारा विवाह रचाया।

सोशल मीडिया पर वायरल हुईं तस्वीरें

सोशल मीडिया पर एक ही जोड़े की दो तस्वीरें वायरल हैं। एक तस्वीर 30 अप्रैल की है, जिसमें वर-वधु मंडप में बैठे हैं, जबकि दूसरी तस्वीर बमनगांव में हुए सामूहिक विवाह की है। इस जोड़े का विवाह 15 अप्रैल को हो चुका है। इसी जोड़े ने 30 अप्रैल को भी मंडी में फेरे लिए थे। योजना का लाभ लेने के लिए बुधवार को भी सामूहिक विवाह में यह जोड़ा शामिल रहा।

लालच में अपराध कर रहे लोग

विदित हो कि मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के अंतर्गत विवाह करने वाली कन्या को प्रदेश सरकार की ओर से 59 हजार रुपये कन्यादान के रूप में दिए जाते हैं। इसी राशि का लाभ लेने के लिए इस योजना में फर्जी तरीके से विवाहित जोड़े भी शामिल हो रहे हैं।

admin

Related Posts

प्रदेश में पर्याप्त मात्रा में पेट्रोलियम पदार्थ उपलब्ध : मंत्री राजपूत

भोपाल. खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्त संरक्षण मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत ने बताया कि प्रदेश में पर्याप्त मात्रा में पेट्रोलियम पदार्थ उपलब्ध है। प्रदेश में आवश्यक वस्तु अधिनियम के अन्तर्गत…

चित्रकूट में 500 साल पुरानी पांडुलिपियां मिलीं, उर्दू में मिला ‘कालिया मर्दन’ का अनूठा वर्णन

चित्रकूट  मध्य प्रदेश की धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण नगरी चित्रकूट में किए गए सर्वेक्षण के दौरान 500 से अधिक प्राचीन पांडुलिपियों की पहचान की गई है। इन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

सीएसके पर दबाव, दिल्ली कैपिटल्स जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी

  • By admin
  • April 10, 2026
  • 2 views
सीएसके पर दबाव, दिल्ली कैपिटल्स जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी

मंडे नाइट रॉ में लैसनर की एंट्री फेल, फैंस की छूटी हंसी

  • By admin
  • April 10, 2026
  • 3 views
मंडे नाइट रॉ में लैसनर की एंट्री फेल, फैंस की छूटी हंसी

प्रज्ञानानंद और दिव्या को हार, वैशाली ने भारतीय उम्मीदें जिंदा रखीं

  • By admin
  • April 10, 2026
  • 3 views
प्रज्ञानानंद और दिव्या को हार, वैशाली ने भारतीय उम्मीदें जिंदा रखीं

11-12 अप्रैल को IPL में लगातार 4 मैच, फैंस के लिए धमाकेदार वीकेंड

  • By admin
  • April 10, 2026
  • 3 views
11-12 अप्रैल को IPL में लगातार 4 मैच, फैंस के लिए धमाकेदार वीकेंड

संजीत गोयनका का बड़ा दांव, 30 लाख बेस प्राइस पर 28 बार बोली, ‘सिक्सर किंग’ चौधरी को खरीदा

  • By admin
  • April 10, 2026
  • 3 views
संजीत गोयनका का बड़ा दांव, 30 लाख बेस प्राइस पर 28 बार बोली, ‘सिक्सर किंग’ चौधरी को खरीदा

बुमराह के बाद अब कोहली की बारी, वैभव सूर्यवंशी के ‘किंग साइज’ टेस्ट पर टिकीं गुवाहाटी की नजरें

  • By admin
  • April 10, 2026
  • 3 views
बुमराह के बाद अब कोहली की बारी, वैभव सूर्यवंशी के ‘किंग साइज’ टेस्ट पर टिकीं गुवाहाटी की नजरें