मेट्रो में सफर करने वालो के लिए सुविधा, मेट्रो ने शुरू की वाट्सप टिकट सेवा, ‘Hi’ भेजकर खरीद सकते हैं टिकट

मुंबई
महामुंबई मुंबई मेट्रो 2A और 7 पर अब आप वाट्सएप से टिकट बुक कर सकते हैं। यह सुविधा महा मुंबई मेट्रो ऑपरेशंस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (MMMOCL) ने शुरू की है। यात्रियों को 86526 35500 पर 'Hi' लिखकर WhatsApp करना होगा या स्टेशनों पर लगे QR कोड को स्कैन करना होगा। यह सुविधा सभी स्टेशनों पर उपलब्ध है। इस पहल का उद्देश्य डिजिटल टिकटिंग को बढ़ावा देना, टिकट काउंटरों पर कतारों को कम करना और यात्रियों को बेहतर अनुभव प्रदान करना है। एक बार में छह QR टिकट तक जेनरेट किए जा सकते हैं। क्रेडिट और डेबिट कार्ड से भुगतान करने पर मामूली शुल्क लगेगा, लेकिन यूपीआई लेनदेन पर कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लगेगा।

कतारें कम करने में मदद मिलेगी
एमएमआरडीए आयुक्त संजय मुखर्जी ने कहा कि यात्रियों की संख्या में हर महीने औसतन 5% की वृद्धि हो रही है। हम समय की पाबंदी और निर्बाध सेवाओं के मामले में उम्मीदों को पूरा करने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। वाट्सएफ टिकटिंग सुविधा से टिकट काउंटरों पर कतारें कम करने में मदद मिलेगी।

जानें क्यों चुना ये विकल्प
उन्होंने बताया कि वर्तमान में, हमारे 62% दैनिक यात्री पेपर क्यूआर टिकट का उपयोग करते हैं, 3% मोबाइल क्यूआर टिकट का उपयोग करते हैं और 35% NCMC (नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड) का उपयोग करते हैं। MMMOCL के एमडी रूबल अग्रवाल ने कहा कि हम अपने यात्रियों को मेट्रो टिकट बुक करने के लिए एक सुलभ, सहज और परिचित प्लेटफॉर्म प्रदान करना चाहते थे। भारत में वाट्सएप का व्यापक रूप से उपयोग किया जाता है, इसलिए यह सबसे सही विकल्प था।

admin

Related Posts

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी! IPL 2026 के दूसरे चरण का पूरा शेड्यूल जारी

नई  दिल्ली  भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के फुल शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। बीसीसीआई ने इस महीने की शुरुआत में पहले चरण का कार्यक्रम घोषित…

7 घंटे की उड़ान के बाद लौटी एयर इंडिया की फ्लाइट, तकनीकी खराबी बनी वजह

नई दिल्ली दिल्ली से लंदन के लिए रवाना हुई एयर इंडिया की फ्लाइट AI 111 को गुरुवार दोपहर अचानक वापस दिल्ली लौटना पड़ा। यह विमान करीब 7 घंटे तक हवा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

17 शहरों में 22 मुकाबले, BCCI ने टीम इंडिया का धमाकेदार होम शेड्यूल जारी किया

  • By admin
  • March 26, 2026
  • 0 views
17 शहरों में 22 मुकाबले, BCCI ने टीम इंडिया का धमाकेदार होम शेड्यूल जारी किया

घरेलू मैदान पर एक्शन मोड में टीम इंडिया, 22 मैचों में बड़ी टीमों को देगा चुनौती

  • By admin
  • March 26, 2026
  • 0 views
घरेलू मैदान पर एक्शन मोड में टीम इंडिया, 22 मैचों में बड़ी टीमों को देगा चुनौती

BCCI का बड़ा फैसला: IPL 2026 में नहीं होगी ओपनिंग सेरेमनी, जानें कब होगा ग्रैंड सेलिब्रेशन

  • By admin
  • March 26, 2026
  • 3 views
BCCI का बड़ा फैसला: IPL 2026 में नहीं होगी ओपनिंग सेरेमनी, जानें कब होगा ग्रैंड सेलिब्रेशन

आईपीएल का ऐतिहासिक सीजन: 84 मैच, हर टीम 16 मुकाबले खेलेगी, 28 मार्च से होगी शुरुआत

  • By admin
  • March 26, 2026
  • 3 views
आईपीएल का ऐतिहासिक सीजन: 84 मैच, हर टीम 16 मुकाबले खेलेगी, 28 मार्च से होगी शुरुआत

Liverpool FC को झटका! दिग्गज Mohamed Salah 9 साल बाद टीम से होंगे अलग

  • By admin
  • March 25, 2026
  • 1 views
Liverpool FC को झटका! दिग्गज Mohamed Salah 9 साल बाद टीम से होंगे अलग

न्यूजीलैंड ने 4-1 से जीती सीरीज, 5वें टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 92 रन से हराया

  • By admin
  • March 25, 2026
  • 1 views
न्यूजीलैंड ने 4-1 से जीती सीरीज, 5वें टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 92 रन से हराया