शैंपू के बाद अपनाएं ये आसान टिप्स, बाल बनेंगे रेशम जैसे मुलायम

शैंपू करने के बाद बाल कई बार ड्राई और फ्रिजी हो जाते हैं। उनकी सॉफ्टनेस और सिल्कीनेस वापस लाने के लिए केमिकल वाले कंडीशनर का यूज करना पड़ता है। जिसकी वजह से बाल भी टूटने लगते हैं। बालों को टूटने-झड़ने से बचाने के साथ अगर उन्हें सिल्की और सॉफ्ट बनाए रखना चाहते हैं तो घर और किचन में रखी इन चीजों से बालों को धो लें। ये आफ्टर हेयरवॉश नुस्खा बालों को टूटने, झड़ने से बचाने के साथ ही सिल्की और सॉफ्ट भी बनाएगा।

एप्पल साइडर विनेगर
एप्पल साइडर के एक कप को दो कप पानी में मिलाकर शैंपू के बाद बालों को अगर धोया जाए तो इससे स्कैल्प का पीएच लेवल सही होता है। साथ ही डैंड्रफ और खुजली की समस्या दूर होती है। वहीं धूल-मिट्टी, पॉल्यूशन की वजह से खराब हो रहे टेक्सचर को सही करने में मदद मिलती है। जिससे बाल सॉफ्ट हो जाते हैं। वहीं बालों को नेचुरल शाइन देने में भी ये मदद करता है।

ग्रीन टी
ग्रीन टी के कई सारे फायदे हैं। ये स्किन के साथ ही बालों पर भी असर दिखाता है। दो से तीन कप पानी में ग्रीन टी डालकर उबाल लें और फिर छान लें। छानने के बाद इस पानी से शैंपू करने के बाद बालों को धोएं। ऐसा करने से बालों में शाइन आएगी और बार-बार उलझ जाने की समस्या दूर होगी। साथ ही हेयरफॉल भी कम होगा।

चावल का पानी
चावल का पानी बालों को मजबूती देने के साथ ही उन्हें सिल्की और शाइनी भी बनाता है। कोरियन हेयर का ये सीक्रेट है। चावल को 24 घंटे के लिए भिगो दें। फिर इस पानी को अगले दिन छानकर शैंपू के बाद बालों पर लगाएं। फिर साफ पानी से धो लें। ऐसा करने से बाल सिल्की और शाइनी बनते हैं।

गुड़हल के फूल से बना पानी
गुड़हल के फूल को तीन से चार लेकर एक लीटर पानी में उबाल लें। जब ये पानी अच्छे से उबल जाए तो छानकर ठंडा कर लें। गुड़हल के फूल की वजह से पानी चिपचिपा और गाढ़ा हो जाएगा। शैंपू के बाद इस पानी से बालों को धोएं। बाल सिल्की बनेंगे और शाइन करेंगे।

ब्लैक टी
बालों को नेचुरली शाइन देने के साथ ही काली रंगत भी चाहते हैं तो शैंपू के बाद रोजाना ब्लैक टी से बालों को धोएं। चाय को पानी में डालकर उबाल लें और छानकर ठंडा कर लें। शैंपू के बाद बालों को इस पानी से धोने पर बाल शाइनी होते हैं और साथ ही नेचुरली डार्क होने में भी मदद मिलती है।

 

  • admin

    Related Posts

    चाणक्य नीति की 3 सीख जो कठिन समय में देती हैं सही दिशा और मानसिक मजबूती

    आचार्य चाणक्य की नीतियां आज भी जीवन को सही दिशा देने में बेहद उपयोगी मानी जाती हैं। उनके विचार कठिन परिस्थितियों से बाहर निकलने का रास्ता दिखाते हैं। जब जीवन…

    Motorola Edge 70 Pro+ भारत में 4 जून को होगा लॉन्च, दमदार फीचर्स लीक

    अगर आप Motorola के नए स्मार्टफोन का इंतजार कर रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. कंपनी जल्द ही भारत में Motorola Edge 70 Pro+ लॉन्च करने जा रही…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    फ्रेंच ओपन: पुरुष ड्रॉ खुला, जोकोविच-ज्वेरेव समेत कई दावेदारों को खिताब का मौका

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 1 views
    फ्रेंच ओपन: पुरुष ड्रॉ खुला, जोकोविच-ज्वेरेव समेत कई दावेदारों को खिताब का मौका

    एशियन गेम्स से बाहर हुईं Vinesh Phogat, ट्रायल मुकाबले में मीनाक्षी ने मारी बाजी

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 1 views
    एशियन गेम्स से बाहर हुईं Vinesh Phogat, ट्रायल मुकाबले में मीनाक्षी ने मारी बाजी

    बुडापेस्ट में हाई-वोल्टेज फाइनल, युवा PSG और आर्सेनल के बीच ऐतिहासिक मुकाबला

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 2 views
    बुडापेस्ट में हाई-वोल्टेज फाइनल, युवा PSG और आर्सेनल के बीच ऐतिहासिक मुकाबला

    सात्विक-चिराग ने दिखाया दम, मलेशियाई जोड़ी को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचे

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 2 views
    सात्विक-चिराग ने दिखाया दम, मलेशियाई जोड़ी को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचे

    प्रगनानंद की जीत जारी, फिरोजा शीर्ष पर कायम, कार्लसन ने बढ़ाई रेस में गर्मी

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 2 views
    प्रगनानंद की जीत जारी, फिरोजा शीर्ष पर कायम, कार्लसन ने बढ़ाई रेस में गर्मी

    IPL 2026 फाइनल: RCB और GT आमने-सामने, प्लेइंग-11 और रणनीति पर सबकी नजर

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 2 views
    IPL 2026 फाइनल: RCB और GT आमने-सामने, प्लेइंग-11 और रणनीति पर सबकी नजर