धार के रहने वाले 4 बच्चों की कार के अंदर दम घुटने से मौत

धार

धार के रहने वाले 4 बच्चों की कार के अंदर दम घुटने से मौत हो गई। यह हादसा शनिवार को गुजरात के अमरेली जिले के रंधीय गांव में हुआ, जबकि मामले की जानकारी रविवार को हुई। ये चारों बच्चे एक ही परिवार के थे और धार के टांडा थाना क्षेत्र के खनीअंबा के रहने वाले थे। इनके माता-पिता मजदूरी करने गुजरात गए थे, बच्चे भी अपने पिता के साथ गुजरात गए हुए थे।

खेलते हुए कार में घुस गए थे बच्चे
शनिवार को ग्राम खनीअंबा निवासी सोबलिया नामक मजदूर के बच्चे कार के अंदर खेलते हुए घुस गए थे। शुरुआती जांच में बताया जा रहा है कि बच्चों ने कार का गेट अंदर से बंद कर लिया। जिससे कार अंदर से लॉक हो गई और पर्याप्त वेंटिलेशन न होने के कारण बच्चों का दम घुट गया।

यह हादसा रात में हुआ, इस दर्दनाक घटना का पता रविवार की सुबह तब चला जब बच्चों के पिता काम से वापस लौटे। बच्चों को ढूंढ़ने के दौरान उनकी निगाह कार के अंदर गई, जहां वे मृत पाए गए। हादसे में मारे गए सोबलिया दो बेटे और दो बेटियां है। जिनकी उम्र दो से सात साल के बीच थी। बताया जा रहा है कि यह कार खेत मालिक की थी, जिसके यहां सोबलिया और उनका परिवार मजदूरी कर रहे थे।

अमरेली पुलिस के अनुसार बच्चों की मृत्यु दम घुटने से हुई है और मामले की विस्तृत जांच जारी है। इस दर्दनाक घटना से धार जिले के ग्राम खनीअंबा में शोक का माहौल है। मृत बच्चों के नाम -सात वर्षीय सुनीता, पांच वर्षीय सावित्री, तीन वर्षीय कार्तिक और दो वर्षीय विष्णु है। ये चारों बच्चे मूल रूप से धार जिले के टांडा थाने के ग्राम खनीअंबा के रहने वाले है।

admin

Related Posts

सभी नागरिक क्यूआर कोड स्केन कर स्वच्छता सर्वेक्षण फीडबैक में करें सहभागिता : आयुक्त भोंडवे

भोपाल  नगरीय विकास एवं आवास आयुक्त  संकेत भोंडवे ने कहा है कि स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के अंतर्गत आयोजित होने वाले विश्व के सबसे बड़े स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 में मध्यप्रदेश…

15 मई से शुरू होगी शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना, कोचिंग अध्ययन छात्रवृत्ति योजना की टेंडर प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश

भोपाल  पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण तथा विमुक्त, घुमंतू एवं अर्द्धघुमंतू कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  कृष्णा गौर ने मंत्रालय में आयोजित विभागीय समीक्षा बैठक में टेंडर प्रक्रिया और निर्माण कार्यों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

बेंगलुरु को जीत के लिए 193 रन चाहिए, रिंकू सिंह ने खेली दमदार पारी

  • By admin
  • May 13, 2026
  • 1 views
बेंगलुरु को जीत के लिए 193 रन चाहिए, रिंकू सिंह ने खेली दमदार पारी

धर्मशाला में मौसम और पिच का असर, PBKS-MI मुकाबले पर रहेगी इन खिलाड़ियों की नजर

  • By admin
  • May 13, 2026
  • 3 views
धर्मशाला में मौसम और पिच का असर, PBKS-MI मुकाबले पर रहेगी इन खिलाड़ियों की नजर

IPL 2026: चहल-प्रभसिमरन विवाद के बीच पंजाब किंग्स ने फैलाई अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी

  • By admin
  • May 13, 2026
  • 3 views
IPL 2026: चहल-प्रभसिमरन विवाद के बीच पंजाब किंग्स ने फैलाई अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी

16 अंकों की रेस तेज, RCB के सामने करो या मरो की चुनौती KKR पर

  • By admin
  • May 13, 2026
  • 1 views
16 अंकों की रेस तेज, RCB के सामने करो या मरो की चुनौती KKR पर

साई सुदर्शन और सुंदर चमके, फिर गेंदबाजों ने SRH को किया तहस-नहस

  • By admin
  • May 13, 2026
  • 3 views
साई सुदर्शन और सुंदर चमके, फिर गेंदबाजों ने SRH को किया तहस-नहस

क्या बांग्लादेश जाएगी टीम इंडिया? दौरे को लेकर BCCI और BCB के बीच तेज हुई बातचीत

  • By admin
  • May 13, 2026
  • 1 views
क्या बांग्लादेश जाएगी टीम इंडिया? दौरे को लेकर BCCI और BCB के बीच तेज हुई बातचीत