एक्‍सपर्ट : सोना 1 लाख 10 हजार तक जा सकता है, लेकिन अगर गिरावट आती है तो 87000 रुपये प्रति 10 ग्राम आएगा

नई दिल्ली

सोने का भाव (Gold Rate) जबसे 100000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा है, तबसे लेकर इसकी कीमत में लगातार गिरावट आ रही है. अभी तक सोने का भाव (Gold Price Today) 6000 रुपये के आसपास गिर चुका है, लेकिन एक्‍सपर्ट की माने तो सोने के दाम में अभी और गिरावट आ सकती है. एक्‍सपर्ट का कहना है कि भविष्‍य में स्थिरता के कारण सोने के भाव 87000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ सकते हैं.

1 साल में 30 फीसदी बढ़ा गोल्‍ड का रेट
अक्षय तृतीया 2024 पर 24 कैरेट सोने का भाव (24K Gold Price) 73,240 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास था, जबकि अक्षय तृतीया 2025 में यह बढ़कर 97000-98000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच चुका है. इसका मतलब है कि निवेशकों को एक साल में ही 30 प्रतिशत से ज्‍यादा का रिटर्न मिला है.

10 साल में तीन गुना हुआ सोने का भाव
वहीं सोने का भाव लंबी अवधि में और भी तेजी के साथ बढ़ा है. अक्षय तृतीया 2014 में सोने का भाव करीब 30,182 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो अब 200% से ज्यादा बढ़ चुका है. यानी 10 साल में सोने की कीमत 3 गुना बढ़ी है.

87000 रुपये तक आ सकता है सोना?
Axis Securities के सीनियर रिसर्च एनालिस्ट देवया गागलानी ने बताया कि 2025 की पहली चार महीनों में सोना निवेशकों के लिए प्रॉफिटेबल रहा है. कीमतों में करीब 25% की बढ़ोतरी हुई है, जो पिछले एक दशक की सबसे मजबूत शुरुआत कही जा रही है. एक्‍सपर्ट का कहना है कि अगर सोना फिर 1 लाख के ऊपर पहुंचता है तो 1 लाख 10 हजार तक जा सकता है, लेकिन अगर गिरावट आती है तो 87000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक आ सकता है.

क्‍यों गिर सकते हैं सोने के भाव?
एक्‍सपर्ट का मानना है कि केंद्रीय बैंकों की खरीदारी डॉलर इंडेक्स में गिरावट और भू-राजनीतिक तनाव सोने की तेजी को सपोर्ट कर रहे हैं. लेकिन अगर कीमतों में 5-10% की गिरावट आती है तो निवेशक किश्तों में सोने की खरीदारी कर सकते हैं. एक्‍सपर्ट ने कहा कि आने वाले वक्‍त में चीन-अमेरिका के बीच व्‍यापार को लेकर समझौता हो सकता है, जिस कारण सोने के दाम में गिरावट आ सकती है.

चांदी की कीमत में उछाल
चांदी की कीमतें भी मजबूती दिखा रही हैं. इंडस्ट्रियल डिमांड और सुरक्षित निवेश के कारण चांदी में निवेश बढ़ा है. कम ब्याज दरों की उम्मीद और वैश्विक अनिश्चितताओं के चलते चांदी का लंबे पीरियड का रुख भी तेजी वाला बना हुआ है.

 

admin

Related Posts

‘Blast of Colours 3.0’ लाएगा गोवा वाली होली वाइब्स — DJ बीट्स और नियॉन लाइट्स संग लखनऊ करेगा धमाका

लखनऊ  लखनऊ में इस बार होली का खुमार कुछ अलग ही होने वाला है। 21st सेंचुरी प्रोडक्शंस द्वारा आयोजित 'BLAST OF COLOURS 3.0' अपने तीसरे संस्करण के साथ शहर में…

Gold Price Update: सोने के दामों में भारी गिरावट, निवेशकों के लिए बड़ा अलर्ट

इंदौर  मध्य प्रदेश के सर्राफा बाजारों में आज 18 फरवरी 2026 को सोने की कीमतों में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है। वहीं चांदी के दाम स्थिर बने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

वतन लौटते ही कप्तान का गुस्सा छलका, पाक हॉकी टीम के खिलाड़ी मैदान पर बर्तन मांजते पाए गए

  • By admin
  • February 18, 2026
  • 2 views
वतन लौटते ही कप्तान का गुस्सा छलका, पाक हॉकी टीम के खिलाड़ी मैदान पर बर्तन मांजते पाए गए

शिवम-हार्दिक के दम पर भारत मजबूत, नीदरलैंड के सामने 194 रन की चुनौती

  • By admin
  • February 18, 2026
  • 2 views
शिवम-हार्दिक के दम पर भारत मजबूत, नीदरलैंड के सामने 194 रन की चुनौती

जीरो पर तीसरी बार पवेलियन लौटे अभिषेक, वर्ल्ड कप में बना अनचाहा रिकॉर्ड

  • By admin
  • February 18, 2026
  • 3 views
जीरो पर तीसरी बार पवेलियन लौटे अभिषेक, वर्ल्ड कप में बना अनचाहा रिकॉर्ड

हेलमेट फेंकने की घटना पर ICC सख्त, जॉर्ज मुन्से को मिली फटकार

  • By admin
  • February 18, 2026
  • 2 views
हेलमेट फेंकने की घटना पर ICC सख्त, जॉर्ज मुन्से को मिली फटकार

कोच माइक हेसन से नाराज़गी, पाक कप्तान ने गुस्से में पटकी बोतल—बाबर आजम दिखे असहज

  • By admin
  • February 18, 2026
  • 3 views
कोच माइक हेसन से नाराज़गी, पाक कप्तान ने गुस्से में पटकी बोतल—बाबर आजम दिखे असहज

पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने रचा इतिहास, 12 साल पुराने रिकॉर्ड की कर ली बराबरी

  • By admin
  • February 18, 2026
  • 2 views
पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने रचा इतिहास, 12 साल पुराने रिकॉर्ड की कर ली बराबरी