फिल्म उद्योग में शोक: 98 वर्षीय दिग्गज अभिनेत्री कामिनी कौशल का निधन

मुंबई

दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के स्वास्थ्य को लेकर चल रहीं खबरों के बीच बॉलीवुड से एक दुखद खबर सामने आई है। भारत की सबसे उम्रदराज अभिनेत्री कामिनी कौशल ने 98 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। कामिनी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रही थीं। कामिनी कौशल ने अपने अभिनय से इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई थी। बतौर हीरोइन काम करने के बाद, उन्होंने कई फिल्मों में मां के भी यादगार किरदार निभाए थे।

1927 में लाहौर में हुआ था जन्म
कामिनी कौशल का जन्म लोकप्रिय वनस्पतिशास्त्री प्रोफेसर एसआर कश्यप के घर 24 जनवरी 1927 को लाहौर में हुआ। उनका असली नाम उमा कश्यप था। वे दो भाइयों और तीन बहनों में सबसे छोटी थीं। वे केवल सात वर्ष की थी जब उनके पिता का निधन हो गया। उमा कश्यप बचपन से ही प्रतिभाशाली थीं। बढ़ाई में अव्वल रहने वाली उमा ने 10 साल की उम्र में खुद का कठपुतली थिएटर बनाया। उन्होंने आकाशवाणी पर रेडियो नाटक किए। फिल्म निर्माता चेतन आनंद ने उन्हें रेडियो पर सुना और उनकी मधुर आवाज से प्रभावित होकर उन्हें 'नीचा नगर' ऑफर की। चेतन आनंद ने ही उनका नाम कामिनी रखा क्योंकि, उनकी पत्नी का नाम भी उमा (आनंद) था और वह फिल्म का हिस्सा थीं।

20 साल की उम्र में हासिल किया स्टारडम
कामिनी कौशल ने साल 1946 में फिल्म 'नीचा नगर' नगर से करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में कामिनी कौशल ने रूपा की भूमिका निभाई थी। फिल्म ‘नीचा नगर' का पहला प्रदर्शन 29 सितंबर 1946 को फ्रांस के कान अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह में हुआ। वहां इस फिल्म को 'गोल्डन पाम' पुरस्कार मिला। यह चेतन आदर्श के निर्देशन में बनी पहली फिल्म थी। 20 साल की उम्र में वे स्टारडम के शिखर पर पहुंच गई थीं। करियर की दूसरी पारी में वे अभिनेता मनोज कुमार की ऑन स्क्रीन मां के रूप में चर्चित रहीं।

ये हैं चर्चित फिल्में
अगर कामिनी कौशल की प्रमुख फिल्मों की बात करें तो इनमें शहीद (1948), नदिया के पार (1948), आग (1948), जिद्दी (1948),  शबनम (1949), आरजू (1950) और बिराज बहू (1954) जैसी फिल्में शामिल हैं। 'बिराज बहू' के लिए उन्हें 1954 में सर्वश्रेष्ठ फिल्म अभिनेत्री का फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिला। कामिनी कौशल के अभिनय के साथ-साथ उनकी खूबसूरती के चर्चे भी खूब मशहूर रहे। उन्होंने हर दौर के सितारों के साथ काम किया है। फिल्म 'कबीर सिंह' में वे शाहिद कपूर की दादी के रूप में नजर आईं। वहीं, 'चेन्नई एक्सप्रेस' में उन्हें शाहरुख खान की दादी के रोल में देखा गया।

admin

Related Posts

मलाइका अरोड़ा ने बिकिनी में दिखाया हॉट अंदाज, लग्जरी विला में मेडिटेशन के बीच शेयर की सिजलिंग तस्वीरें

मुंबई बॉलीवुड डीवा मलाइका अरोड़ा बिजी शेड्यूल से वक्त निकालकर घूमने निकल जाती हैं. उन्होंने इंस्टा पर मालदीव वेकेशन की फोटोज पोस्ट की हैं। इसे उन्होंने वैलनेस वेकेशन का नाम…

TIFF में नोलन स्पेशल: ‘ग्रांड डिजाइंस’ प्रोग्राम में 12 फिल्मों का प्रदर्शन

 टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ने हाल ही में 'क्रिस्टोफर नोलन: ग्रांड डिजाइंस' प्रोग्राम की घोषणा की है। इसके तहत जल्द ही परदे पर नोलन का सुनहरा फिल्मी अतीत दिखाया जाएगा।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

रिकॉर्ड नहीं, सत्ता परिवर्तन: वैभव सूर्यवंशी ने बदल दी टी20 क्रिकेट की परिभाषा

  • By admin
  • May 28, 2026
  • 0 views
रिकॉर्ड नहीं, सत्ता परिवर्तन: वैभव सूर्यवंशी ने बदल दी टी20 क्रिकेट की परिभाषा

RR का डबल अटैक! वैभव की तूफानी पारी, आर्चर की आग उगलती गेंदबाजी से SRH बाहर

  • By admin
  • May 28, 2026
  • 3 views
RR का डबल अटैक! वैभव की तूफानी पारी, आर्चर की आग उगलती गेंदबाजी से SRH बाहर

15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा सनसनीखेज रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में मची हलचल

  • By admin
  • May 28, 2026
  • 2 views
15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा सनसनीखेज रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में मची हलचल

Rajasthan Royals के लिए चमके वैभव सूर्यवंशी, फिर भी टीम नहीं खड़ा कर सकी बड़ा टोटल

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 2 views
Rajasthan Royals के लिए चमके वैभव सूर्यवंशी, फिर भी टीम नहीं खड़ा कर सकी बड़ा टोटल

गांगुली ने चयनकर्ताओं को दी सलाह, वैभव सूर्यवंशी और आकिब नबी पर रखी बेबाक राय

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 3 views
गांगुली ने चयनकर्ताओं को दी सलाह, वैभव सूर्यवंशी और आकिब नबी पर रखी बेबाक राय

गेल मोनफिल्स की भावुक विदाई, सबालेंका ने फ्रेंच ओपन में दर्ज की दमदार शुरुआत

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 2 views
गेल मोनफिल्स की भावुक विदाई, सबालेंका ने फ्रेंच ओपन में दर्ज की दमदार शुरुआत