शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका, छत्तीसगढ़-जांजगीर चांपा में घर पर सोई बुजुर्ग महिला जिंदा जली

जांजगीर चांपा.

घर में आग लगने से सो रही बुजुर्ग महिला जिंदा जल गई। आग की लपटें इतनी भयंकर थी कि महिला खाट में सोई अपने आप को बचाने का प्रयास भी नहीं कर पाई। इससे पहले वह जलकर राख हो गई। सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में जुट गई। मिट्टी का घर होने से आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है। फिलहार शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।

नवागढ़ थाना अंतर्गत गौरव ग्राम सेमरा निवासी 70 वर्षीय महिला बुधनी बाई मिट्टी के घर में अकेली रहती थी। बगल के दूसरे मकान में उसके पुत्र लोग रहते थे। हर रोज की भांति शनिवार की रात 9 बजे खाना खान के बाद बुजुर्ग महिला सो गई। दूसरे मकान में उसके पुत्र परिवार सहित सो रहे थे। शनिवार की रात करीब 11 बजे बुधनी का पुत्र उठा तो देखा कि घर में आग लग गई। वह अपनी मां को बचाने का पहले प्रयास करने लगा। लेकिन आग की लपटें इतनी भयंकर थी कि नजदीक में कोई नहीं जा सकते थे। साथ ही धुंआ के कारण कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। आग की लपटें और तेज हो गई। इसके बाद पड़ोसियों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया गया। लेकिन सफल नहीं हो पाए। सूचना पर तत्काल नवागढ़ थाना प्रभारी भास्कर शर्मा सहित सदलबल मौके पहुंचे। इसके बाद दकमल बुलाया गया। फायर बिग्रेड भी आधे घंटे बाद पहुंच गई। इसके बाद आग पर काबू पाने का प्रयास करने लगे। बाद में दकमल द्वारा आग पर काबू पाया गया। तब तक देर हो गई। बुजुर्ग महिला पूरी तरह से जलकर राख हो गई थी। जब आग लगी तो खाट में सोई थी। घटना के हालात को देखते हुए शॉर्ट सर्किट होने के बाद आग लगने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा कार्रवाई की है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पीएम रिपोर्ट से बुजुर्ग महिला की मौत के कारण का पता चल सकेगा। मामले में पुलिस जांच कर रही है। ज्ञात हो कि महिला कच्चा मकान में रहती थी। साथ ही ऊपर पटाव था, जिसमें लकड़ी भी था, इससे आग ज्यादा बढ़ गई। पूरा मकान जलकर खाक हो गया।

admin

Related Posts

“जय बिहान” से आत्मनिर्भरता तक: बलरामपुर में महिलाओं की बदलती तस्वीर के साक्षी बने मुख्यमंत्री साय

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय अपने बलरामपुर जिला प्रवास के दौरान ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (RSETI) पहुंचे, जहां उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त कर रही महिलाओं और युवाओं से आत्मीय संवाद कर उनका…

ग्रामीण विकास को नई गति, मुख्यमंत्री ने RSETI के स्वरोजगार मॉडल की सराहना की

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय आज सुशासन तिहार के अंतर्गत बलरामपुर  जिला प्रवास के दौरान 'ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान'  (RSETI) पहुंचे, जहां उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे पशु सखियों से आत्मीय…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

बृजभूषण सिंह पर विनेश फोगाट का गंभीर आरोप, शोषण का शिकार होने की बात कही, इस बात का सता रहा है डर

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 2 views
बृजभूषण सिंह पर विनेश फोगाट का गंभीर आरोप, शोषण का शिकार होने की बात कही, इस बात का सता रहा है डर

हाई-वोल्टेज मैच में पंजाब की पारी खत्म, गुजरात को जीत के लिए 164 रन का लक्ष्य

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 3 views
हाई-वोल्टेज मैच में पंजाब की पारी खत्म, गुजरात को जीत के लिए 164 रन का लक्ष्य

2036 ओलंपिक से पहले भारत को सुधार की चेतावनी, डोपिंग पर रिपोर्ट

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 2 views
2036 ओलंपिक से पहले भारत को सुधार की चेतावनी, डोपिंग पर रिपोर्ट

SRH की जीत का सिलसिला थमा, कोलकाता ने घरेलू मैदान पर दी शिकस्त, प्लेऑफ की रेस हुई और रोमांचक

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 3 views
SRH की जीत का सिलसिला थमा, कोलकाता ने घरेलू मैदान पर दी शिकस्त, प्लेऑफ की रेस हुई और रोमांचक

पंजाब के खिलाफ गुजरात का बड़ा फैसला, टॉस जीतकर किया ये चयन, देखें पूरी टीम सूची

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 3 views
पंजाब के खिलाफ गुजरात का बड़ा फैसला, टॉस जीतकर किया ये चयन, देखें पूरी टीम सूची

मानस धामने का धमाका: ATP चैलेंजर फाइनल में पहली बार बनाई जगह

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 3 views
मानस धामने का धमाका: ATP चैलेंजर फाइनल में पहली बार बनाई जगह