वन मण्डल उमरिया में बाघ के हमले में मृत महिला के परिजन को दी जायेगी आर्थिक सहायता

भोपाल
वन मण्डल उमरिया के अंतर्गत वन परिक्षेत्र घुनघुटी की बीट अरहरियादादर कक्ष क्रमांक आर.-239 में वन्य-प्राणी बाघ द्वारा लकड़ी बीनने गयी महिला बचनी बाई पर हमला किया गया, जिससे उसकी मृत्यु हो गयी। वन विभाग द्वारा शासन के नियमानुसार महिला के परिजन को आर्थिक सहायता दी जाने की कार्यवाही की जा रही है। वन मण्डलाधिकारी उमरिया ने बताया कि पीड़ित परिवार को वन विभाग द्वारा हर संभव तात्कालिक सहायता प्रदान की जा रही है।

वन मण्डलाधिकारी वन मण्डल उमरिया ने बताया कि 25 दिसम्बर को दूरभाष पर सूचना प्राप्त हुई कि वन परिक्षेत्र घुनघुटी के बीट अरहरियादादर कक्ष क्रमांक आर.-239 के बडका डोडबहार में महिला का शव झाड़ियों में मिला है। महिला के शव के आसपास निरीक्षण करने पर बाघ के पदचिन्ह मिले, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि बाघ द्वारा महिला पर हमला किया गया।

घटना स्थल पर तहसीलदार पाली, हलका पटवारी, चौकी घुनघुटी का पुलिस स्टॉफ, सरपंच अमीलिहा और मृतका के परिजन की मौजूदगी में पंचनामा तैयार कराया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पाली में पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के बाद पीड़िता का शव अंतिम संस्कार के लिये उनके परिजनों को सौंप दिया गया। कार्यवाही के दौरान वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि वन्य-प्राणी विचरण क्षेत्र में मुनादी कर ग्रामीणों को वन्य-प्राणियों से सुरक्षित रहने की समझाइश दी जा रही है।

 

  • admin

    Related Posts

    जबलपुर क्रूज हादसा: 24 को बचाया, 9 लापता; मुआवजे के तौर पर परिवारों को ₹4 लाख देने का ऐलान

    जबलपुर  मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित बरगी डैम में गुरुवार शाम पर्यटन विभाग का एक क्रूज अचानक आई तेज आंधी के चलते डूब गया। अब तक 9 शव मिल चुके…

    प्री-मानसून की एंट्री इस तारीख को, एमपी में अगले 72 घंटे रहेगा आंधी-बारिश अलर्ट

    ग्वालियर बीते एक सप्ताह से झुलसा रही गर्मी के बीच मौसम ने राहत की ठंडी सांस दी। हल्के बादलों और धूल भरी हवा के असर से सूरज की तपिश फीकी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    वेपिंग विवाद में फंसे : का ड्रेसिंग रूम क्यों बना सवालों के घेरे में?

    • By admin
    • May 1, 2026
    • 1 views
    वेपिंग विवाद में फंसे : का ड्रेसिंग रूम क्यों बना सवालों के घेरे में?

    रियान पराग की टीम का पलड़ा भारी, दबाव में दिल्ली कैपिटल्स

    • By admin
    • May 1, 2026
    • 1 views
    रियान पराग की टीम का पलड़ा भारी, दबाव में दिल्ली कैपिटल्स

    कोहली के 450 छक्के, बटलर के 200 IPL सिक्स और गुजरात की जीत

    • By admin
    • May 1, 2026
    • 1 views
    कोहली के 450 छक्के, बटलर के 200 IPL सिक्स और गुजरात की जीत

    RCB की पारी ढही: 155 रन पर खत्म, अरशद-होल्डर चमके

    • By admin
    • April 30, 2026
    • 3 views
    RCB की पारी ढही: 155 रन पर खत्म, अरशद-होल्डर चमके

    पंत की मुश्किलें बढ़ीं, संजू सैमसन बन सकते हैं भारत के नए विकेटकीपर

    • By admin
    • April 30, 2026
    • 3 views
    पंत की मुश्किलें बढ़ीं, संजू सैमसन बन सकते हैं भारत के नए विकेटकीपर

    गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ जीता टॉस

    • By admin
    • April 30, 2026
    • 3 views
    गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ जीता टॉस