चार दिन की दुल्हन बनी यातना की शिकार: पति का घिनौना व्यवहार, थूककर किया अपमान

गोरखपुर
 शादी के चार दिन बाद ही एक महिला के साथ ससुराल में ज्यादती होने लगी। दहेज न मिलने के कारण पति ने जबरन उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाएं। उसके मुंह में गुटखा थूका। महिला ने भाई के साथ जाकर एम्स थाने में पति, सास-ससुर, देवर और ननद की शिकायत दर्ज कराई है।

महिला ने पुलिस को बताया कि पिता की मौत के बाद देखभाल भाई ने की है। 1 जून 2025 को मेरी शादी एम्स थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले अरविंद यादव से हुई थी। शादी में हैसियत के हिसाब से 5 लाख रुपये नगद, जेवरात और घरेलू सामान भाई ने दिया था।

ससुराल में चार दिन बाद ही दहेज को लेकर प्रताड़ना शुरू हो गई। अरविंद ने दहेज कम मिलने की बात कहकर विवाद शुरू कर दिया। मैंने कहा कि हमने हैसियत के हिसाब से खर्चा किया था, तो वह मारपीट करने लगा। उसने मेरा मुंह पकड़कर गुटखा थूक दिया।

मैंने यह बात सास शकुंतला देवी व ससुर नेबूलाल को बताई, तो उन्होंने भी मेरी नहीं सुनी। उल्टा मुझे ही दहेज कम लाने के ताने सुनाने लगीं।
जबरन बनाए अप्राकृतिक संबंध

    एक दिन शराब के नशे में अरविंद ने दहेज को लेकर विवाद शुरू कर दिया। मैंने समझाने की कोशिश की तो मारपीट कर दी। उसके बाद जबरन मेरे साथ अप्राकृतिक संबंध बनाएं। सास-ससुर, देवर व ननद तक को इस बारे पता था, लेकिन किसी ने मेरी मदद नहीं की।

मैं यह सोच कर सब सहन कर रही थी कि एक दिन सब ठीक हो जाएगा, लेकिन हालात बिगड़ते जा रहे थे। एक दिन मेरे भाई को कॉल कर दिया। उसको धमकी दी कि तेरी बहन को पूरी रात पीटेंगे। उसके बाद सभी ने मिलकर बुरी तरह पीटा।
परेशान होकर चली आई मायके

मुझे लग गया था कि यह लोग कभी सुधरने वाले नहीं है, इसलिए मैंने कुछ सबूत जुटाए। मेरे मोबाइल में कुछ रिकॉर्डिंग्स हैं। वहां रहती तो मर जाती, इसलिए मायके भाग आई। शादी में 20 लाख तक खर्चा हुआ था। समझौते की बात भी हुई, लेकिन ससुराल वालों ने रुपये नहीं दिए।

एसपी सिटी ने बताया कि केस दर्ज कर एम्स पुलिस मामले की जांच कर रही है।

admin

Related Posts

आगरा रैकेट का पर्दाफाश: डॉक्टर के पास मिले बटला हाउस, शाहीन बाग और फंडिंग नेटवर्क के दस्तावेज़

 आगरा आगरा के कथित धर्मांतरण रैकेट की जांच में कई अहम खुलासे हुए हैं. आरोपियों से पूछताछ में बटला हाउस और शाहीन बाग तक जुड़े कनेक्शन के साथ फंडिंग नेटवर्क…

पहले लोग गोरखपुर का नाम सुनकर डरते थे, 2017 के बाद गोरखपुर में तैयार हुई विकास की विस्तृत श्रृंखला: सीएम योगी

विकास कार्यों का संरक्षण नागरिकों की भी जिम्मेदारी: मुख्यमंत्री गोरखपुर के तारामंडल क्षेत्र में वाटर बॉडी पर 14.33 करोड़ रुपये की लागत से बने टू-लेन ब्रिज का लोकार्पण किया सीएम…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

मुसीबत में व‍िनेश फोगाट: डोप टेस्ट छोड़ने पर जारी हुआ बड़ा नोट‍िस

  • By admin
  • May 6, 2026
  • 2 views
मुसीबत में व‍िनेश फोगाट: डोप टेस्ट छोड़ने पर जारी हुआ बड़ा नोट‍िस

टिकट विवाद के चलते IPL 2026 फाइनल बेंगलुरु से अहमदाबाद शिफ्ट, BCCI ने लिया बड़ा फैसला

  • By admin
  • May 6, 2026
  • 1 views
टिकट विवाद के चलते IPL 2026 फाइनल बेंगलुरु से अहमदाबाद शिफ्ट, BCCI ने लिया बड़ा फैसला

संजू सैमसन की शानदार पारी, दिल्ली पर कहर; चेन्नई की आसान 8 विकेट जीत

  • By admin
  • May 6, 2026
  • 0 views
संजू सैमसन की शानदार पारी, दिल्ली पर कहर; चेन्नई की आसान 8 विकेट जीत

टॉस जीतकर दिल्ली कैपिटल्स ने किया बल्लेबाजी का ऐलान

  • By admin
  • May 5, 2026
  • 2 views
टॉस जीतकर दिल्ली कैपिटल्स ने किया बल्लेबाजी का ऐलान

IPL 2026 49वां मैच: हैदराबाद में SRH बनाम PBKS, पिच और खिलाड़ियों पर नजर

  • By admin
  • May 5, 2026
  • 2 views
IPL 2026 49वां मैच: हैदराबाद में SRH बनाम PBKS, पिच और खिलाड़ियों पर नजर

नई जिम्मेदारी, नया एहसास: केएल राहुल बोले—बेटी को गले लगाते ही सब कुछ भूल जाता हूं

  • By admin
  • May 5, 2026
  • 3 views
नई जिम्मेदारी, नया एहसास: केएल राहुल बोले—बेटी को गले लगाते ही सब कुछ भूल जाता हूं