पटना में जबरन दुकानें बंद कराकर की तोड़फोड़, बिहार बंद के नाम पर पप्पू यादव समर्थकों की गुंडागर्दी

पटना/पूर्णिया/कटिहार।

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने BPSC 70वीं पीटी की परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर आज यानी रविवार (12 जनवरी) को बिहार बंद बुलाया। जिसका असर पटना, समस्तीपुर, मधेपुरा, सहरसा , कटिहार समेत कई जिलों में देखने को मिला।

पटना में सुबह 10 बजे के करीबअशोक राजपथ पर छात्र युवा शक्ति संगठन के सदस्यों ने BPSC री-एग्जाम को लेकर प्रदर्शन किया। अलग-अलग जगह से बंद समर्थक डाक बंगला चौराहे की ओर बढ़े। इस दौरान पप्पू यादव के समर्थकों की गुंडागर्दी भी दिखी। कई दुकानों को जबरन बंद कराया गया। लाठी-डंडे के बल पर दुकानदारों को धमकाते हुए दुकानें बंद करवाई। विरोध करने वालों से मारपीट भी की गई। वहीं मेट्रो के निर्माण में लगी हाईवा में भी तोड़फोड़ की गई। इधर कटिहार में भी बंद समर्थकों ने हंगामा किया। बाइक से जा रहे युवक के साथ मारपीट की गई। बंद के दौरान पप्पू यादव भी पटना स्थित अपने आवास से निकले और पटना के इनकम टैक्स गोलंबर से डाकबंगला चौराह पहुंचे। इस दौरान उन्होंने BPSC राम नाम सत्य के नारे लगाए और कहा, 'जिसने भी छात्रों पर लाठी चलाई, जिसने दलाली की वो सब मरेंगे।'
बंद समर्थक डाकबंगला चौराहे पर सड़क पर ही धरने पर बैठ गए थे। पटना पुलिस ने कई समर्थकों को हिरासत में लिया है। सड़क पर से प्रदर्शनकारियों को पुलिस घसीट कर उठा कर ले गई। पप्पू यादव भी धरना स्थल पर करीब 30 मिनट रहे फिर वापस आवास लौट गएे। इधर समस्तीपुर में युवा शक्ति के कार्यकर्ताओं ने समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर रेल खंड के भोला टॉकीज रेलवे गुमटी के पास रेल लाइन को जाम कर दिया। जिससे वैशाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस और कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन को करीब आधे घंटे तक रोका गया। इधर कटिहार के शहीद चौक पर छात्र युवा शक्ति के बैनर तले शहीद चौक पर जुटे संमर्थकों ने सड़क जाम कर दिया है। सहरसा, मधुबनी, सुपौल में भी बंद को सफल बनाने के लिए युवा शक्ति के कार्यकर्ता सड़क पर उतरे।

गुरु रहमान बोले- माफी नहीं मांगूंगा –
इधर BPSC की ओर से गुरु रहमान को नोटिस दिया गया है। इस नोटिस में माफी मांगने की बात कही गई है। गुरु रहमान ने कहा है कि 'किसी भी हाल में माफी नहीं मांगूंगा। छात्र हित में जेल जाने को तैयार हूं। आयोग के सचिव और अध्यक्ष झूठे हैं। मैंने नॉर्मलाइजेशन का विरोध किया था और अभी भी कर रहा हूं और आगे भी करता रहूंगा। हर हाल में आयोग री एग्जाम ले।'

प्रशांत किशोर का आमरण अनशन जारी –
वहीं, BPSC अभ्यर्थियों के समर्थन में जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर का आमरण अनशन भी जारी है। उनकी तबीयत में सुधार होने की वजह से शनिवार शाम उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। वहीं, जनसुराज ने मंगलवार से सत्याग्रह के अगले चरण की घोषणा की है। इसके लिए पटना के अलग जगहों पर पोस्टर भी लगाए गए हैं।

3 जनवरी को भी पप्पू यादव ने किया था चक्का जाम –
BPSC अभ्यर्थियों के समर्थन में पप्पू यादव और उनके समर्थकों ने 3 जनवरी को भी चक्का जाम किया था। पटना में पैसेंजर ट्रेनें रोकी गई थी। पप्पू यादव खुद सचिवालय हाल्ट रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। इसके बाद पप्पू यादव ने सचिवालय हाल्ट से इनकम टैक्स गोलंबर तक पैदल मार्च किया।इनकम टैक्स गोलंबर पहुंचने के बाद वो अपनी गाड़ी में बैठकर घर के लिए निकल गए थे। बिहार के 12 जिलों सासाराम, सुपौल, किशनगंज, मधेपुरा, पटना, सहरसा, पूर्णिया, लखीसराय, औरंगाबाद, भागलपुर, आरा और अररिया में नेशनल और स्टेट हाईवे को पप्पू यादव के कार्यकर्ताओं ने जाम किया था। पटना के सचिवालय हॉल्ट में प्रदर्शन के दौरान ट्रेन रोकने पर पूर्णिया सांसद पप्पू यादव और उनके 40 समर्थकों के खिलाफ GRP थाने में केस दर्ज किया गया था। मेदांता में भर्ती प्रशांत किशोर को शनिवार को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया है। मेदांता में भर्ती प्रशांत किशोर को शनिवार को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया है।

परीक्षा रद्द करवाने को लेकर आमरण अनशन पर PK —
BPSC 70वीं पीटी परीक्षा रद्द करवाने समेत अन्य मांगों को लेकर प्रशांत किशोर का आमरण अनशन जारी है। उनके अनशन का आज 11वां दिन है। तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें 7 जनवरी को पटना के मेदांता अस्पताल के ICU वार्ड में एडमिट कराया गया था। दो दिनों तक वे ICU ने रहे। उसके बाद उन्हें आइसॉक्लेशन वार्ड में रखा गया। शनिवार की शाम उन्हें अस्पताल से छुट्‌टी मिल गई। अस्पताल में एडमिट रहने के दौरान पीके से कई बार BPSC कैंडिडेट्स मिलने पहुंचे थे और उनसे अनशन खत्म करने की अपील की थी। प्रशांत ने अभ्यर्थियों से कहा था कि मांगें पूरी होने तक अनशन जारी रहेगा।

admin

Related Posts

VIP दर्शन पर अदालत नाराज, पूछा- क्या नेताओं और मंत्रियों के लिए अलग हैं भगवान?

चेन्नई मद्रास हाईकोर्ट ने मौखिक टिप्पणी करते हुए बीते  पूछा कि भगवान के सामने तो सभी लोग समान होते हैं तो मंदिरों में VIP दर्शन जैसी व्यवस्था क्यों होनी चाहिए।…

रिकॉर्ड उत्पादन, बढ़ा मुनाफा और मजबूत लाभांश, एनएमडीसी ने दिखाई दमदार वृद्धि

हैदराबाद      सरकार के स्वामित्व वाली लौह अयस्क की प्रमुख कंपनी एनएमडीसी ने अब तक के सबसे मजबूत परिचालन और वित्तीय प्रदर्शन के साथ वित्त वर्ष 26 को समाप्त किया।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

कुश्ती में नया झटका: सेमीफाइनल में हार के बाद विनेश फोगाट का वायरल बयान—‘मैं वापस आऊंगी’

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 1 views
कुश्ती में नया झटका: सेमीफाइनल में हार के बाद विनेश फोगाट का वायरल बयान—‘मैं वापस आऊंगी’

RCB और GT के बीच फाइनल मुकाबले पर मौसम का बड़ा असर पड़ने की आशंका

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 4 views
RCB और GT के बीच फाइनल मुकाबले पर मौसम का बड़ा असर पड़ने की आशंका

फ्रेंच ओपन: पुरुष ड्रॉ खुला, जोकोविच-ज्वेरेव समेत कई दावेदारों को खिताब का मौका

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 3 views
फ्रेंच ओपन: पुरुष ड्रॉ खुला, जोकोविच-ज्वेरेव समेत कई दावेदारों को खिताब का मौका

एशियन गेम्स से बाहर हुईं Vinesh Phogat, ट्रायल मुकाबले में मीनाक्षी ने मारी बाजी

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 3 views
एशियन गेम्स से बाहर हुईं Vinesh Phogat, ट्रायल मुकाबले में मीनाक्षी ने मारी बाजी

बुडापेस्ट में हाई-वोल्टेज फाइनल, युवा PSG और आर्सेनल के बीच ऐतिहासिक मुकाबला

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 3 views
बुडापेस्ट में हाई-वोल्टेज फाइनल, युवा PSG और आर्सेनल के बीच ऐतिहासिक मुकाबला

सात्विक-चिराग ने दिखाया दम, मलेशियाई जोड़ी को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचे

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 3 views
सात्विक-चिराग ने दिखाया दम, मलेशियाई जोड़ी को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचे