प्रदेशभर में किसान रजिस्ट्री की प्रगति: 54% पंजीकरण पूरे, सीतापुर अव्वल

फॉर्मर रजिस्ट्री में सीतापुर नंबर-1, प्रदेशभर में 54% किसानों का पंजीकरण पूर्ण

74% किसानों के साथ सीतापुर अव्वल, बस्ती और रामपुर भी टॉप-3 में शामिल, आगामी पीएम किसान सम्मान निधि की किस्त के लिए जरूरी हुआ पंजीकरण

राज्य सरकार ने जिलाधिकारियों को दिए निर्देश – 30 नवंबर तक हर गांव में लगेंगे किसान पंजीकरण शिविर, पीएम किसान सत्यापन भी तेज

लखनऊ
 उत्तर प्रदेश में चल रही फॉर्मर रजिस्ट्री अभियान में सीतापुर जिला प्रदेश का सिरमौर बन गया है। अब तक यहां 74 प्रतिशत किसानों का पंजीकरण पूर्ण हो चुका है। इसके साथ ही बस्ती 74 प्रतिशत के साथ दूसरे और रामपुर 70 प्रतिशत रजिस्ट्री के साथ तीसरे स्थान पर है। राज्य स्तर पर अब तक लगभग 54 प्रतिशत किसानों की रजिस्ट्री पूरी हो चुकी है, जिससे करीब 1.5 करोड़ किसान लाभान्वित हो रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर यह अभियान प्रदेशव्यापी मिशन मोड में संचालित किया जा रहा है।

सीतापुर 74.58
बस्ती 74.24

एक अप्रैल से रजिस्ट्री अनिवार्य
1 अप्रैल 2026 से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-Kisan) की अगली किस्त केवल उन्हीं किसानों को मिलेगी, जिनकी रजिस्ट्री पूरी हो चुकी है। इसी कारण सभी जिलों में किसानों के पंजीकरण और सत्यापन की गति तेज की जा रही है। योगी सरकार ने जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि 30 नवंबर तक हर गांव में किसान पंजीकरण शिविर आयोजित किए जाएं। इसके लिए कैंप चार्ट तैयार कर राज्य स्तर पर साझा करने को कहा गया है। साथ ही PM Kisan सत्यापन का कार्य भी तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

4 हजार किसानों का प्रतिदिन हो रहा पंजीकरण 
वर्तमान में औसतन 4,000 किसानों का पंजीकरण प्रतिदिन किया जा रहा है। सरकार का लक्ष्य है कि नवंबर अंत तक प्रदेश के सभी पात्र किसानों का पंजीकरण और सत्यापन पूर्ण हो जाए, ताकि कोई भी किसान अगली पीएम किसान किस्त से वंचित न रह जाए।
 

admin

Related Posts

ग्राउंड जीरो पर रिपोर्ट तैयार करेंगे DM,यूपी में फसल नुकसान का होगा सटीक आकलन, संकट में किसानों के साथ खड़ी सरकार

लखनऊ उत्तर प्रदेश में कुछ दिनों से मौसम बदल चुका है. जहां अप्रैल में चिलचिलाती धूप होनी चाहिए वहीं अब बेमौसम बारिश और तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि हो रही…

मुख्यमंत्री युवा योजना से बदली प्रदेश की सूरत, अब 25% इनोवेटिव उद्यमों का लक्ष्य और बैंकों का मिला भारी सहयोग

लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश अब 'जॉब सीकर्स' के बजाय 'जॉब क्रिएटर्स' का हब बनता जा रहा है। 'सीएम युवा योजना' के माध्यम से प्रदेश में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

विराट कोहली vs राजस्थान रॉयल्स: 896 रन और एक यादगार शतक, क्या शुक्रवार को फिर चलेगा ‘किंग’ का बल्ला?

  • By admin
  • April 9, 2026
  • 1 views
विराट कोहली vs राजस्थान रॉयल्स: 896 रन और एक यादगार शतक, क्या शुक्रवार को फिर चलेगा ‘किंग’ का बल्ला?

BCB का ऐतिहासिक फैसला, अब घरेलू क्रिकेटरों को मिलेगी 65 हजार तक सैलरी और मैच फीस में भी बंपर बढ़ोत्तरी

  • By admin
  • April 9, 2026
  • 3 views
BCB का ऐतिहासिक फैसला, अब घरेलू क्रिकेटरों को मिलेगी 65 हजार तक सैलरी और मैच फीस में भी बंपर बढ़ोत्तरी

ऑगस्टा नेशनल की दिलचस्प बातें, क्यों विजेताओं के लिए खास है सफेद जंपसूट और मर्सिडीज कार की यह परंपरा

  • By admin
  • April 9, 2026
  • 1 views
ऑगस्टा नेशनल की दिलचस्प बातें, क्यों विजेताओं के लिए खास है सफेद जंपसूट और मर्सिडीज कार की यह परंपरा

Daniil Medvedev का गुस्सा: 40 सेकंड में 7 रैकेट तोड़े, झेली सबसे शर्मनाक हार

  • By admin
  • April 9, 2026
  • 1 views
Daniil Medvedev का गुस्सा: 40 सेकंड में 7 रैकेट तोड़े, झेली सबसे शर्मनाक हार

750 रुपये मैच फीस पर BCB चीफ ने लिया बड़ा फैसला, बांग्लादेशी खिलाड़ियों की सैलरी बढ़ाई

  • By admin
  • April 9, 2026
  • 1 views
750 रुपये मैच फीस पर BCB चीफ ने लिया बड़ा फैसला, बांग्लादेशी खिलाड़ियों की सैलरी बढ़ाई

पटना जू के बदलेगा स्वरूप, दिल्ली से आएंगे खास मेहमान और बदले में भेजे जाएंगे भेड़िये और घड़ियाल

  • By admin
  • April 9, 2026
  • 0 views
पटना जू के बदलेगा स्वरूप, दिल्ली से आएंगे खास मेहमान और बदले में भेजे जाएंगे भेड़िये और घड़ियाल