समाज में मौजूद पिछड़ी सोच को उजागर, ससुरालवालों ने बहू की वर्जिनिटी पर उठाए सवाल, जिला अदालत पहुंचा मामला

इंदौर

मध्य प्रदेश के इंदौर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने समाज में मौजूद पिछड़ी सोच को उजागर कर दिया। शादी की पहली रात सुहागरात में चादर पर खून के निशान नहीं दिखे तो ससुराल वालों ने बहू को चरित्रहीनता ठहरा दिया। उस पर जुल्म किए और पिटाई की। अब यह पूरा मामला जिला अदालत पहुंच गया है।

दरअसल, 12 दिसंबर 2019 को भोपाल निवासी युवक की शादी इंदौर की एक महिला से हुई थी। सुहागरात में जब बेडशीट पर खून नहीं दिखा तो ससुराल वालों ने उसके चरित्र पर सवाल उठाने शुरू कर दिए। पीड़िता के पति ने भी उसका साथ नहीं दिया। सास ने पड़ोस की लड़की को बुलाकर बेडशीट पर खून न होने की वजह पूछी।

दहेज की मांग और गर्भपात तक आई नौबत
पीड़िता ने आरोप लगाया कि ससुराल वालों ने 2 लाख रुपए की मांग की। सास की प्रताड़ना से गर्भपात हुआ। बेटी के जन्म के बाद भी ताने दिए गए। इतना ही नहीं, त्योहारों पर भी प्रताड़ित किया गया। होली पर रंग लगाने की बात पर मारपीट की गई। और दीपावली पर गन्ने से पिटाई की गई। आखिरकार पीड़िता ने हिम्मत जुटाई और इंदौर की जिला अदालत में घरेलू हिंसा का मामला दर्ज करवाया।

  • admin

    Related Posts

    आयुष मंत्री परमार ने बैतूल जिला आयुष विंग का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

    भोपाल उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष विभाग मंत्री  इन्दर सिंह परमार ने बुधवार को बैतूल में जिला चिकित्सालय जिला आयुष विंग का औचक निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का…

    मुख्य सचिव जैन से आईज़ीआई वेंचर्स के संस्थापक ने की भेंट

    भोपाल  मुख्य सचिव  अनुराग जैन से बुधवार को मंत्रालय में आईज़ीआई वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के संस्थापक  इशान हैडन ने भेंट की। इस अवसर पर राज्य में ड्रोन इको-सिस्टम को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    IPL 2026 का आगाज़: Virat Kohli की एंट्री, 28 मार्च को Sunrisers Hyderabad से भिड़ेगी Royal Challengers Bengaluru

    • By admin
    • March 18, 2026
    • 2 views
    IPL 2026 का आगाज़: Virat Kohli की एंट्री, 28 मार्च को Sunrisers Hyderabad से भिड़ेगी Royal Challengers Bengaluru

    टीम इंडिया में बदलाव की आहट? रोहित-विराट की रिटायरमेंट पर अश्विन का खुलासा

    • By admin
    • March 18, 2026
    • 0 views
    टीम इंडिया में बदलाव की आहट? रोहित-विराट की रिटायरमेंट पर अश्विन का खुलासा

    हरिहरन-अर्जुन ने पार किया पहला पड़ाव, आकर्षी ने भी मुख्य ड्रॉ में जगह बनाकर बढ़ाया भारत का मान

    • By admin
    • March 18, 2026
    • 2 views
    हरिहरन-अर्जुन ने पार किया पहला पड़ाव, आकर्षी ने भी मुख्य ड्रॉ में जगह बनाकर बढ़ाया भारत का मान

    2 करोड़ के नुकसान पर उठे सवाल, क्या BCCI करेगा Jasprit Bumrah की भरपाई?

    • By admin
    • March 18, 2026
    • 2 views
    2 करोड़ के नुकसान पर उठे सवाल, क्या BCCI करेगा Jasprit Bumrah की भरपाई?

    ICC Rankings में बड़ा उलटफेर: Jasprit Bumrah टॉप-5 में, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों की चांदी

    • By admin
    • March 18, 2026
    • 2 views
    ICC Rankings में बड़ा उलटफेर: Jasprit Bumrah टॉप-5 में, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों की चांदी

    हंपी कैंडिडेट्स टूर्नामेंट में खेलने को लेकर अब भी सुनिश्चित नहीं, चिंताओं को दोहराया

    • By admin
    • March 18, 2026
    • 1 views
    हंपी कैंडिडेट्स टूर्नामेंट में खेलने को लेकर अब भी सुनिश्चित नहीं, चिंताओं को दोहराया