विकास नगर में आग का तांडव: धमाकों के बीच जलती रहीं झोपड़ियां, CM ने दिए जांच के आदेश

लखनऊ

विकास नगर की झुग्गी-झोपड़ी बस्ती में बुधवार शाम साढ़े पांच बजे भीषण आग लग गई है। आग इतनी विकराल है कि 50 से ज्यादा झुग्गी-झोपड़ियां जलकर राख हो चुकी हैं। अब तक 15 से 20 सिलेंडरों में जोरदार ब्लास्ट हो चुके हैं। आग की लपटें करीब 10 किलोमीटर दूर से भी साफ दिख रही हैं।

आग लगते ही पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के करीब 20 मकानों को खाली करा लिया गया है। झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले लोग रोते-चिल्लाते मौके पर पहुंच रहे हैं। जिनकी झोपड़ियां जल गईं, वे बार-बार अपनी झोपड़ी में घुसने की जिद कर रहे हैं। इलाके की बिजली काट दी गई है।

युवक बोला- मेरे 4 बच्चे जलकर मर गए
एक पीड़ित युवक रहमान ने रोते हुए बताया, “मेरे 4 बच्चे घर में खेल रहे थे। मैंने देखा आग लग गई है। जैसे ही पहुंचा, तो देखा मेरे बच्चे जल चुके थे। मेरे 4 बच्चे जलकर मर गए। मेरी मां है, पिता नहीं है।” पुलिस ने रहमान को बाद में पकड़कर वापस लाया।

विकास नगर की रहने वाली एक महिला रो-रोकर बता रही हैं, 'आग लगने के समय मेरा पूरा परिवार घर में ही था। उनका कोई पता नहीं चल रहा। मेरा पूरा घर जलकर राख हो गया है। मैं परिवार के लोगों को इधर-उधर खोज रही हूं।' घर जलने और परिवार के सदस्यों को खोजते-खोजते एक महिला सदमे में बेहोश हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया।

प्लॉट मालिक के घर सामने किया हंगामा
आग लगने के बाद नाराज लोगों ने प्लॉट मालिक के घर के बाहर हंगामा कर दिया। महिलाएं चीख-चीखकर कह रही हैं, 'पुलिस वाले भैया, प्लॉट मालिक ने हमें झुग्गी खाली करने की धमकी दी थी। हमारा आरोप है कि आग उन्होंने ही लगवाई है।'

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आग की घटना का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को तुरंत मौके पर पहुंचने और राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। लखनऊ पूर्व विधानसभा के विधायक ओपी श्रीवास्तव भी मौके पर पहुंच गए हैं।

फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियां आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटी हुई हैं, लेकिन बार-बार हो रहे सिलेंडर ब्लास्ट के कारण काम मुश्किल हो रहा है। अभी तक किसी और हताहत की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन नुकसान बहुत बड़ा है। पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं।

 

admin

Related Posts

हर औद्योगिक इकाई में ग्रीवांस सेल अनिवार्य, शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें: मुख्यमंत्री

श्रमिकों के अधिकारों से कोई समझौता नहीं, उल्लंघन पर होगी कठोरतम कार्रवाई: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री का निर्देश, मैनपावर एजेंसियों की होगी व्यापक एवं गहन जांच हर औद्योगिक इकाई में…

लखनऊ बैठक: उपद्रवियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

लखनऊ राजधानी लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रमिकों के हितों और औद्योगिक व्यवस्था को लेकर बेहद सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि श्रमिकों के अधिकारों का उल्लंघन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

चैंपियंस लीग: बायर्न ने रियल मैड्रिड को 4-3 से हराकर सेमीफाइनल में किया प्रवेश

  • By admin
  • April 16, 2026
  • 1 views
चैंपियंस लीग: बायर्न ने रियल मैड्रिड को 4-3 से हराकर सेमीफाइनल में किया प्रवेश

गाने और कमेंट्स को लेकर RCB-CSK भिड़ंत मैदान से बाहर पहुंची

  • By admin
  • April 16, 2026
  • 1 views
गाने और कमेंट्स को लेकर RCB-CSK भिड़ंत मैदान से बाहर पहुंची

हार से जूझती मुंबई बनाम फॉर्म में पंजाब ,पूरा प्रीव्यू

  • By admin
  • April 16, 2026
  • 2 views
हार से जूझती मुंबई बनाम फॉर्म में पंजाब ,पूरा प्रीव्यू

बेंगलुरु ने लखनऊ को शिकस्त दी, टेबल में नंबर 1, कोहली और रसिक की चमचमाती पारियां

  • By admin
  • April 16, 2026
  • 1 views
बेंगलुरु ने लखनऊ को शिकस्त दी, टेबल में नंबर 1, कोहली और रसिक की चमचमाती पारियां

मध्यप्रदेश की हॉकी में नई सफलता: बेटियों के साथ बेटों ने भी किया प्रदेश को गर्वित

  • By admin
  • April 16, 2026
  • 1 views
मध्यप्रदेश की हॉकी में नई सफलता: बेटियों के साथ बेटों ने भी किया प्रदेश को गर्वित

ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट विक्टर एक्सेलसन ने कहा अलविदा

  • By admin
  • April 15, 2026
  • 3 views
ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट विक्टर एक्सेलसन ने कहा अलविदा