दक्षिण कोरिया के पूर्व राष्ट्रपति की बेटी पर शराब पीकर गाड़ी चलाने का मामला हुआ दर्ज

सोल
दक्षिण कोरिया के पूर्व राष्ट्रपति मून जे-इन की बेटी पर सोल में शराब पीकर गाड़ी चलाने का मामला दर्ज किया गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मून दा-ह्ये जिस कार को चला रही थी वह सोल के योंगसान जिले में रात 2:51 बजे एक टैक्सी से टकरा गई। हादसे में टैक्सी ड्राइवर को मामूली चोटें आई हैं। योनहाप समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, दा-ह्ये के खून में अल्कोहल की मात्रा कथित तौर पर 0.14 प्रतिशत मापी गई। यह ड्राइवर लाइसेंस रिवोकेशन के लिए तय 0.08 प्रतिशत की सीमा से अधिक है।

5 अक्टूबर को 'जोंगआंग इल्बो' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सोल के योंगसन पुलिस स्टेशन में मून पर सड़क यातायात अधिनियम (नशे में गाड़ी चलाना) का उल्लंघन करने के आरोप में मामला दर्ज किया। रिपोर्ट में कहा गया कि मून नशे की हालत में गाड़ी चला रह थी और लेन बदलते समय, कार की पीछे चल रही एक टैक्सी से टक्कर हो गई। हादसे में टैक्सी ड्राइवर मामूली रूप से घायल हुआ।

मून से 7 अक्टूबर की सुबह, योंगसान पुलिस स्टेशन में इस मामले को लेकर पूछताछ की जा सकती है। मून के पिता 2017 से 2022 तक दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति पद रहे थे। योनहाप समाचार एजेंसी के मुताबिक सत्तारूढ़ पीपुल्स पावर पार्टी के सांसदों ने पूर्व राष्ट्रपति मून जे-इन की बेटी की आलोचना की। प्रतिनिधि किम जंग-क्योम ने एक फेसबुक पोस्ट में कहा कि मून दा-ह्ये को अपने पिता की बात सुननी चाहिए थी, जो पद पर रहते हुए कहते थे कि शराब पीकर गाड़ी चलाना हत्या के बराबर है।

अक्टूबर 2018 में, मून ने अपने वरिष्ठ सलाहकारों से कहा कि नशे में गाड़ी चलाने से संबंधित दुर्घटनाएं 'गलतियां नहीं' बल्कि ऐसी घटनाएं हैं जो 'मौत का कारण बन सकती है' या 'दूसरों के जीवन को पूरी तरह से नष्ट कर सकती हैं।' उस समय, उन्होंने नशे में गाड़ी चलाने के अपराध के लिए कड़ी सजा दिए जाने का समर्थन किया था।

admin

Related Posts

राजनाथ सिंह का खुलासा: ‘भारत लंबी लड़ाई के लिए तैयार था, ऑपरेशन सिंदूर का था बड़ा उद्देश्य’

नई दिल्ली रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर को इस नई विश्व व्यवस्था का प्रतीक बताया. यह ऑपरेशन लगभग एक साल पहले पहलगाम आतंकी हमले के बाद शुरू किया…

मुंबई के बाजार में तरबूज गायब, दुकानदारों के बीच बिरयानी कांड का खौफ

मुंबई  दक्षिण मुंबई के पाइधोनी इलाके से दिलचस्प खबर सामने आ रही है. यहां बाजार से तरबूज एकदम गायब हो गया है. इसी इलाके में हाल ही में बिरयानी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

264 से लेकर 5 वर्ल्ड कप शतक तक: क्यों खास है रोहित शर्मा का ‘हिटमैन’ अवतार

  • By admin
  • April 30, 2026
  • 1 views
264 से लेकर 5 वर्ल्ड कप शतक तक: क्यों खास है रोहित शर्मा का ‘हिटमैन’ अवतार

243 रन के बावजूद मुंबई की हार, हैदराबाद ने 6 विकेट से जीता मुकाबला

  • By admin
  • April 30, 2026
  • 3 views
243 रन के बावजूद मुंबई की हार, हैदराबाद ने 6 विकेट से जीता मुकाबला

IPL 2026: 200 रन अब आसान! RCB की बैटिंग से कांपी लीग, अहमदाबाद में हाई-वोल्टेज मुकाबला

  • By admin
  • April 30, 2026
  • 2 views
IPL 2026: 200 रन अब आसान! RCB की बैटिंग से कांपी लीग, अहमदाबाद में हाई-वोल्टेज मुकाबला

मुंबई की धमाकेदार बल्लेबाज़ी, हैदराबाद को जीत के लिए 244 रन बनाने की चुनौती

  • By admin
  • April 29, 2026
  • 1 views
मुंबई की धमाकेदार बल्लेबाज़ी, हैदराबाद को जीत के लिए 244 रन बनाने की चुनौती

मुंबई इंडियंस का भावनात्मक इशारा: काली पट्टी में खेला मैच, सोशल मीडिया पर हुई तारीफ

  • By admin
  • April 29, 2026
  • 1 views
मुंबई इंडियंस का भावनात्मक इशारा: काली पट्टी में खेला मैच, सोशल मीडिया पर हुई तारीफ

श्रीलंका क्रिकेट संकट: वित्तीय गड़बड़ियों और सरकारी दखल से बढ़ी अनिश्चितता

  • By admin
  • April 29, 2026
  • 1 views
श्रीलंका क्रिकेट संकट: वित्तीय गड़बड़ियों और सरकारी दखल से बढ़ी अनिश्चितता