विधायक गोलू शुक्ला के बेटे के खिलाफ FIR हुई दर्ज, रुद्राक्ष शुक्ला समेत 7 पर केस, लाल बत्ती वाली कार भी जब्त

देवास

मध्यप्रदेश के इंदौर-3 सीट से बीजेपी विधायक गोलू शुक्ला के बेटे रुद्राक्ष शुक्ला और उसके साथियों द्वारा देवास माता मंदिर पर पुजारी से मारपीट के मामले में नया मोड़ आया है. पुलिस ने सोमवार देर रात रुद्राक्ष समेत 7 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है. इनमें इंदौर के अमन शुक्ला, हनी, उज्जैन के लोकेश चंदवानी, मनीष तेजवानी, अनिरुद्ध सिंह पंवार और देवास के जीतू रघुवंशी का नाम शामिल है.

मंदिर के पुजारी ने विधायक के बेटे और उसके साथियों पर मारपीट करने का आरोप लगाया था.

क्या है मामला
दरअसल, बीजेपी विधायक गोलू शुक्ला के बेटे रुद्राक्ष शुक्ला 11 अप्रैल को आधी रात को करीब एक दर्जन वाहनों से अपने साथियों को लेकर देवास की माता टेकुरी पहुंचा था. आरोप है कि मंदिर के कपाट बंद होने के बावजूद रुद्राक्ष और उसके साथियों ने जबरन पट खोलने की मांग की. इसे लेकर पुजारी के बेटे के साथ मारपीट और गाली गलौज की गई. इसे लेकर पुजारी से विवाद भी हुआ. शनिवार को पुजारी ने मामले में पुलिस से शिकायत की. उन्होंने कहा कि बेटे के साथ मारपीट की गई और मुझे भी धमकाया गया.

एसपी ने दी जानकारी
एसपी पुनीत गेहलोद ने बताया कि सोमवार को पीड़ित पुजारी उपदेशनाथ के बयान हुए. इन बयानों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर केस दर्ज किए गए हैं.  हनी के विरुद्ध गाली गलौच, जान से मारने की धमकी सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया ह.। वहीं, जीतू के खिलाफ जो केस दर्ज हुआ था, उसमें आरोपी बढ़ाए गए हैं.

काफिला लेकर घूम रहा था रुद्राक्ष
एसपी ने बताया कि जांच में सामने आया है कि शुक्रवार रात गाड़ियों का काफिला लेकर रुद्राक्ष शुक्ला शहर में घूम रहा था. इनमें से 6 गाड़ियां टेकरी पर गईं थीं. गाड़ियों को ट्रेस कर केस दर्ज किया गया है. वहीं एक गाड़ी नीचे थी, उस पर भी केस दर्ज किया गया है. इनमें से चार गाड़ियों को जब्त कर लिया गया है. एक वीडियो में रुद्राक्ष की गाड़ी टेकरी पर जाती दिख रही है.

रुद्राक्ष की गाड़ी भी होगी जब्त
रुद्राक्ष समेत 9 आरोपियों के नाम FIR में शामिल है. फिलहाल इस मामले की जांच की जा रही है. वहीं रुद्राक्ष शुक्ला जिस इंदौर पासिंग कार 0009 में सवार था, वह भी जल्द पुलिस जब्त कर सकती है.

वीडी शर्मा ने अपनाया था कड़ा रुख
इस पूरे मामले में बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि किसी का भी बेटा हो, इस प्रकार की घटना दुर्घटना करने का हक नहीं दिया गया है. वीडी शर्मा ने कहा कि प्रशासन इस मामले की जांच कर रहा है. कोई भी हो, उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

एसपी बोले- आरोपियों की संख्या बढ़ सकती है एसपी पुनीत गेहलोद ने बताया कि सोमवार को पीड़ित पुजारी उपदेशनाथ के बयान हुए। इन बयानों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर केस दर्ज किए गए। हनी के विरुद्ध गाली गलौच, जान से मारने की धमकी सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। वहीं, जीतू के खिलाफ जो केस दर्ज हुआ था, उसमें आरोपी बढ़ाए गए हैं। जैसा कि बताया जा रहा है कि 25-30 युवक थे। इस हिसाब से आरोपियों की संख्या बढ़ेगी।

एसपी गेहलोद ने कहा, ‘जांच में सामने आया कि शुक्रवार रात गाड़ियों का काफिला लेकर रुद्राक्ष शहर में घूमा था। इनमें से 6 गाड़ियां टेकरी पर गई थीं। इन्हें ट्रेस कर केस दर्ज किया है। एक गाड़ी नीचे थी, उस पर भी केस दर्ज किया है। चार को जब्त कर लिया है। वीडियो में रुद्राक्ष की गाड़ी टेकरी पर जाती दिख रही है।’

कांग्रेस ने पुजारी के पैर धोकर मांगी क्षमा इधर, मां चामुंडा टेकरी पुजारी से मारपीट मामले में कांग्रेस लगातार हमलावर है। सोमवार को पार्टी नेताओं ने मंदिर पहुंचकर पुजारी के पैर धोकर क्षमा मांगी। इंदौर पुजारी संघ ने आरोपी को तीन दिन में माफी मांगने का अल्टीमेटम दिया है। पुजारियों के संरक्षण के लिए कानून बनाने की भी मांग उठाई गई।

इससे पहले शनिवार को कोतवाली थाने पर आवेदन देने के बाद पुजारी परिवार द्वारा रुद्राक्ष शुक्ला के नाम का भी जिक्र कर मारपीट के आरोप लगाए गए थे।

चामुंडा माता मंदिर के पुजारी ने अब यह कहा मंदिर के पुजारी अशोक नाथ ने बताया- उस दिन रात 12 बजे के बाद 30-40 लोग माता टेकरी आए थे। 12 बजे दोनों मंदिरों के पट बंद हो गए थे। बेटा उपदेश वहां मौजूद था। उसे कुछ मालूम नहीं था कि वो लोग कौन हैं। उसने सभी लोगों को बाहर से ही दर्शन कराए। तिलक भी लगाया।

इतने में देवास के जीतू रघुवंशी ने बेटे से पूछा- चाबी किसके पास है? मैं कलेक्टर की अनुमति लेकर आया हूं। उसने पट खोलने के लिए कहा। उपदेश ने पट खोलने से मना किया। इस पर रघुवंशी बोला कि पट तो खोलने पड़ेंगे। इसके बाद बेटे का कान पकड़ कर बदतमीजी और गाली-गलौज की।

विधायक जी के बेटे तो अपने वाहन से नीचे तक जा चुके थे। सारी हरकत जीतू ने की। विधायक जी के बेटे ने पट खोलने के लिए नहीं कहा। उन्हें तो कुछ मालूम ही नहीं था। जो हुआ, वह तो गलत है। जिसने हमारे साथ अभद्रता की थी, उसके ऊपर हम शनिवार को ही कार्रवाई करवा चुके हैं।

अशोक नाथ ने कहा कि इंदौर के मठ के साथ हम भी खड़े हैं। अगर हमारी मांग पर कायमी नहीं होती तो हम अभी तक अनशन पर बैठ जाते। पुलिस की कार्रवाई से हम संतुष्ट हैं। जीतू रघुवंशी के खिलाफ कार्रवाई हो चुकी है। हमारे ऊपर कोई दबाव नहीं है।

admin

Related Posts

अभ्युदय जैन केस में हाईकोर्ट का अहम निर्णय, 360 दिन बाद अलका जैन को मिली राहत, मां के खिलाफ एफआईआर निरस्त

 ग्वालियर  मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ ने गुना के बहुचर्चित अभ्युदय जैन मृत्यु प्रकरण में बड़ा फैसला सुनाते हुए आरोपी मां अलका जैन के खिलाफ दर्ज एफआईआर और समस्त…

1.31 करोड़ के नोटों से सजा उज्जैन का शिव मंदिर, पूरे मंदिर में नोटों की लड़ियां और भगवान का मुकुट भी नोटों से

उज्जैन  उज्जैन जिले के बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि मेले के अवसर पर भगवान शिव का 1 करोड़ 31 लाख रुपए के नोटों से विशेष श्रृंगार किया गया है। मंदिर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

क्या बदलेगा भारत का प्लान? रवि शास्त्री ने सुझाया अतिरिक्त स्पिनर वाला कॉम्बिनेशन

  • By admin
  • February 25, 2026
  • 0 views
क्या बदलेगा भारत का प्लान? रवि शास्त्री ने सुझाया अतिरिक्त स्पिनर वाला कॉम्बिनेशन

T20 WC: बाबर आजम को ही घेरा, शाहीन अफरीदी ने मजाक में कह दी बड़ी बात

  • By admin
  • February 25, 2026
  • 0 views
T20 WC: बाबर आजम को ही घेरा, शाहीन अफरीदी ने मजाक में कह दी बड़ी बात

टी20 वर्ल्ड कप में बड़ा धमाका, पथुम निसांका पहुंचे 200+ रन क्लब में, विराट कोहली के साथ नाम दर्ज

  • By admin
  • February 25, 2026
  • 2 views
टी20 वर्ल्ड कप में बड़ा धमाका, पथुम निसांका पहुंचे 200+ रन क्लब में, विराट कोहली के साथ नाम दर्ज

टाइगर श्रॉफ की बहन ने अफगानी MMA फाइटर के प्यार में धर्म की दीवार तोड़ी

  • By admin
  • February 25, 2026
  • 2 views
टाइगर श्रॉफ की बहन ने अफगानी MMA फाइटर के प्यार में धर्म की दीवार तोड़ी

हैरी ब्रूक का T20 वर्ल्ड कप में धमाकेदार प्रदर्शन, पाकिस्तान को हराकर बने नए कीर्तिमान के धारक

  • By admin
  • February 25, 2026
  • 2 views
हैरी ब्रूक का T20 वर्ल्ड कप में धमाकेदार प्रदर्शन, पाकिस्तान को हराकर बने नए कीर्तिमान के धारक

‘गौतम गंभीर की राजनीति से टीम इंडिया को नुकसान’—पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी का विवादित बयान

  • By admin
  • February 24, 2026
  • 2 views
‘गौतम गंभीर की राजनीति से टीम इंडिया को नुकसान’—पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी का विवादित बयान