पूर्व स्पिनर अनिल कुंबले ने बताया कोहली के बाद नंबर-4 का करुण नायर को दावेदार, अब सभालेंगे भार

नई दिल्ली
विराट कोहली के रिटायरमेंट के बाद भारतीय टीम थोड़ी कमजोर सी नजर आ रही है। टॉप पर ना तो अब रोहित शर्मा होंगे और ना ही मिडिल ऑर्डर का भार संभालने वाले किंग कोहली। ऐसे में इंग्लैंड दौरे पर टीम थोड़ी बिखरी-बिखरी नजर आ सकती है। इस समय कप्तानी के अलावा सवाल यह है कि नंबर-4 की पोजिशन पर कौन बैटिंग करेगा। कोहली ने सचिन के बाद यह जिम्मेदारी संभाली थी, मगर अब उनके बाद कौन? इस सवाल का जवाब पूर्व स्पिनर अनिल कुंबले ने दिया है। इस लीजेंड्री स्पिनर ने इंग्लैंड दौरे पर करुण नायर को नंबर-4 का दावेदार बताया है। बता दें, नायर ने आखिरी टेस्ट 2017 में खेला था।

कुंबले ने कहा, "करुण ने जिस तरह का घरेलू प्रदर्शन किया है, उसे देखते हुए वह भारतीय टीम में वापसी के हकदार हैं। इसलिए शायद वह भारत के लिए नंबर 4 पर खेल सकते हैं, क्योंकि मुझे लगता है कि आपको थोड़े अनुभव की जरूरत होती है। आपको इंग्लैंड में किसी ऐसे खिलाड़ी की जरूरत है जो वहां जाकर खेल चुका हो। वह काउंटी क्रिकेट खेल चुका है, इसलिए वह वहां की परिस्थितियों को जानता है। करुण की उम्र भले ही 30 के पार हो, लेकिन वह अभी भी युवा है। अगर उसे मौका मिलता है, तो युवाओं के लिए फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेलने की काफी उम्मीदें होंगी। अगर घरेलू क्रिकेट में किए गए प्रदर्शन को मान्यता नहीं मिलती है, तो यह थोड़ी चुनौती बन जाती है।"

नायर अपने जीवन के सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में हैं, उन्होंने हाल ही में घरेलू सत्र में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने रणजी ट्रॉफी 2024-25 में विदर्भ की जीत में अहम भूमिका निभाई और इस सत्र के चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे। उन्होंने 16 पारियों में 53.93 की औसत से 863 रन बनाए, जिसमें चार शतक और दो अर्द्धशतक शामिल हैं। चयनकर्ता उन्हें सनियर टीम में मौका देने से पहले इंग्लैंड दौरे पर इंडिया ए के स्क्वॉड के लिए भी चुन सकते हैं।

  • admin

    Related Posts

    Rafale और P8I डील पर भारत की हरी झंडी, सुरक्षा बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम

    नई दिल्ली भारत की ताकत में और इजाफा होने जा रहा है. इंडियन एयरफोर्स के बेड़े में राफेल जेट की संख्या बढ़ने जा रही है. जी हां, जिसका इंतजार था,…

    राफेल की नई खेप से वायुसेना की लड़ाकू क्षमता में बड़ा इजाफा

     नई दिल्ली भारतीय वायुसेना (IAF) अपनी लड़ाकू ताकत बढ़ाने के लिए बड़े कदम उठा रही है. हाल ही में रक्षा अधिग्रहण परिषद (DAC) ने 114 और राफेल फाइटर जेट्स की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    वर्ल्ड कप 2026 में श्रीलंका का रौद्र रूप, टूर्नामेंट का सबसे ऊँचा स्कोर

    • By admin
    • February 12, 2026
    • 1 views
    वर्ल्ड कप 2026 में श्रीलंका का रौद्र रूप, टूर्नामेंट का सबसे ऊँचा स्कोर

    IND vs NAM मुकाबले में टीम इंडिया की नई रणनीति, कई खिलाड़ियों पर गिरी गाज

    • By admin
    • February 12, 2026
    • 3 views
    IND vs NAM मुकाबले में टीम इंडिया की नई रणनीति, कई खिलाड़ियों पर गिरी गाज

    सांसें थाम देने वाला मुकाबला: डबल सुपर ओवर में साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को हराया

    • By admin
    • February 11, 2026
    • 2 views
    सांसें थाम देने वाला मुकाबला: डबल सुपर ओवर में साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को हराया

    सूर्या की बढ़ी मुश्किलें! पाकिस्तान के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाएंगे अभिषेक ? जानिए कौन ले सकता है उनकी जगह

    • By admin
    • February 11, 2026
    • 0 views
    सूर्या की बढ़ी मुश्किलें! पाकिस्तान के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाएंगे अभिषेक ? जानिए कौन ले सकता है उनकी जगह

    सजा की जगह इनाम! ICC ने बांग्लादेश मामले में लिया विवादित निर्णय

    • By admin
    • February 10, 2026
    • 3 views
    सजा की जगह इनाम! ICC ने बांग्लादेश मामले में लिया विवादित निर्णय

    BCCI ने T20 World Cup की शुरुआत में टीम मैनेजमेंट की मांग खारिज की, खिलाड़ियों को दिया झटका

    • By admin
    • February 10, 2026
    • 1 views
    BCCI ने T20 World Cup की शुरुआत में टीम मैनेजमेंट की मांग खारिज की, खिलाड़ियों को दिया झटका