काम न कर पाने के लगाए आरोप, राजस्थान के पूर्व मंत्री ने छोड़ी भाजपा

जयपुर.

राजस्थान के आदिवासी नेता महेंद्रजीत सिंह मालवीय भाजपा छोड़कर दोबारा कांग्रेस में शामिल होने जा रहे हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने दावा किया कि पिछली सरकार में मंत्री रहे महेंद्रजीत सिंह मालवीय ने भाजपा छोड़ दी है। डोटासरा के अनुसार, महेंद्रजीत सिंह मालवीय ने स्वीकार किया है कि कांग्रेस छोड़कर भाजपा में जाना उनकी एक ऐतिहासिक गलती थी। कांग्रेस प्रदेश गोविंद सिंह डोटासरा ने रविवार को दावा किया कि महेंद्रजीत सिंह मालवीय ने BJP छोड़ दी है। उन्होंने बताया कि पिछले कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे मालवीय ने पार्टी के शीर्ष नेताओं से मुलाकात की है और फिर से शामिल होने के लिए पत्र लिखा है।

भाजपा में जाना ऐतिहासिक गलती

गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि महेंद्रजीत सिंह ने साफ किया है कि कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होना एक ऐतिहासिक गलती थी। महेंद्रजीत का अनुरोध अनुशासन समिति को भेज दिया गया है। समित के फैसले के बाद आगे का निर्णय लिया जाएगा। डोटासरा ने यह भी दावा किया कि मालवीय का कहना है कि कांग्रेस ने हमेशा उनको सम्मान दिया है। भाजपा में तो उनको घुटन महसूस हो रही थी। मालवीय कांग्रेस की नीतियों में यकीन रखते हैं। मालवीय ने भाजपा से इस्तीफा दे दिया है।

लोकसभा चुनाव में ज्वाइन की थी भाजपा

राजस्थान के वागड़ क्षेत्र से आने वाले आदिवासी नेता महेंद्रजीत सिंह मालवीय 2024 के लोकसभा चुनावों के दौरान बीजेपी में शामिल हुए थे। उन्होंने बांसवाड़ा लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था लेकिन BAP कंडिडेट राजकुमार रोत से हार गए थे।

सरकार पर साधा निशाना

रिपोर्ट के मुताबिक, कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक के बाद मालवीय ने संवाददाताओं से कहा कि सूबे में भाजपा की सरकार होने के बाद भी वह लोगों के लिए काम नहीं करवा पा रहे थे। मौजूदा राज्य सरकार में कोई ऐसा नहीं है जो गरीबों की बात सुने। मैंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को कई बार लेटर लिखा लेकिन समस्याओं का कोई समाधान नहीं निकल सका है। मेरा मानना है कि केवल कांग्रेस ही जनता का भला कर सकती है।

admin

Related Posts

जयपुर में अवैध खनन पर शिकंजा, दो आरोपी गिरफ्तार, जांच जारी

 जयपुर जयपुर जिले में अवैध खनन और विस्फोटक तस्करी के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री जब्त की गई। चंदवाजी थाना पुलिस ने त्रिवेणी…

राजस्थान में पुलिस सुधार और साइबर क्राइम पर बड़ी बैठक

जयपुर  राजस्थान में पुलिसिंग को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सख्त निर्देश दिए हैं। इसे लेकर 10 अप्रैल को एक उच्च स्तरीय बैठ हुई। इसमें मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL चेयरमैन का वैभव सूर्यवंशी को लेकर बयान, बोले- ‘अब टीम इंडिया में उसे मौका दो’

  • By admin
  • April 11, 2026
  • 0 views
IPL चेयरमैन का वैभव सूर्यवंशी को लेकर बयान, बोले- ‘अब टीम इंडिया में उसे मौका दो’

PBKS vs SRH मैच हाइलाइट्स: अय्यर-प्रियांश-प्रभसिमरन की शानदार बल्लेबाजी, पंजाब की तीसरी जीत लगातार

  • By admin
  • April 11, 2026
  • 0 views
PBKS vs SRH मैच हाइलाइट्स: अय्यर-प्रियांश-प्रभसिमरन की शानदार बल्लेबाजी, पंजाब की तीसरी जीत लगातार

वानखेड़े में हाई-वोल्टेज मैच, कोहली–रोहित पर रहेंगी सभी की नजरें

  • By admin
  • April 11, 2026
  • 1 views
वानखेड़े में हाई-वोल्टेज मैच, कोहली–रोहित पर रहेंगी सभी की नजरें

LSG की बल्लेबाजी मजबूत, मिडिल ऑर्डर और नए फिनिशर पर नजरें

  • By admin
  • April 11, 2026
  • 1 views
LSG की बल्लेबाजी मजबूत, मिडिल ऑर्डर और नए फिनिशर पर नजरें

मुल्लांपुर में अभिषेक शर्मा ने मचाई धूम, 8 छक्कों और 5 चौकों के साथ सनथ जयसूर्या की बराबरी की

  • By admin
  • April 11, 2026
  • 1 views
मुल्लांपुर में अभिषेक शर्मा ने मचाई धूम, 8 छक्कों और 5 चौकों के साथ सनथ जयसूर्या की बराबरी की

आयुष शेट्टी रच रहे इतिहास, 60 साल बाद भारत को फाइनल में दिलाई जगह

  • By admin
  • April 11, 2026
  • 1 views
आयुष शेट्टी रच रहे इतिहास, 60 साल बाद भारत को फाइनल में दिलाई जगह