आयुष महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए समस्त प्रवर्ग/संवर्ग में, न्यूनतम परसेन्टाइल सीमा 15 प्रतिशत तक हुई कम

भोपाल

शिक्षण सत्र 2024-25 की प्रवेश काउंसिलिंग के लिए भारतीय चिकित्सा पद्धति राष्ट्रीय आयोग एवं राष्ट्रीय होम्योपैथी आयोग नई दिल्ली द्वारा समस्त प्रवर्ग/संवर्ग में न्यूनतम परसेन्टाइल सीमा 15 प्रतिशत तक कम की गई है। प्रभारी उप संचालक आयुष डॉ. पंकज गुप्ता ने बताया कि नवीन न्यूनतम परसेन्टाइल सीमा के आधार पर, रिक्त सीटों पर प्रवेश के अवसर प्रदान करने के लिए स्नातक पाठ्यक्रमों में 1 अतिरिक्त चरण (स्ट्रे वैकेन्सी राउण्ड-III) आयोजित होगा, यह काउंसलिंग 25 नवंबर से शुरू होगी। साथ ही स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए 22 नवंबर से स्ट्रे वैकेन्सी राउण्ड-1 होगा, इसमें नवीन न्यूनतम परसेन्टाइल सीमा के आधार पर, रिक्त सीटों के लिए प्रवेशार्थियों को पंजीयन का अवसर प्रदान किया जाएगा।

डॉ. गुप्ता ने बताया कि समस्त प्रवर्ग/संवर्ग में न्यूनतम परसेन्टाइल सीमा के लिए वर्गवार नवीन पर्सेंटाइल सीमा निर्धारित की गई है। इसके अनुसार अनारक्षित एवं EWS वर्ग के लिए न्यूनतम 35 पर्सेंटाइल और अनारक्षित (दिव्यांग) एवं EWS (दिव्यांग) वर्ग के लिए न्यूनतम 30 पर्सेंटाइल निर्धारित किए गए है। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के प्रवेशार्थियों के लिए न्यूनतम 25 पर्सेंटाइल और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के दिव्यांग प्रवेशार्थियों के लिए भी न्यूनतम 25 परसेन्टाइल निर्धारित किए गए हैं। उक्त न्यूनतम पर्सेंटाइल के आधार पर प्रवेशार्थियों को रिक्त सीटों पर पंजीयन का अवसर दिया जाएगा।

डॉ. गुप्ता ने बताया कि प्रवेश काउंसिलिंग में भारतीय चिकित्सा पद्धति राष्ट्रीय आयोग एवं राष्ट्रीय होम्योपैथी आयोग, नई दिल्ली से प्रवेशानुमति प्राप्त आयुष महाविद्यालयों को सम्मिलित किया जाता है। वर्तमान में शिक्षण सत्र 2024-25 की प्रवेश काउंसिलिंग में सात शासकीय स्वशासी, एक आयुर्वेद, एक होम्योपैथी एवं एक यूनानी महाविद्यालय सहित 28 निजी आयुर्वेद, 20 होम्योपैथी, 3 यूनानी एवं 2 प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग विज्ञान महाविद्यालय सम्मिलित हैं।

डॉ. गुप्ता ने बताया कि शिक्षण सत्र 2024-25 की प्रवेश काउंसिलिंग में स्नातक पाठ्यक्रम में ऑल इण्डिया कोटे के 2 एवं स्टेट कोटे के 4 चरणों की काउंसिलिंग पूर्ण हो चुकी है, जिसमें अब तक 3 हजार 853 अभ्यर्थियों द्वारा प्रवेश प्राप्त किया गया है। उन्होंने बताया कि स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम में ऑल इण्डिया कोटे के 2 एवं स्टेट कोटे के 2 चरणों की काउंसिलिंग पूर्ण हो चुकी है, जिसमें 166 अभ्यार्थियों द्वारा प्रवेश प्राप्त किया गया है।

 

admin

Related Posts

मानसून से पहले MP में मौसम का बड़ा उलटफेर, अगले 4 दिन तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि के आसार

भोपाल  मध्यप्रदेश में नौतपा की तपिश के बीच मौसम का मिजाज तेजी से बदलने वाला है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, वर्तमान में एक साथ 4 ताकतवर मौसम प्रणालियाँ सक्रिय हैं,…

‘बेटे से गलती हुई…’ गिरिबाला सिंह का कबूलनामा, 5 वजहों से जांच एजेंसियों के निशाने पर परिवार

भोपाल  ट्विशा शर्मा डेथ केस में भोपाल की पूर्व जिला जज गिरिबाला सिंह कानून के शिकंजे में हैं। कोर्ट ने उन्हें 5 दिन की रिमांड पर सीबीआई को सौंप दिया…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

बुडापेस्ट में हाई-वोल्टेज फाइनल, युवा PSG और आर्सेनल के बीच ऐतिहासिक मुकाबला

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 1 views
बुडापेस्ट में हाई-वोल्टेज फाइनल, युवा PSG और आर्सेनल के बीच ऐतिहासिक मुकाबला

सात्विक-चिराग ने दिखाया दम, मलेशियाई जोड़ी को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचे

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 0 views
सात्विक-चिराग ने दिखाया दम, मलेशियाई जोड़ी को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचे

प्रगनानंद की जीत जारी, फिरोजा शीर्ष पर कायम, कार्लसन ने बढ़ाई रेस में गर्मी

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 0 views
प्रगनानंद की जीत जारी, फिरोजा शीर्ष पर कायम, कार्लसन ने बढ़ाई रेस में गर्मी

IPL 2026 फाइनल: RCB और GT आमने-सामने, प्लेइंग-11 और रणनीति पर सबकी नजर

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 1 views
IPL 2026 फाइनल: RCB और GT आमने-सामने, प्लेइंग-11 और रणनीति पर सबकी नजर

खेतों से अभ्यास करने वाली पूजा सिंह बनीं चैंपियन, 2026 कॉमनवेल्थ का क्वालिफाइंग मार्क भी पार

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 1 views
खेतों से अभ्यास करने वाली पूजा सिंह बनीं चैंपियन, 2026 कॉमनवेल्थ का क्वालिफाइंग मार्क भी पार

IPL 2026: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी की अगली एंट्री इंडिया-ए ट्राई सीरीज में

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 2 views
IPL 2026: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी की अगली एंट्री इंडिया-ए ट्राई सीरीज में