आर्थिक राजधानी इंदौर में 8 जून को पहली बार मेगा स्टार्टअप इन्वेस्टर मीट ‘टाइफून’ का आयोजन होने जा रहा

इंदौर
मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में 8 जून को पहली बार मेगा स्टार्टअप इन्वेस्टर मीट ‘टाइफून’ का आयोजन होने जा रहा है। इस इवेंट में दुनियाभर से 250 से अधिक वेंचर कैपिटलिस्ट, एंजेल इन्वेस्टर्स और उद्योग जगत के दिग्गज शामिल होंगे। खास बात यह है कि इस मीट में चुने गए 100 स्टार्टअप आइडियाज को मौके पर ही निवेश मिलने का अवसर मिलेगा।

देश-विदेश से पहुंचेंगे इन्वेस्टर्स

इस आयोजन में अमेरिका, यूके, यूरोप, सिंगापुर और दुबई जैसे देशों से निवेशक पहुंचेंगे और भारत के विभिन्न हिस्सों से आए 500 इनोवेटिव स्टार्टअप आइडियाज का मूल्यांकन करेंगे। इनमें से 100 सर्वश्रेष्ठ आइडियाज को ऑन-द-स्पॉट फंडिंग दी जाएगी। आयोजकों का दावा है कि भारत में इस तरह का यह पहला कार्यक्रम है, जिसमें सीधे मौके पर फंडिंग दी जाएगी।
युवाओं के लिए क्रांतिकारी मंच

आयोजन से जुड़े सीए स्वप्निल कोठारी ने बताया कि यह इवेंट सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां युवा उद्यमी अपने आइडियाज को दुनिया के सामने पेश कर सकेंगे। टाइफून युवाओं के लिए एक क्रांतिकारी मंच है। यहां एक सशक्त प्रजेंटेशन उनके भविष्य की दिशा तय कर सकता है।
पूरी तरह निशुल्क है इवेंट

सबसे खास बात यह है कि यह इवेंट पूरी तरह निःशुल्क रहेगा। किसी भी छात्र या युवा उद्यमी को इसमें भाग लेने के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा। उन्हें केवल अपने यूनिक और स्केलेबल आइडिया के साथ कार्यक्रम में उपस्थित होना है।
यूएई का शाही परिवार होगा शामिल

इस आयोजन को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और खास बनाने के लिए संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के शारजाह और रास अल खैमा के शाही परिवारों के सदस्य भी इसमें शामिल होंगे। इनमें शेखा मे सूद अल कासिमी, शेखा आयशा अल कासिमी और लीड एडवेंचर्स के डायरेक्टर मोहम्मद अलबन्ना जैसे नाम शामिल हैं।

  • admin

    Related Posts

    क्रूज हादसे की जांच तेज, आयोग ने प्रशासन से मांगे रिकॉर्ड; उपभोक्ता मंच ने उठाए गंभीर सवाल

    जबलपुर जबलपुर के बरगी डैम में  30 अप्रैल को हुए क्रूज हादसे की न्यायिच जांच औपचारिक रूप से शुरू की गई है। मंगलवार को इस मामले में कलेक्ट्रेट के कमरा…

    नौकरी से हटाने के बाद भी मिलेगा ग्रेच्युटी का हक, भुगतान रोकने पर सख्त टिप्पणी

    ग्वालियर पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के एक कर्मचारी की बर्खास्तगी के बाद ग्रेच्युटी रोकने के मामले में ग्वालियर हाईकोर्ट Gwalior Highcourt ने अहम फैसला सुनाया है। सिंगल बेंच ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    वनडे-T20 के लिए श्रीलंका को नया कप्तान, तीनों फॉर्मेट की टीम का हुआ ऐलान

    • By admin
    • May 26, 2026
    • 2 views
    वनडे-T20 के लिए श्रीलंका को नया कप्तान, तीनों फॉर्मेट की टीम का हुआ ऐलान

    युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का बड़ा ऐलान, T20 क्रिकेट में 200 रन ठोकने का जताया भरोसा

    • By admin
    • May 26, 2026
    • 3 views
    युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का बड़ा ऐलान, T20 क्रिकेट में 200 रन ठोकने का जताया भरोसा

    धर्मशाला में भिड़ेंगी दिग्गजों की फौज, कोहली की टीम के सामने रबाडा और राशिद का दमदार हमला

    • By admin
    • May 26, 2026
    • 2 views
    धर्मशाला में भिड़ेंगी दिग्गजों की फौज, कोहली की टीम के सामने रबाडा और राशिद का दमदार हमला

    फ्लॉप प्रदर्शन पड़ा भारी? IPL 2026 के बाद 5 टीमों में हो सकता है बड़ा कप्तानी बदलाव

    • By admin
    • May 26, 2026
    • 2 views
    फ्लॉप प्रदर्शन पड़ा भारी? IPL 2026 के बाद 5 टीमों में हो सकता है बड़ा कप्तानी बदलाव

    French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 2 views
    French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे

    मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 2 views
    मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर