खाद्य मंत्री राजपूत ने नल-जल योजना की सुरखी विधानसभा के ग्रामवार समीक्षा की

भोपाल
नल-जल योजना के काम समय-सीमा में नहीं होने पर निर्माण एजेंसी को ब्लैक लिस्ट किया जाएगा। सरपंच, ग्रामवासी और निर्माण एजेंसी का सहयोग, समन्वय कर कार्य कराए। साथ ही नल-जल योजना की सामग्री चोरी और क्षतिग्रस्त होने पर एफआईआर की कार्रवाई करें। कार्य पूर्ण होने के बाद सड़कों का रेस्टोरेशन गुणवत्ता के साथ करें। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने यह निर्देश सागर में कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में सुरखी विधानसभा क्षेत्र में चल रही नल-जल योजना की समीक्षा के दौरान दिए। मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि सरपंच एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि के साथ समन्वय बनाकर योजनाओं का क्रियान्वयन करें।

मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि बगैर देरी के पानी की समस्या का निदान किया जाये। उन्होंने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर लूप लाइन डालें। साथ में बूस्टर पंप भी लगाएं, जिससे कि ग्रामवासियों को प्रेशर के साथ पानी उपलब्ध हो सके। मंत्री श्री राजपूत ने सुरखी विधानसभा क्षेत्र की एक-एक ग्राम की समीक्षा करते हुए सरपंच, संबंधित निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि एवं संबंधित विभाग के अधिकारियों से वन-टू-वन चर्चा की, उनकी समस्या सुनी और उनका निदान करने के भी निर्देश दिए।

मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि सभी सरपंच अपने ग्राम की इस प्रकार की कार्य योजना तैयार करें जिस प्रकार वह अपने घर की योजना तैयार करते हैं और उसी तरह कार्य करें। उन्होंने कहा कि नल-जल योजना के कार्य पूरा होने पर ग्राम पंचायत स्तर पर 100 रुपए प्रति घर कनेक्शन के हिसाब से किराया लें और उसका संधारण करें। उन्होंने कहा कि सरपंच यह भी देखें कि ग्राम की नल-जल योजना क्षतिग्रस्त न हो पाए और कोई भी सामग्री चोरी न जाए और यदि ऐसा होता है तो तत्काल एफआईआर करायें। मंत्री श्री राजपूत ने मैराथन बैठक लेते हुए 200 गांव के जनप्रतिनिधियों को सुना और उनकी समस्याओं का निदान करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर श्री संदीप जी आर ने कहा कि नल-जल योजनाओं के सभी कनेक्शन घरों के अंदर लगाएं। हैंड पम्पों के पास रिचार्ज पिट बनाएं, जिससे पानी का स्तर बढ़ सके। उन्होंने कहा कि जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत सभी ग्रामों के पुराने नदी नाले, बावड़ी को पुनर्जीवित करने के लिए सरपंच के साथ सभी ग्रामवासी आगे आए जिससे कि पानी की समस्या का निदान किया जा सके और क्षेत्र का जल-स्तर बढ़ सके।

इस अवसर पर जैसीनगर जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री बृजेंद्र सिंह, राहतगढ़ जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मीना राजू आदिवासी, उपाध्यक्ष श्रीमती साधना अरविंद सिंह टिंकू राजा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विवेक के वी, ग्राम पंचायत के सरपंच सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

 

  • admin

    Related Posts

    मुकेश मल्होत्रा विजयपुर विधायक बने रहेंगे, लेकिन राज्यसभा में वोट का हक नहीं, सुप्रीम कोर्ट का फैसला

    श्योपुर मध्यप्रदेश के श्योपुर की विजयपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. इस सीट को लेकर चल रहे कानूनी विवाद में…

    प्रवीण गुप्त: स्व आधारित मानसिकता का मूल है स्वबोध

    स्व आधारित मानसिकता का आधार है स्वबोध – प्रवीण गुप्त  नव वर्ष गुड़ी पड़वा के अवसर पर दो दिवसीय डॉ. हेडगेवार व्याख्यानमाला      में भारत पुनरुत्थान का आधार स्वबोध…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    अफगान क्रिकेटर्स की दिल छूने वाली पहल, पाक एयरस्ट्राइक के घायलों से काबुल में की मुलाकात

    • By admin
    • March 19, 2026
    • 0 views
    अफगान क्रिकेटर्स की दिल छूने वाली पहल, पाक एयरस्ट्राइक के घायलों से काबुल में की मुलाकात

    आईलीग दो की शुरुआत 27 मार्च से

    • By admin
    • March 19, 2026
    • 0 views
    आईलीग दो की शुरुआत 27 मार्च से

    IPL 2026 का आगाज़: Virat Kohli की एंट्री, 28 मार्च को Sunrisers Hyderabad से भिड़ेगी Royal Challengers Bengaluru

    • By admin
    • March 18, 2026
    • 2 views
    IPL 2026 का आगाज़: Virat Kohli की एंट्री, 28 मार्च को Sunrisers Hyderabad से भिड़ेगी Royal Challengers Bengaluru

    टीम इंडिया में बदलाव की आहट? रोहित-विराट की रिटायरमेंट पर अश्विन का खुलासा

    • By admin
    • March 18, 2026
    • 0 views
    टीम इंडिया में बदलाव की आहट? रोहित-विराट की रिटायरमेंट पर अश्विन का खुलासा

    हरिहरन-अर्जुन ने पार किया पहला पड़ाव, आकर्षी ने भी मुख्य ड्रॉ में जगह बनाकर बढ़ाया भारत का मान

    • By admin
    • March 18, 2026
    • 3 views
    हरिहरन-अर्जुन ने पार किया पहला पड़ाव, आकर्षी ने भी मुख्य ड्रॉ में जगह बनाकर बढ़ाया भारत का मान

    2 करोड़ के नुकसान पर उठे सवाल, क्या BCCI करेगा Jasprit Bumrah की भरपाई?

    • By admin
    • March 18, 2026
    • 4 views
    2 करोड़ के नुकसान पर उठे सवाल, क्या BCCI करेगा Jasprit Bumrah की भरपाई?