आईटीआई में चौथे चरण की प्रवेश प्रक्रिया शुरू

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में प्रवेश 25 अगस्त तक और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में 30 अगस्त तक होंगे

लखनऊ,

उत्तर प्रदेश में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) की चतुर्थ चरण प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के अधिशासी निदेशक तथा एससीवीटी, उत्तर प्रदेश के कार्यकारी निदेशक अभिषेक सिंह ने बताया कि तृतीय चरण प्रवेश प्रक्रिया के बाद शेष रिक्त सीटों को भरने के लिए 15 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित किए गए थे। इन आवेदनों और पूर्व में पंजीकृत अभ्यर्थियों की ग्रुपवार मेरिट सूची तैयार कर संबंधित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों को भेज दी गई है। उन्होंने बताया कि सभी गैर-चयनित एवं नवीन आवेदनकर्ताओं की सूची उनके लॉगिन पर उपलब्ध करा दी गई है, जिसके आधार पर अभ्यर्थी नियमानुसार प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण कर सकेंगे। राजकीय संस्थानों में अभ्यर्थियों को अपने गृह जनपद और अस्थायी पते से संबंधित जनपद में उपलब्ध सीटों पर प्रवेश का अवसर मिलेगा।

 राजकीय संस्थानों के अभ्यर्थी http://www.scvtup.in पर जाकर "चौथे चरण के लिए रैंक" विकल्प पर क्लिक कर अपनी रैंक देख सकते हैं। यहां पूर्व पंजीकृत एवं नवीन आवेदनकर्ताओं के लिए अलग-अलग विकल्प उपलब्ध हैं। पंजीकरण संख्या और जन्मतिथि दर्ज करने पर रैंक प्रदर्शित होगी, जिसका प्रिंट लेकर अभ्यर्थी 19 से 24 अगस्त तक संबंधित जनपद के नोडल प्रधानाचार्य से संपर्क कर सकते हैं।

पहले पूर्व पंजीकृत अभ्यर्थियों को सीट आवंटित की जाएगी। इसके बाद उपलब्ध रिक्त सीटों के आधार पर नवीन आवेदनकर्ताओं की मेरिट सूची से व्यवसाय आवंटन किया जाएगा। शासनादेश के अनुसार राजकीय संस्थानों में प्रवेश की यह प्रक्रिया 25 अगस्त 2025 तक जनपद स्तर पर गठित समिति की देखरेख में पूरी की जाएगी। आवंटित सूची संस्थानों के सूचना पट पर प्रदर्शित की जाएगी और इसकी जानकारी स्थानीय समाचार पत्रों में भी प्रकाशित होगी। निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में प्रवेश, पंजीकरण, आवेदन अपलोड और सत्यापन की अंतिम तिथि 30 अगस्त 2025 की मध्यरात्रि तक निर्धारित की गई है।

प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए गए हैं कि अभ्यर्थी द्वारा ऑनलाइन आवेदन में दी गई समस्त जानकारी  जैसे शैक्षिक योग्यता और जाति प्रमाणपत्र  की जांच कर ही प्रवेश अनुमन्य किया जाए। प्रवेशित अभ्यर्थियों का डेटा 26 अगस्त 2025 की मध्यरात्रि तक एससीवीटी पोर्टल पर अपलोड और सत्यापित किया जाना अनिवार्य होगा।

  • admin

    Related Posts

    अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वेलनेस डेस्टिनेशन के रूप में विकसित होगा उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री

    अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वेलनेस डेस्टिनेशन के रूप में विकसित होगा उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री प्रदेश में शीघ्र लागू होगी आयुष हेल्थ एंड वेलनेस नीति, मुख्यमंत्री ने दिए दिशा-निर्देश प्रमुख धार्मिक स्थलों…

    अब छोटे शहरों से चमकेंगे बड़े सितारे, अलीगढ़ में 13,000 स्क्वायर मीटर में तैयार विश्वस्तरीय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स

    अलीगढ़ बनेगा यूपी का नया स्पोर्ट्स पावर हाउस, सीएम योगी सौंपेंगे ओलंपिक स्टैंडर्ड कॉम्प्लेक्स पश्चिमी उत्तर प्रदेश को बड़ी सौगात : खिलाड़ियों के लिए नई उम्मीद और नए अवसरों का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 1 views
    French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे

    मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 2 views
    मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर

    जीत के साथ दिल्ली का सफर खत्म, KKR को उसके ही गढ़ में हराकर चमके राहुल और कुलदीप

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 3 views
    जीत के साथ दिल्ली का सफर खत्म, KKR को उसके ही गढ़ में हराकर चमके राहुल और कुलदीप

    राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ में बनाई जगह, पंजाब किंग्स और KKR का टूटा सपना

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 2 views
    राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ में बनाई जगह, पंजाब किंग्स और KKR का टूटा सपना

    वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 2 views
    वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

    ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 3 views
    ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव