रूस जा रही फ्लाइट हुई क्रैश, हादसे में छह यात्रियों के जीवित बचने की पुष्टि की गई है, जबकि दर्जनों लोगों के मारे जाने की आशंका

कजाकिस्तान
कजाकिस्तान के एक्टाऊ शहर के पास एक विमान दुर्घटना की खबर सामने आ रही है। इस हादसे में छह यात्रियों के जीवित बचने की पुष्टि की गई है, जबकि दर्जनों लोगों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है। कजाकिस्तान की सरकार के अनुसार, यह दुर्घटना एक्टाऊ हवाई अड्डे के पास हुई। विमान अजरबैजान एयरलाइन्स का था। रूस के ग्रोजनी जा रहा था। ग्रोजनी में घने कोहरे के कारण इसे मार्ग बदलने के लिए कहा गया था।

विमान पर 105 यात्री और 5 चालक दल के सदस्य सवार थे। विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद सोशल मीडिया पर कुछ डरावनी तस्वीरें सामने आईं। उनमें विमान को क्रैश होकर जमीन पर गिरते हुए और आग के गोले में तब्दील होते हुए देखा गया। आपातकालीन बचावकर्मी विमान के टूटे-फूटे हिस्सों के पास दिखे। वह जीवित बचने वालों को निकालने की कोशिश कर रहे थे।

अजरबैजान एयरलाइन्स से अभी तक इस दुर्घटना पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। हालांकि, कुछ रिपोर्टों में पुष्टि की गई है कि छह यात्री दुर्घटना में बच गए हैं। दुर्घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।

इससे पहले ब्राजील में हुई एक और हवाई दुर्घटना में 10 लोगों की मौत हो गई थी। यह विमान ग्रामाडो शहर में एक मोबाइल फोन की दुकान में गिरा। इसमें 10 यात्री और चालक दल के सदस्य मारे गए। इस दुर्घटना में 12 से अधिक लोग घायल हुए, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

  • admin

    Related Posts

    कर्नाटक कांग्रेस में बड़ा फेरबदल संभव, मुख्यमंत्री पद के लिए डीके शिवकुमार का नाम सबसे आगे

     नई दिल्ली कर्नाटक में मुख्यमंत्री सिद्दरमैया और उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के बीच शुरुआत में ढाई- ढाई साल की सत्ता की शर्त के साथ शुरू हुई कांग्रेस सरकार में आखिरकार…

    बंगाल सीमा पर हाई अलर्ट, अवैध घुसपैठ को लेकर चेकपोस्टों पर बढ़ी हलचल

    कोलकाता पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार का घुसपैठियों पर एक्शन शुरू हो गया है. पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के डिटेक्ट, डिलीट…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    IPL प्लेऑफ में रन बरसे: पाटीदार की शानदार बल्लेबाजी से गुजरात पर बढ़ा दबाव

    • By admin
    • May 26, 2026
    • 3 views
    IPL प्लेऑफ में रन बरसे: पाटीदार की शानदार बल्लेबाजी से गुजरात पर बढ़ा दबाव

    वनडे-T20 के लिए श्रीलंका को नया कप्तान, तीनों फॉर्मेट की टीम का हुआ ऐलान

    • By admin
    • May 26, 2026
    • 2 views
    वनडे-T20 के लिए श्रीलंका को नया कप्तान, तीनों फॉर्मेट की टीम का हुआ ऐलान

    युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का बड़ा ऐलान, T20 क्रिकेट में 200 रन ठोकने का जताया भरोसा

    • By admin
    • May 26, 2026
    • 3 views
    युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का बड़ा ऐलान, T20 क्रिकेट में 200 रन ठोकने का जताया भरोसा

    धर्मशाला में भिड़ेंगी दिग्गजों की फौज, कोहली की टीम के सामने रबाडा और राशिद का दमदार हमला

    • By admin
    • May 26, 2026
    • 2 views
    धर्मशाला में भिड़ेंगी दिग्गजों की फौज, कोहली की टीम के सामने रबाडा और राशिद का दमदार हमला

    फ्लॉप प्रदर्शन पड़ा भारी? IPL 2026 के बाद 5 टीमों में हो सकता है बड़ा कप्तानी बदलाव

    • By admin
    • May 26, 2026
    • 2 views
    फ्लॉप प्रदर्शन पड़ा भारी? IPL 2026 के बाद 5 टीमों में हो सकता है बड़ा कप्तानी बदलाव

    French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 2 views
    French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे