हरियाणा की कुख्यात सांसी गैंग के चार आरोपी चित्तौड़गढ़ में गिरफ्तार

चित्तौड़गढ़

चित्तौड़गढ़ जीआरपी ने ट्रेन में सोने और डायमंड के आभूषण चोरी करने वाली हरियाणा की कुख्यात सांसी गैंग के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। बीती 9 फरवरी को ट्रेन में हुई आभूषणों की चोरी के चलते इन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

जानकारी के अनुसार 9 फरवरी को जब सूरत निवासी पायल जैन अपने परिवार के साथ भीलवाड़ा किसी पारिवारिक कार्यक्रम में आ रही थीं। सफर के दौरान अज्ञात बदमाशों ने उनके बैग में चीरा लगाकर कीमती सोने और डायमंड के गहने चोरी कर लिए। घटना की रिपोर्ट जीआरपी चित्तौड़गढ़ थाने में दर्ज कराई गई, जिसके बाद जीआरपी एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए। SHO चित्तौड़गढ़ के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई, जिसने होटल, ढाबे, रेस्टोरेंट और सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जांच के दौरान पुलिस को सुराग मिला कि इस वारदात के पीछे हरियाणा की सांसी गैंग का हाथ है।

जीआरपी डिप्टी रामअवतार चौधरी सोमवार को मामले का खुलासा करते हुए बताया कि  पुलिस टीम ने 10 दिन तक हरियाणा के रोहतक और भिवानी शहर में जांच की। इस दौरान हरियाणा निवासी मनीष उर्फ विक्की पर शक गहराया। पुलिस ने उसे उसके गांव से गिरफ्तार किया, जहां पूछताछ में उसने चोरी की वारदात कबूल कर ली। मनीष ने अपने तीन अन्य साथियों रोहतास, प्रदीप उर्फ संदीप और राहुल के नाम भी उजागर किए।

पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो सोने की चेन, दो सोने के टॉप्स और एक डायमंड का हार बरामद किया है। पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है और अन्य वारदातों में इनकी संलिप्तता खंगाल रही है।

  • admin

    Related Posts

    RAS Result 2024: बाड़मेर के दिनेश विश्नोई ने किया राजस्थान आरएएस में टॉप, फाइनल रिजल्ट जारी

    जयपुर  राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने राज्य की सबसे प्रतिष्ठित प्रशासनिक परीक्षा, RAS-2024 का परिणाम घोषित कर दिया है। जो कैंडिटे्स 17 अप्रैल 2026 तक आयोजित हुए RPSC RAS…

    PWD को फटकार, 30 दिन में बहू को नियुक्ति देने का कोर्ट का निर्देश

    जयपुर राजस्थान में अब अनुकंपा नियुक्ति को लेकर 'बहू और बेटी' के बीच का कानूनी फर्क खत्म हो गया है. हाईकोर्ट ने शुक्रवार को एक ऐतिहासिक आदेश में स्पष्ट कर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    पंजाब का तूफानी हमला! लखनऊ के सामने रखा पहाड़ जैसा लक्ष्य, प्रियांश-कोनोली शतक से चूके

    • By admin
    • April 19, 2026
    • 4 views
    पंजाब का तूफानी हमला! लखनऊ के सामने रखा पहाड़ जैसा लक्ष्य, प्रियांश-कोनोली शतक से चूके

    आखिरी ओवर तक चला थ्रिल! कोलकाता ने राजस्थान को हराकर IPL 2026 में दर्ज की पहली जीत

    • By admin
    • April 19, 2026
    • 4 views
    आखिरी ओवर तक चला थ्रिल! कोलकाता ने राजस्थान को हराकर IPL 2026 में दर्ज की पहली जीत

    BCCI का अहम निर्णय, अगरकर का कार्यकाल 2027 तक वर्ल्ड कप के लिए होगा जारी

    • By admin
    • April 19, 2026
    • 4 views
    BCCI का अहम निर्णय, अगरकर का कार्यकाल 2027 तक वर्ल्ड कप के लिए होगा जारी

    IPL में आज पंजाब vs लखनऊ: PBKS ने अबतक हर मैच जीता, LSG के खिलाफ हेड-टू-हेड बराबरी पर

    • By admin
    • April 19, 2026
    • 4 views
    IPL में आज पंजाब vs लखनऊ: PBKS ने अबतक हर मैच जीता, LSG के खिलाफ हेड-टू-हेड बराबरी पर

    आज हो सकता है KKR का IPL 2026 से बाहर होना, एक और हार से होगा सफाया

    • By admin
    • April 19, 2026
    • 6 views
    आज हो सकता है KKR का IPL 2026 से बाहर होना, एक और हार से होगा सफाया

    आरसीबी की हार में 5 विलेन का हाथ, स्टार खिलाड़ी ने फैंस का दिल तोड़ा

    • By admin
    • April 19, 2026
    • 2 views
    आरसीबी की हार में 5 विलेन का हाथ, स्टार खिलाड़ी ने फैंस का दिल तोड़ा