इटारसी स्टेशन पर ‘किलाबंदी’ टिकट चेकिंग: 190 यात्री पकड़े गए, ₹1.11 लाख जुर्माना वसूला

भोपाल
मंडल रेल प्रबंधक श्री देवाशीष त्रिपाठी के कुशल मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सौरभ कटारिया के निर्देशन में भोपाल मंडल द्वारा अधिकृत यात्रियों को बेहतर सेवाएं प्रदान करने एवं अनियमित यात्राओं पर अंकुश लगाने हेतु लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में दिनांक 25 अप्रैल 2025 को इटारसी स्टेशन पर सुबह 06:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक वाणिज्य विभाग द्वारा किलाबंदी टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान का संचालन श्री के.के. उइके, मुख्य टिकट निरीक्षक के नेतृत्व में 20 टिकट चेकिंग स्टाफ के सहयोग से किया गया। इस दौरान स्टेशन के सभी बाहर जाने वाले मार्गों की घेराबंदी की गई ताकि कोई भी यात्री बिना टिकट जांच के बाहर न निकल सके।

इस अभियान के अंतर्गत कुल 39 ट्रेनों के यात्रियों के टिकटों की जांच की गई। जांच के दौरान 104 यात्री बिना टिकट यात्रा करते हुए पाए गए, जिनसे ₹68,505/- की राशि वसूली गई। वहीं, 86 यात्री अनुचित टिकट के साथ यात्रा करते हुए पकड़े गए, जिनसे ₹43,175/- वसूले गए। इस प्रकार कुल 190 मामलों से ₹1,11,680/- का रेल राजस्व प्राप्त हुआ।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सौरभ कटारिया ने बताया कि यह अभियान यात्रियों को जागरूक करने और टिकट नियमों का पालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था। इस प्रकार के सघन चेकिंग अभियानों से न केवल रेलवे के राजस्व में वृद्धि होती है, बल्कि यह यात्रियों के लिए एक सुरक्षित, अनुशासित एवं स्वच्छ यात्रा अनुभव भी सुनिश्चित करता है। उन्होंने यात्रियों से अपील की कि यात्रा से पहले वैध टिकट अवश्य लें। प्रतीक्षा सूची ई-टिकट एवं प्लेटफॉर्म टिकट पर यात्रा की अनुमति नहीं है। यात्री IRCTC वेबसाइट, मोबाइल ऐप अथवा UTS ऐप का उपयोग कर स्वयं टिकट बुक कर सकते हैं।

  • admin

    Related Posts

    इंदौर में ब्रिक्स कृषि सम्मेलन, 9-13 जून तक होने जा रहा है वैश्विक आयोजन

    इंदौर में 9 से 13 जून तक आयोजित होगा ब्रिक्स कृषि कार्य समूह का अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन सम्मेलन में 21 देशों के कृषि मंत्री, विशेषज्ञ और वरिष्ठ अधिकारी होंगे शामिल दो…

    महिला आयोग में नई नियुक्तियां, रेखा यादव अध्यक्ष और साधना स्थापक सदस्य बनीं

    भोपाल  मध्यप्रदेश में लंबे समय से खाली चल रहे राज्य महिला आयोग को आखिरकार नया नेतृत्व मिल गया है। सरकार ने रेखा यादव को राज्य महिला आयोग का अध्यक्ष नियुक्त…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    प्लेऑफ की रेस हुई रोमांचक, KKR ने SRH का विजय रथ रोका

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 0 views
    प्लेऑफ की रेस हुई रोमांचक, KKR ने SRH का विजय रथ रोका

    MI का प्लेऑफ समीकरण हुआ जटिल, CSK से हार के बाद हार्दिक पंड्या की टीम को क्या रणनीति अपनानी होगी?

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 1 views
    MI का प्लेऑफ समीकरण हुआ जटिल, CSK से हार के बाद हार्दिक पंड्या की टीम को क्या रणनीति अपनानी होगी?

    बृजभूषण सिंह पर विनेश फोगाट का गंभीर आरोप, शोषण का शिकार होने की बात कही, इस बात का सता रहा है डर

    • By admin
    • May 3, 2026
    • 2 views
    बृजभूषण सिंह पर विनेश फोगाट का गंभीर आरोप, शोषण का शिकार होने की बात कही, इस बात का सता रहा है डर

    हाई-वोल्टेज मैच में पंजाब की पारी खत्म, गुजरात को जीत के लिए 164 रन का लक्ष्य

    • By admin
    • May 3, 2026
    • 3 views
    हाई-वोल्टेज मैच में पंजाब की पारी खत्म, गुजरात को जीत के लिए 164 रन का लक्ष्य

    2036 ओलंपिक से पहले भारत को सुधार की चेतावनी, डोपिंग पर रिपोर्ट

    • By admin
    • May 3, 2026
    • 2 views
    2036 ओलंपिक से पहले भारत को सुधार की चेतावनी, डोपिंग पर रिपोर्ट

    SRH की जीत का सिलसिला थमा, कोलकाता ने घरेलू मैदान पर दी शिकस्त, प्लेऑफ की रेस हुई और रोमांचक

    • By admin
    • May 3, 2026
    • 3 views
    SRH की जीत का सिलसिला थमा, कोलकाता ने घरेलू मैदान पर दी शिकस्त, प्लेऑफ की रेस हुई और रोमांचक