चार आरोपी गिरफ्तार, राजस्थान-पाली में अवैध संबंधों पर युवक की हत्या कर खेत में फेंका शव

पाली।

जिले के फालना थाना क्षेत्र में हुई हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। खिमेल गांव में रेलवे पटरी के पास एक खेत में मिले शव के मामले में अवैध संबंध हत्या का कारण बने। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दो दिन पहले 24 जनवरी को फालना थाने के खिमेल ग्राम की सरहद में रेलवे लाइन के पास स्थित खेत में एक शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।

घटना स्थल पर एफएसएल टीम और साइबर टीम ने जांच की। शव की पहचान जगदीश (20), पुत्र सोहनलाल, निवासी रानी के रूप में हुई। जानकारी के अनुसार जगदीश खिमेल निवासी कानाराम सीरवी के यहां पशु चराने का काम करता था। जांच में पता चला कि 22 जनवरी की शाम को वह शौच के लिए निकला था और वापस नहीं लौटा। इसके बाद उसकी लाश 24 जनवरी को खेत में पड़ी मिली। तकनीकी और साक्ष्य आधारित जांच में सामने आया कि जगदीश 22 जनवरी को धाणदा गया था और वहां वह अपने रिश्तेदार अन्नाराम के घर आता-जाता था। शक के आधार पर अन्नाराम और उसके परिवार से पूछताछ की गई। पूछताछ में सामने आया कि जगदीश 22 जनवरी की रात अन्नाराम की झोपड़ी के पास उसकी बेटी के साथ अवैध संबंध बनाने की कोशिश कर रहा था। यह देखकर अन्नाराम, उसकी पत्नी, बेटी रिंकू और पुत्रवधू लीला ने उसे पकड़ लिया। खेत में ले जाकर गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को रायड़े की फसल में छिपा दिया। इसके बाद योजना बनाकर शव को मोटरसाइकिल पर लादकर कानाराम सीरवी के खेत में फेंक दिया। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए अन्नाराम, किशोर पुत्र अन्नाराम, लीला पत्नी किशोर और रिंकू पुत्री अन्नाराम को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों ने हत्या की बात स्वीकार कर ली है। पुलिस ने उन्हें न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

admin

Related Posts

बीकानेर रियासत से लोकतंत्र की जड़ें मजबूत, 1913 के मतदान इतिहास का भी हुआ जिक्र

जयपुर राजस्थान विधानसभा ने अपने 75वें स्थापना वर्ष के ऐतिहासिक मौके पर अपनी एक नई और अनूठी पहचान दुनिया के सामने पेश की है। जयपुर में आयोजित 'अमृत महोत्सव उद्घोष'…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

जयपुर में बड़ा मैच: RR को प्लेऑफ रेस में बने रहने के लिए हर हाल में जीत चाहिए

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 1 views
जयपुर में बड़ा मैच: RR को प्लेऑफ रेस में बने रहने के लिए हर हाल में जीत चाहिए

सूचना आयोग का निर्णय: BCCI निजी संस्था, RTI कानून से बाहर

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 2 views
सूचना आयोग का निर्णय: BCCI निजी संस्था, RTI कानून से बाहर

चेन्नई में NSG जवानों के बीच दिखे धोनी, फैन्स बोले- क्या SRH मैच में होगी ‘थाला’ की वापसी?

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 2 views
चेन्नई में NSG जवानों के बीच दिखे धोनी, फैन्स बोले- क्या SRH मैच में होगी ‘थाला’ की वापसी?

24 साल की उम्र में कमाल: सिनर बने सबसे युवा ‘करियर गोल्डन मास्टर्स’ विजेता

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 2 views
24 साल की उम्र में कमाल: सिनर बने सबसे युवा ‘करियर गोल्डन मास्टर्स’ विजेता

केल्से मिशेल का शानदार करियर: कॉलेज रिकॉर्ड से लेकर करोड़ों की कमाई तक का सफर

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 3 views
केल्से मिशेल का शानदार करियर: कॉलेज रिकॉर्ड से लेकर करोड़ों की कमाई तक का सफर

सदियों का इंतजार खत्म, भारतीय मूल के गोल्फर की ऐतिहासिक जीत से खेल जगत में जश्न

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 3 views
सदियों का इंतजार खत्म, भारतीय मूल के गोल्फर की ऐतिहासिक जीत से खेल जगत में जश्न