कला और संगीत के प्रति भावनाएं जीवंत, राजस्थान-‘‘कोटा महोत्सव’’ में चम्बल रिवर फ्रंट के शौर्य घाट पर सांस्कृतिक धरोहर और आकर्षण का संगम

जयपुर।

कोटा महोत्सव के तहत चंबल रिवर फ्रंट के शौर्य घाट पर विविध और शानदार कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। शौर्य घाट पर सृजन-द स्पार्क संस्था द्वारा प्रस्तुत केसरिया बालम आओ नी पधारो म्हारे देस गीत ने आगंतुकों का गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके साथ ही म्यूजिक लवर्स ग्रुप द्वारा जिंदगी गीत की प्रस्तुति ने दर्शकों के दिलों को छू लिया। इन प्रस्तुतियों ने कला और संगीत के प्रति लोगों की भावनाओं को जीवंत कर दिया।

महोत्सव के दौरान शहर के प्रमुख होटल व्यवसायियों और प्रतिष्ठानों द्वारा लगाए गए फूड स्टॉल्स ने स्थानीय व्यंजनों का स्वाद चखने का अवसर प्रदान किया। वहीं वन विभाग द्वारा जिले के दर्शनीय और पर्यटन स्थलों की फोटो प्रदर्शनी ने कोटा की समृद्ध सांस्कृतिक और प्राकृतिक विरासत को दर्शाया। शौर्य घाट पर विभिन्न स्कूलों एवं कॉलेजों के विद्यार्थी, कोचिंग छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में आमजन ने इस आयोजन को और भी ऊर्जावान बना दिया। अमृता हॉट क्राफ्ट बाजार में राजीविका विकास समूह की महिलाओं द्वारा स्वनिर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई। इसके अतिरिक्त, लघु उद्योग संस्थाओं द्वारा निर्मित प्रमुख उत्पादों ने आगंतुकों का ध्यान आकर्षित किया।

admin

Related Posts

वफादारों को मिले सम्मान और संघर्ष करने वालों को जिम्मेदारी, वसुंधरा राजे ने पार्टी नेतृत्व को दी बड़ी नसीहत

 जयपुर राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी की कद्दावर नेता वसुंधरा राजे ने पार्टी के स्थापना दिवस के मौके पर एक ऐसा बयान दिया है, जिसके कई सियासी मायने निकाले…

टाइपिंग के अंक न जोड़ने और चयन प्रक्रिया में बदलाव पर नाराजगी, कोर्ट ने सुरक्षित रखे सभी संबंधित पद

जयपुर  राजस्थान हाउसिंग बोर्ड (RHB) में जूनियर असिस्टेंट बनने का सपना देख रहे अभ्यर्थियों को बड़ा झटका लगा है। राजस्थान हाईकोर्ट की जोधपुर पीठ ने इस भर्ती प्रक्रिया में भारी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL के पहले हफ्ते में इन 5 बड़े नामों की परफॉर्मेंस ने फैंस को किया निराश

  • By admin
  • April 7, 2026
  • 0 views
IPL के पहले हफ्ते में इन 5 बड़े नामों की परफॉर्मेंस ने फैंस को किया निराश

एमएस धोनी IPL 2026 में वापसी को लेकर तैयार, CSK को मिली दोहरी खुशखबरी

  • By admin
  • April 7, 2026
  • 2 views
एमएस धोनी IPL 2026 में वापसी को लेकर तैयार, CSK को मिली दोहरी खुशखबरी

विराट कोहली ने 28 रन में किया कमाल, भुवनेश्वर कुमार का ‘महारिकॉर्ड’ और इतिहास की नई शुरुआत

  • By admin
  • April 6, 2026
  • 1 views
विराट कोहली ने 28 रन में किया कमाल, भुवनेश्वर कुमार का ‘महारिकॉर्ड’ और इतिहास की नई शुरुआत

सांसे थाम लेने वाले मैच में ऋषभ पंत ने दिलाई जीत, गोयनका की भावुक प्रतिक्रिया

  • By admin
  • April 6, 2026
  • 2 views
सांसे थाम लेने वाले मैच में ऋषभ पंत ने दिलाई जीत, गोयनका की भावुक प्रतिक्रिया

RCB के सामने CSK की हार, डेविड के दम पर टीम ने तीसरी जीत दर्ज की

  • By admin
  • April 6, 2026
  • 1 views
RCB के सामने CSK की हार, डेविड के दम पर टीम ने तीसरी जीत दर्ज की

टेस्ट क्रिकेट में बादशाहत बचाने को एक्शन मोड में बोर्ड, गंभीर और अगरकर की देखरेख में तैयार होगा 64 खिलाड़ियों का पूल

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 5 views
टेस्ट क्रिकेट में बादशाहत बचाने को एक्शन मोड में बोर्ड, गंभीर और अगरकर की देखरेख में तैयार होगा 64 खिलाड़ियों का पूल