प्रतिबंधित जाल से बांध की पकड़ी जा रही थीं मछलियां, राजस्थान-सिरोही में मत्स्य विभाग ने जब्त की छह चट्टी जाल

सिरोही.

मत्स्य विभाग टीम द्वारा रविवार शाम को आबूरोड उपखंड के गिरवर बांध में प्रतिबंधित चट्टी जाल से मछलियां पकड़ने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इस दौरान टीम द्वारा वहां से प्रतिबंधित 6 चट्टी जाल जब्त किए गए हैं। हालांकि, टीम के पहुंचने से पहले इन जालों से मछलियां पकड़ने वाले लोग वहां से भाग गए।

कार्रवाई मत्स्य अधिकारी डॉ. शुभम वार्ष्णेय की अगुवाई में होमगार्ड नरेश कुमार एवं अमितसिंह चारण की टीम द्वारा की गई। जैसे ही विभाग की टीम मौके पर पहुंची वहां प्रतिबंधित चट्टी जाल से मछलियां पकड़ रहे अज्ञात लोग भाग खड़े हुए। इसके बाद टीम द्वारा मौके से 6 चट्टी जाल जब्त किए गए है। गौरतलब है कि विभागीय टीम को लंबे समय से गिरवर बांध में अवैध रूप से मछलियां पकड़ने की सूचना मिल रही थी। इसके बाद टीम द्वारा यह कार्रवाई की गईं।

प्रतिबंधित जाल से मछलियां पकड़ने से बनना हो जाती है कम
चट्टी जाल एक प्रकार का जाल है, जो तालाब में उपयोग करने पर बड़ी और छोटी दोनों प्रकार की मछलियों को एक साथ पकड़ लेता है। छोटी मछलियों के पकड़े जाने से मछली संसाधनों की संख्या में भारी गिरावट आती है और यह भविष्य में मछली पकड़ने की सततता को प्रभावित करता है। इसी कारण राजस्थान में चट्टी जाल का उपयोग प्रतिबंधित है। इस मामले में गौरतलब पहलू यह है कि आबूरोड उपखंड के विभिन्न बांधों में अवैध तरीके से बांधों से मछलियां पकड़ने वालों का काम धड़ल्ले से चल रहा है। आपसी मिलीभगत के चलते कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो पाती है। उल्टा, कार्रवाई की उन्हें पहले ही भनक लग जाती है। ऐसे में वे समय से पहले ही सावचेत हो जाते है। विभागीय प्रशासन की समुचित मॉनिटरिंग एवं कार्रवाई करने पर ही इन अवैध गतिविधियों पर अंकुश लग सकता है।

admin

Related Posts

बीकानेर रियासत से लोकतंत्र की जड़ें मजबूत, 1913 के मतदान इतिहास का भी हुआ जिक्र

जयपुर राजस्थान विधानसभा ने अपने 75वें स्थापना वर्ष के ऐतिहासिक मौके पर अपनी एक नई और अनूठी पहचान दुनिया के सामने पेश की है। जयपुर में आयोजित 'अमृत महोत्सव उद्घोष'…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

जयपुर में बड़ा मैच: RR को प्लेऑफ रेस में बने रहने के लिए हर हाल में जीत चाहिए

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 1 views
जयपुर में बड़ा मैच: RR को प्लेऑफ रेस में बने रहने के लिए हर हाल में जीत चाहिए

सूचना आयोग का निर्णय: BCCI निजी संस्था, RTI कानून से बाहर

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 2 views
सूचना आयोग का निर्णय: BCCI निजी संस्था, RTI कानून से बाहर

चेन्नई में NSG जवानों के बीच दिखे धोनी, फैन्स बोले- क्या SRH मैच में होगी ‘थाला’ की वापसी?

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 2 views
चेन्नई में NSG जवानों के बीच दिखे धोनी, फैन्स बोले- क्या SRH मैच में होगी ‘थाला’ की वापसी?

24 साल की उम्र में कमाल: सिनर बने सबसे युवा ‘करियर गोल्डन मास्टर्स’ विजेता

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 2 views
24 साल की उम्र में कमाल: सिनर बने सबसे युवा ‘करियर गोल्डन मास्टर्स’ विजेता

केल्से मिशेल का शानदार करियर: कॉलेज रिकॉर्ड से लेकर करोड़ों की कमाई तक का सफर

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 3 views
केल्से मिशेल का शानदार करियर: कॉलेज रिकॉर्ड से लेकर करोड़ों की कमाई तक का सफर

सदियों का इंतजार खत्म, भारतीय मूल के गोल्फर की ऐतिहासिक जीत से खेल जगत में जश्न

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 3 views
सदियों का इंतजार खत्म, भारतीय मूल के गोल्फर की ऐतिहासिक जीत से खेल जगत में जश्न